नीट यूजी 2022 परीक्षा में समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए टाई-ब्रेकिंग नियम का अनुसरण किया गया है। नीट परीक्षा में दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के समान अंक प्राप्त करने के मामले में यह टाई-ब्रेकिंग नियम लागू होता है।
राजस्थान राज्य की तनिष्का ने नीट यूजी, 2022 परीक्षा में आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। हालांकि, दूसरे रैंक के वत्स आशीष बत्रा, तीसरी रैंक पाने वाले कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली और चोथी रैंक पाने वाले कर्नाटक से ही रुचि पावाशे ने भी 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। अब सवाल उठता है कि जब सभी के अंक समान थे, तो तनिष्का को ही टॉपर क्यों घोषित किया गया है। आइए समझते हैं इसका कारण।
तनिष्का ने अपनी सफलता का रहस्य बताते हुए कहा कि नीट की तैयारी के दौरान कभी टेस्ट में मार्क्स कम आते थे तो पेरेन्ट्स मोटिवेट करते थे। उन्होंने कभी मार्क्स के लिए दबाव नहीं डाला और पॉजिटिविटी के साथ तैयारी करते रहने के लिए मोटिवेट किया।
नीट यूजी 2022 में ऑल इंडिया टॉपर बनने वाली छात्रा तनिष्का बचपन से ही होनहार है। 14 सितंबर, 2005 को हरियाणा के नारनौल में जन्मी तनिष्का ने हाल ही में संपन्न हुई इंजीनियरिंग दाखिला परीक्षा जेईई मेन में भी 99.50 फीसदी पर्सेन्टाइल के साथ टॉपर्स में जगह बनाई थी।
तनिष्का मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली है और दो साल कोटा में रहकर नीट यूजी की तैयारी कर रही थी। तनिष्का ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं। नीट यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई को हुई, जिसमें 18 लाख 72 हजार 342 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। नीट में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा है।
परिणाम में राजस्थान के कोटा शहर की छात्रा तनिष्का ने आल इंडिया रैंक-1 पाई है। नीट टॉपर तनिष्का दिल्ली एम्स से एमबीबीएस करने की इच्छुक है और आगे चलकर वह कार्डियो, न्यूरो या अन्कोलॉजी में स्पेशलाइजेशन करना चाहती है।
नीट यूजी 2022 में राजस्थान की तनिष्का ने 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी के वत्स आशीष बत्रा, कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली और कर्नाटक से ही रुचि पावाशे ने भी 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ परीक्षा में क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथा स्थान हासिल किया।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि नीट यूजी 2022 परिणाम के साथ, एनटीए ने अंतिम उत्तर कुंजी, एनटीए नीट कट ऑफ और एनटीए नीट मेरिट कम ऑल इंडिया रैंक लिस्ट भी जारी कर दी है। अंडर ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2022 का परिणाम बुधवार, सात सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर घोषित किया है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG 2022 का परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर घोषित किया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NEET UG 2022 परिणाम के साथ, एनटीए 7 सितंबर को अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। नीट यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। 9,93,069 छात्रों ने परीक्षा पास की है।
| वर्ष | 2019 | 2020 | 2021 | 2022 |
| पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या | 1519375 | 1597435 | 1614777 | 1872343 |
| उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या | 1410755 | 1366945 | 1544273 | 1764571 |
| अनुपस्थित उम्मीदवारों की संख्या | 108620 | 230490 | 70504 | 107772 |
NEET UG Result 2022 में दिल्ली के आशीष बत्रा ने दूसरी रैंक हासिल की है।
NEET Result 2022 Live: नीट यूजी 2022 का परिणाम जारी हो गया है। तनिष्का ने नीट-यूजी में प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है।
एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर, नवीनतम घोषणा के तहत 'नीट यूजी 2022 परिणाम' पर क्लिक करें।
अगली विंडो पर एनटीए नीट आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें।
नीट 2022 परिणाम पर क्लिक करें और एक्सेस करें।
NEET UG 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
NEET UG Result 2022 के साथ ही एनटीए की ओर से परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को भी जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
इस परीक्षा में 18 लाख 72 हजार 342 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और करीब 18.50 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल भी हुए थे। नीट में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
नीट-यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई को हुई थी। यह परीक्षा भारत के 483 और 14 विदेशी शहरों के 3,570 केंद्रों पर संपन्न हुई थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने नीट यूजी 2022 की आंसर की के साथ ही स्कैन ओएमआर इमेज तथा रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं।
परिणाम को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक, रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर उपलब्ध है।
नीट यूजी परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवार कुछ ही देर बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक एवं डाउनलोड कर सकेंगे।
NTA की ओर से जारी किए गए नोटिस में ये लिखा गया है कि नीट यूजी 2022 का रिजल्ट 07 सितंबर को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के समय को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
नीट यूजी परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आवेदन की संख्या के मामले में नीट देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसके बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट और जेईई मेन का स्थान है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
लंबे समय से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सोशल मीडिया पर परिणाम जारी करने की मांग कर रहे थे। परीक्षा हुए लगभग दो महीने का समय हो गया था। परिणाम जारी होते ही 18 लाख छात्रों को राहत मिलेगी।
इससे पहले नोटिस की तारीख के अनुसार ही NEET UG 2022 की उत्तर कुंजी को 31 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवारों को 31 अगस्त से 02 सितंबर रात 11.50 बजे तक आसंर की पर आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी किए गए नोटिस में पहले ही बताया जा चुका है कि NEET UG 2022 के परिणाम को 07 सितंबर, 2022 तक जारी कर दिया जाएगा।
मेडिकल के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा के परिणाम को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। परिणाम के जारी होते ही करीब 18 लाख छात्रों को राहत मिलेगी।
NEET Result 2022 Today at nta.neet.nic.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातक/NEET UG 2022 के परिणाम/NEET UG Result 2022 का इंतजार अब जल्द ही समाप्त हो सकता है। परीक्षा के परिणाम आज 7 सितंबर, 2022 को जारी हो सकते हैं।