फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi on NEP Live: प्रधानमंत्री ने कहा- मातृभाषा में पढ़ाई बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में एक कदम

Thu, 29 Jul 2021 05:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की घोषणा के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर गुरुवार, 29 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के नीति निर्माताओं और हितधारकों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट सहित कई शैक्षणिक पहल भी शुरू कीं। प्रधानमंत्री का संबोधन शाम साढ़े चार बजे शुरू होने जा रहा है। 
 
विज्ञापन
पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:29 PM, 29-Jul-2021

प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन समाप्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन समाप्त हो चुका है। 2020 में लागू की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित किया था। करीब 24 मिनट लंबे उद्बोधन में प्रधानमंत्री ने बापू राष्ट्रपति महात्मा गांधी के सपनों के भारत से लेकर आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत का मंत्र साकार करने की दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर उल्लेखित किया है। 

प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधन यहां देखें -- 
 

05:26 PM, 29-Jul-2021

हमारा देश एक नए युग का साक्षात्कार करेगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में जैसे - जैसे नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अलग - अलग फीचर्स हकीकत में बदलेंगे, हमारा देश एक नए युग का साक्षात्कार करेगा। 
 
प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधन यहां देखें -- 
 

05:18 PM, 29-Jul-2021

14 इंजीनियरिंग कॉलेज में हो सकेगी भारतीय भाषाओं में पढ़ाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि आठ राज्यों के 14 इंजीनियरिंग कॉलेज, पांच भारतीय भाषाओं- हिंदी - तमिल, तेलुगू, मराठी और बांग्ला में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करने जा रहे हैं। इंजीनियरिंग के कोर्स का 11 भारतीय भाषाओं में ट्रांसलेशन के लिए एक टूल भी विकसित किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय साइन लैंग्वेज को पहली बार एक भाषा विषय का दर्जा प्रदान किया गया है। अब छात्र इसे एक भाषा के तौर पर भी पढ़ पाएंगे। इससे भारतीय साइन लैंग्वेज को बहुत बढ़ावा मिलेगा, हमारे दिव्यांग साथियों को बहुत मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत मातृभाषा में पढ़ाई का प्रावधान बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में एक और कदम है। 
 
प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधन यहां देखें -- 
 

विज्ञापन
05:14 PM, 29-Jul-2021

देश को हर दिशा में समर्थ और आत्मनिर्भर होना होगा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पहली वर्षगांठ पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने-आपने दशकों से ये माहौल देखा है जब समझा जाता था कि अच्छी पढ़ाई करने के लिए विदेश ही जाना होगा। लेकिन अच्छी पढ़ाई के लिए विदेशों से स्टूडेंट्स भारत आएं, बेस्ट इंस्टीट्यूशन भारत आएं, ये अब हम देखने जा रहे हैं। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज बन रही संभावनाओं को साकार करने के लिए हमारे युवाओं को दुनिया से एक कदम आगे होना पड़ेगा, एक कदम आगे का सोचना होगा। हेल्थ हो, डिफेंस हो, इंफ्रास्ट्रक्चर हो, टेक्नोलॉजी हो, देश को हर दिशा में समर्थ और आत्मनिर्भर होना होगा। 
 

05:04 PM, 29-Jul-2021

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रोग्राम युवाओं को फ्यूचर ओरिएंटेड बनाएगा

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं को ये विश्वास दिलाती है कि देश अब पूरी तरह से उनके साथ है, उनके हौसलों के साथ है। जिस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के प्रोग्राम को अभी लॉन्च किया गया है, वह भी हमारे युवाओं को फ्यूचर ओरिएंटेड बनाएगा, एआई ड्र्रिवन इकोनॉमी के रास्ते खोलेगा।
 

विज्ञापन
05:00 PM, 29-Jul-2021

आज के युवा को एक्सपोजर चाहिए

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का आज का युवा अपनी व्यवस्थाएं, अपनी दुनिया खुद अपने हिसाब से बनाना चाहता है। इसलिए, उसे एक्सपोजर चाहिए, उसे पुराने बंधनों, पिंजरों से मुक्ति चाहिए। मल्टीपल एंट्री और एग्जिट की जो व्यवस्था आज शुरू हुई है, इसने विद्यार्थियों को एक ही क्लास और एक ही कोर्स में जकड़े रहने की मजबूरी से मुक्त कर दिया है। 

04:55 PM, 29-Jul-2021

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में बड़े फैक्टर्स में से एक

भविष्य में हम कितना आगे जाएंगे, कितनी ऊंचाई प्राप्त करेंगे, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि हम अपने युवाओं को वर्तमान में यानी आज कैसी शिक्षा दे रहे है, कैसी दिशा दे रहे हैं। मैं मानता हूं भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में बड़े फैक्टर्स में से एक है।

04:53 PM, 29-Jul-2021

PM Modi on NEP Live: प्रधानमंत्री ने छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को एक साल पूरा होने पर सभी देशवासियों और सभी विद्यार्थियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बीते एक वर्ष में देश के आप सभी महानुभावों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, नीतिकारों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने में बहुत मेहनत की है।

 

04:49 PM, 29-Jul-2021

PM Modi on NEP Live: प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधन यहां लाइव देखें

PM Modi on NEP Live: राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधन यहां लाइव देखें -- 
 

04:33 PM, 29-Jul-2021

राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री

PM Modi on NEP Live: राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ पर राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री। पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम में बारे में जानकारी दे रहे हैं - 
 

04:24 PM, 29-Jul-2021

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप है राष्ट्रीय शिक्षा नीति

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर एक ट्वीट में कहा कि एनईपी, 2020 पारंपरिक शिक्षा से एक आदर्श बदलाव, शिक्षा को बदलने, छात्रों और शिक्षकों को सशक्त बनाने, उनकी पूरी क्षमता को साकार करने और 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप एक शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए एक मार्गदर्शक दर्शन है। एक नजर देखें।
 

04:11 PM, 29-Jul-2021

चिकित्सा पाठ्यक्रमों में 27 फीसदी ओबीसी और 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस कोटे को मंजूरी

अपने संबोधन से पहले प्रधानमंत्री ने मेडिकल शिक्षा क्षेत्र के विद्यार्थियों को तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि हमारी सरकार ने वर्तमान शैक्षणिक वर्ष से स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा/दंत पाठ्यक्रमों के लिए अखिल भारतीय कोटा योजना में ओबीसी के लिए 27% आरक्षण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10% आरक्षण प्रदान करने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
 

04:07 PM, 29-Jul-2021

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि अब से थोड़ी देर बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन की प्रमुख पहलों की शुरुआत करेंगे जो हमारे के सामूहिक प्रयासों को और आगे बढ़ाएंगे। मैं सभी से भारत के भविष्य के शिक्षा परिदृश्य के विकास में इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनने का आह्वान करता हूं। लाइव देखें- शाम 4:30 बजे।
 

04:03 PM, 29-Jul-2021

कई पहलों की होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आज शिक्षा क्षेत्र में कई पहलों की शुरुआत करेंगे। इन पहलों में एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट शामिल है जो उच्च शिक्षा में छात्रों के लिए कई बार प्रवेश और निकास के विकल्प प्रदान करेगा। प्रथम वर्ष के इंजीनियरिंग कार्यक्रम की क्षेत्रीय भाषाओं में शुरुआत और उच्च शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए दिशा-निर्देश भी जारी होंगे।
 

04:00 PM, 29-Jul-2021

नीति का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र को बदलना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और ट्वीट मेें कहा कि पिछले साल इसी दिन, भारत ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की शुरुआत करके शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया था। इस नीति का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र को बदलना और इसे विश्व स्तरीय प्रणालियों के बराबर रखना था, जो हमारे छात्रों में सर्वश्रेष्ठता लाते हैं।
 

03:43 PM, 29-Jul-2021

PM Modi Live: प्रधानमंत्री ने कहा- मातृभाषा में पढ़ाई बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में एक कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की घोषणा के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के नीति निर्माताओं और हितधारकों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट सहित कई शैक्षिक पहल भी शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री का संबोधन शाम साढ़े चार बजे शुरू होने जा रहा है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें