फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha: परीक्षा से पहले तनाव से कैसे बचें? प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को दिया खास मंत्र

Mon, 10 Feb 2025 12:14 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Pariksha Pe Charcha PPC Interaction Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा के तनाव को कम करने के उपायों पर चर्चा की। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। यह पीपीसी का आठवां संस्करण है और इस साल इसमें विशेष रूप से परीक्षा से संबंधित तनाव को कम करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:10 PM, 10-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha 2025: छात्रों के साथ पीएम मोदी ने लगाया पेड़ 

पीएम मोदी में परीक्षा पे चर्चा में शामिल हुए छात्रों के साथ सुंदर नर्सरी में पेड़ भी लगाया। पीएम मोदी ने कहा जैसे ये पेड़ लगाए है, पानी पिलाने का उपाय क्या है। उन्होंने आगे बताया कि पेड़ के बगल में एक मिट्टी का मटका लगा देना चाहिए और उसमें एक महीने में पानी डालना चाहिए। इससे पेड़ का ग्रोथ कम पानी से भी होगा।

12:04 PM, 10-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha 2025 Updates: खुद को मोटिवेट कैसे करें?  

एक छात्र ने पीएम मोदी से पूछा कि उसे पेपर छूटने का डर रहता है। इस पर पीएम मोदी ने सलाह दी कि वह पिछले सालों के पेपर सॉल्व करें, इससे उसका डर खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को केवल उन सवालों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो महत्वपूर्ण हैं। खुद को मोटिवेट करने के लिए गोल्स बनाइए। उन्हें हासिल कर लेने के बाद खुद को रिवॉर्ड दें।

11:58 AM, 10-Feb-2025

PPC 2025 Interaction Updates: गलतियों से सीखें

पीएम मोदी ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के लगभग 40-50 प्रतिशत छात्र असफल होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यही उनका अंतिम लक्ष्य है। स्कूल में या जीवन में सफलता और असफलता के बीच अंतर को समझना जरूरी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी दिन के अंत में अपनी गलतियों पर विचार करते हैं और उन पर काम करते हैं, छात्रों को भी यही करना चाहिए। उनके अनुसार, आपके अंक आपको नहीं, बल्कि आपके जीवन को दिखाते हैं।

PPC 2025 Updates: टेक्नोलॉजी का सही उपयोग कैसे करें?  

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को टेक्नोलॉजी के सही उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी कोई खतरनाक तूफान नहीं है जो आपको गिरा देगा। इनोवेशन आपकी भलाई के लिए हैं। टेक्नोलॉजी का सही तरीके से इस्तेमाल करें और अपने समय को बर्बाद करने वाली गतिविधियों से बचें।
 

विज्ञापन
11:39 AM, 10-Feb-2025

PPC Interaction Updates: शिक्षकों और अभिभावकों को भी दिया खास संदेश

पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों को भी एक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर बच्चा खास होता है, उनकी किसी दूसरे से तुलना मत करें। बच्चों के ऊपर प्रेशर मत डालिए। बच्चा खुद पहले से बेहतर करने और बनने की कोशिश करता है।


Pariksha Pe Charcha: परीक्षा से पहले स्ट्रेस से कैसे बचें?

परीक्षा से पहले स्ट्रेस के सवाल पर पीएम मोदी ने पूछा कि यह मुसीबत शुरू कहां से होती है। तनाव और डिप्रेशन होने के लक्षण नजर आने लगते हैं। अपने मन की दुविधाओं को लोगों के साथ बांटना सीखें। इससे मन शांत रहता है, साथ ही घर के किसी भी सदस्य से बात करें।

11:34 AM, 10-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha 2025: पीएम मोदी ने दबाव से निपटने के बारे में बताया

क्रिकेटरों का उदाहरण देते हुए पीएम ने छात्रों को दबाव पर ध्यान न देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह बल्लेबाज स्टेडियम में नारे और शोर को अनदेखा करके गेंद पर ध्यान केंद्रित करता है, उसी तरह छात्रों को भी दबाव के बारे में सोचने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

PPC 2025: 'टीमवर्क और धैर्य सफल नेता बनने की कुंजी है' पीएम मोदी

कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने पीएम मोदी से पूछा कि अच्छा नेता कैसे बनें, तो पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि टीमवर्क और धैर्य अच्छे नेता बनने के मुख्य गुण हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अपने साथियों का समर्थन करना और उनकी परिस्थितियों को समझना महत्वपूर्ण है। नेतृत्व किसी पर थोपा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
11:30 AM, 10-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha 2025 Updates: हर बच्चे में होती है खासियत

एक छात्र के सवालों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर बच्चे में कुछ न कुछ खासियत जरूर होती है।  कोई पढ़ाई में अच्छा होता है तो किसी की और चीज में अच्छा होता है। साथ ही पीएम मोदी ने उस छात्र से उसकी खासियत के बारे में भी चर्चा की। 

11:24 AM, 10-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha 2025: बिहार के छात्र ने पूछा- लीडरशिप क्या है?

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान बिहार के एक छात्र ने पीएम मोदी से लीडरशिप से जुड़ा सवाल पूछा, जिस पर पीएम मोदी ने मजाकिया लहजे में कहा कि बिहार का छात्र हो और राजनीति से जुड़ा सवाल न हो, यह हो ही नहीं सकता। पीएम मोदी ने बताया आपके विश्वास से लीडरशिप को बल मिलता है।

11:18 AM, 10-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा के लिए खुद को तैयार करें बच्चे

प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में परीक्षा के दौरान स्ट्रेस और रिजल्ट के बारे में बात की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे इससे कैसे निपटते हैं। पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान केरल की एक स्टूडेंट की हिंदी से काफी प्रभावित हुए।

11:14 AM, 10-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha 2025 Updates: पीएम मोदी ने छात्रों से पूछा- क्या खाना चाहिए

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को खाने-पीने के बारे में अहम टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि बच्चों को अपने भोजन को अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए, कम से कम 32 बार। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों को कौन से खाद्य पदार्थ खाना चाहिए और किनसे बचना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि कब और क्या खाना उचित है।

11:13 AM, 10-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha Updates: कहां हो रही है परीक्षा पे चर्चा?

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन इस बार नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में किया गया है। इस बार पीएम मोदी बच्चों से खुली और सहज बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

09:23 AM, 10-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha: 2018 में हुई थी पीपीसी की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) कार्यक्रम की शुरुआत 2018 में की थी। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों से सीधे संवाद करते हैं। यह एक इंटरैक्टिव सत्र होता है, जिसमें प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री से अपने सवाल पूछने का मौका मिलता है। इसका उद्देश्य परीक्षा के तनाव को कम करना और विद्यार्थियों को सही दिशा में मार्गदर्शन देना है।

09:19 AM, 10-Feb-2025

परीक्षा पे चर्चा 2025 में क्या है खास?

प्रधानमंत्री मोदी से सीधे बातचीत करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बोर्ड सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों, सीबीएसई और नवोदय विद्यालयों से 36 छात्रों का चयन किया गया है।

पीपीसी 2025 में भाग लेने वाले छात्रों में कला उत्सव और वीर गाथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ-साथ प्रेरणा स्कूल कार्यक्रम के पूर्व छात्र भी शामिल हैं।

09:19 AM, 10-Feb-2025

यह हस्तियां भी लेंगी हिस्सा

परीक्षा पे चर्चा के 8वें संस्करण का प्रारूप बदल गया है। इस बार पीएम मोदी के साथ पहली बार सद्गुरु, मैरी कॉम, दीपिका पादुकोण, अवनि लेखरा, रुजुता दिवेकर, सोनाली सभरवाल, फूडफार्मर, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर, टेक्निकल गुरुजी और राधिका गुप्ता जैसी कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होंगी।

09:16 AM, 10-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha 2025: टूट गया 7 सालों का रिकॉर्ड

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 'परीक्षा पे चर्चा' 2025 कार्यक्रम से जुड़े कुछ आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, इस बार पीपीसी 2025 ने सभी पिछले संस्करणों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस बार 3.30 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इसके अलावा 20.71 लाख से अधिक शिक्षक और 5.51 लाख से ज्यादा अभिभावकों ने भी अपना पंजीकरण कराया है। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी थी। यह पूरी जानकारी भारत सरकार की उस विशेष वेबसाइट पर उपलब्ध है, जो केवल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए बनाई गई है।

09:04 AM, 10-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha: कब, कहां और कैसे देखें सीधा संवाद

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पीएमओ यूट्यूब चैनल, दूरदर्शन, शिक्षा मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सोशल मीडिया चैनल पर किया जाएगा। इसके साथ ही कई स्कूलों में भी बच्चों को यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा। 

Pariksha Pe Charcha 2025: देखें परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

08:58 AM, 10-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha: परीक्षा से पहले तनाव से कैसे बचें? प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को दिया खास मंत्र

प्रधानमंत्री ने सोमवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से बच्चों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम को देखें, ताकि वे परीक्षा के तनाव से उबरने के लिए टिप्स प्राप्त कर सकें। पीएम मोदी ने एक वीडियो भी साझा किया है। जिसमें वह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, केरल एवं अन्य राज्यों से आए छात्रों को तिल-गुड़ खुद से बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में प्रधानमंत्री बच्चों से हल्के-फुल्के अंदाज में हैंड राइटिंग सुधारने की सलाह देते हैं और गणित जैसे कठिन विषय के लिए क्रिकेट मैच के बल्लेबाज की तरह दबाव से मुक्त रहने और आत्मविश्वास बनाए रखने की भी बात करते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें