नीट री-एग्जाम खत्म होने के बाद कैंडिडेट एग्जाम सेंटर से निकलते हुए एक कैंडिडेट ने कहा, "एग्जाम आसान से मॉडरेट था... बायोलॉजी आसान थी, केमिस्ट्री मॉडरेट थी, और फिजिक्स पिछली बार से ज्यादा टफ थी..."
एक कैंडिडेट ने कहा, "बायोलॉजी ठीक थी। फिजिक्स और केमिस्ट्री मुश्किल थे। पहला NEET एग्जाम आसान था, यह मुश्किल था।"
NEET-UG री-एग्जाम के बाद एक कैंडिडेट ने कहा, "पिछली बार से थोड़ा मुश्किल था। यह मेरा पहला अटेम्प्ट था, मुझे लगभग 500 मार्क्स मिलेंगे। अंदर का इंतजाम ठीक था।"
तमिलनाडु में NEET-UG पुनर्परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते दिखाई दिए। एक अभ्यर्थी तरुण ने कहा कि उनका पेपर अच्छा गया है, लेकिन अंतिम परिणाम का इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया कि इस बार की परीक्षा पिछली बार की तुलना में थोड़ी ज्यादा कठिन लगी।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Candidates leave the examination centre following the conclusion of the NEET-UG re-examination
— ANI (@ANI) June 21, 2026
Tarun, a candidate, says, "I did well but let's see. The exam was tougher than last time." pic.twitter.com/7SSdQY5Izp
जम्मू और कश्मीर में NEET-UG पुनर्परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते नजर आए। एक अभ्यर्थी ने परीक्षा को लेकर संतोष जताते हुए कहा कि पेपर काफी अच्छा था और उनकी तैयारी भी मजबूत थी। हालांकि, उन्होंने बताया कि भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) का भाग थोड़ा कठिन लगा, बाकी सब ठीक था। कुल मिलाकर अच्छा अनुभव रहा।
#WATCH | Srinagar, Jammu and Kashmir: Candidates leave the examination centre following the conclusion of the NEET-UG re-examination
— ANI (@ANI) June 21, 2026
A candidate says, "The paper was very good. My preparation was very good, only Physics was a little difficult. Otherwise, it was good overall.… pic.twitter.com/9VtrnRMlWP
देशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच NEET-UG पुनर्परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और अन्य सुरक्षा उपायों के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री Narendra Modi ने NEET परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली हवाई अड्डे से अपने प्रस्थान में देरी की। बताया गया कि वह दोपहर 1:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे आवास नहीं गए और कुछ समय वहीं रुके रहे।
कोलकाता की NEET अभ्यर्थी सृष्टि दुबे ने गंभीर सड़क हादसे और बड़ी सर्जरी के बावजूद हार नहीं मानी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के हस्तक्षेप के बाद उन्हें विशेष मेडिकल व्यवस्था के साथ NEET 2026 परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई, जिसके लिए परीक्षा केंद्र पर अलग कमरा, मेडिकल स्टाफ और एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी।
NEET-UG परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 720 अंकों के होते हैं। इसमें भौतिकी और रसायन विज्ञान से 45-45 प्रश्न (180-180 अंक) तथा जीव विज्ञान से 90 प्रश्न (360 अंक) शामिल होते हैं। परीक्षा की अंकन योजना के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। किसी प्रश्न का उत्तर न देने पर कोई अंक नहीं दिया जाता और न ही कोई अंक काटा जाता है।
NEET-UG पुनर्परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जा रही है। इस बार परीक्षा की अवधि में 15 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया है, जिससे अभ्यर्थियों को प्रश्नों को पढ़ने और उत्तर देने के लिए पहले की तुलना में अधिक समय मिल सके।
नीट यूजी पुनर्परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचने के कारण दो छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया। एक छात्र के चाचा आमिर कादरी ने बताया, "मैं अपने भतीजे के साथ उसकी परीक्षा के लिए आया हूं। परीक्षा केंद्र जाते समय हमारा एक्सीडेंट हो गया और मुझे थोड़ी देर हो गई, क्योंकि मेरे भतीजे को प्राथमिक उपचार दिया गया। अब जब हम यहां पहुंच गए हैं, तो हमें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अधिकारी कह रहे हैं कि परीक्षा शुरू हो चुकी है और हमें प्रवेश देना संभव नहीं होगा।"
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: CO North Shivam Joshi says, "Students were admitted strictly according to the scheduled time, and the entry gates are now closed. The issue regarding the Burqa has also been resolved. There was some lack of clarity regarding certain rules, which was… https://t.co/EwI7dPCeSm pic.twitter.com/ATkSdNQHH0
— ANI (@ANI) June 21, 2026
NEET-UG पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले एक उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि वे सभी दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे, लेकिन पंडारा रोड स्थित सीएम श्री स्कूल केंद्र पर गेट खोलने से इनकार कर दिया गया। इस वजह से अभ्यर्थियों में नाराजगी और हंगामे की स्थिति बन गई, क्योंकि समय पर पहुंचने के बावजूद उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
#WATCH | Delhi | A candidate appearing for the NEET-UG re-examination says, "We reached the centre by 1.30 pm, but they refused to open the gates of the centre..."
— ANI (@ANI) June 21, 2026
(Visuals from a centre at the CM SHRI School at Pandara Road) pic.twitter.com/HgGbH7lz0Y
एनटीए ने NEET UG प्रश्न पुस्तिका के स्वरूप में बदलाव किया है। पहले रफ वर्क के लिए दिए गए पेज पुस्तिका के अंत में होते थे, जिससे कुछ उम्मीदवारों, खासकर बाएं हाथ से लिखने वाले छात्रों को परेशानी होती थी।
अब नए बदलाव के तहत रफ वर्क के दो पेज निर्देशों वाले पृष्ठ के तुरंत बाद, यानी प्रश्न पुस्तिका की शुरुआत में दिए जाएंगे। वहीं दो अतिरिक्त पेज पहले की तरह पुस्तिका के अंत में भी उपलब्ध रहेंगे। यह व्यवस्था सभी भाषाओं की प्रश्न पुस्तिकाओं पर समान रूप से लागू होगी।
इस वर्ष NEET UG परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 180 मिनट की होती थी, लेकिन अब अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करने के लिए अधिक समय दिया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। अतिरिक्त 15 मिनट का उद्देश्य उपस्थिति दर्ज करने और अन्य औपचारिकताओं में लगने वाले समय को संतुलित करना है, ताकि उम्मीदवारों के वास्तविक परीक्षा समय पर कोई असर न पड़े।
नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। सभी परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचना होगा। इसके बाद ठीक 1:30 बजे परीक्षा केंद्रों के दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे और किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।
NEET-UG पुनर्परीक्षा को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है और कुछ ही मिनटों में देशभर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने वाली है। इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिससे सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई है।
NEET-UG परीक्षा को सुरक्षित और सुचारू रूप से कराने के लिए प्रश्न पत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। इस दौरान CISF, सूरत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा।
सूरत कलेक्टर Tejas Parmar ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने सुरक्षित कक्ष से विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।
VIDEO | Ensuring a secure and seamless NEET-UG examination process, the question papers were transported to examination centres under tight security arrangements. CISF personnel, Surat Police and administrative teams coordinated the entire movement from the strong room to various… pic.twitter.com/BKBmQ4ErfE
— Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2026
नीट पुनर्परीक्षा पर उम्मीदवार दीक्षा कहती हैं, "...मैं थोड़ी चिंतित हूं। मेहनती छात्रों को निष्पक्ष परिणाम मिलना चाहिए। फिर भी, दोबारा पढ़ाई करना और नियमित रहना बहुत मुश्किल है। अब उम्मीद यही है कि परीक्षा अच्छी तरह से संपन्न हो..."
#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh: On NEET UG 2026 re-examination, aspirant Diksha says, "... I am a little worried. Hardworking students deserve fair results.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
Still, having to study again and stay consistent is very difficult. Now the hope is that the exam goes well..." pic.twitter.com/Mm4Xr3crPb
जम्मू-कश्मीर के एक परीक्षा केंद्र से मिले दृश्यों में छात्र NEET UG 2026 री-टेस्ट के लिए प्रवेश करते दिखाई दिए। परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो। #WATCH | Jammu, J&K: Visuals from an examination centre show students entering during the NEET re‑exam. Heavy security arrangements were put in place to ensure fairness and prevent any discrepancies. pic.twitter.com/lELjpUCx4i
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया है। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने छात्रों से निडर होकर और बिना किसी चिंता के परीक्षा देने की अपील की है।
मध्य प्रदेश में NEET-UG पुनर्परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) प्रीति तिवारी ने बताया कि परीक्षा सामग्री को पुलिस सुरक्षा में संबंधित केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया है, जहां डीसीपी स्तर के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं और सभी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh | NEET-UG re-examination | Assistant Commissioner of Police (ACP) for Security-I, Priti Tiwari says, "The police have taken out all the materials under very tight security, with complete security and traffic arrangements in place, and under the… pic.twitter.com/CRoZfhv7La
— ANI (@ANI) June 21, 2026
नीट (UG) 2026 परीक्षा से पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उम्मीदवारों से शांत रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संदेश दिया है।
🩺 All the best to every NEET (UG) 2026 candidate!
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 21, 2026
This is the day you've prepared for. Stay calm, trust yourself, and give it your best - you've earned this moment.
⏰ Important timings
Entry begins: 11:00 AM
Last entry: 1:30 PM (no entry after this)
📋 Carry with you
✅…
देशभर में आज होने वाली NEET UG पुनर्परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों और अभिभावकों की नजरें अब देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा पर टिकी हैं।
अब तक नीट यूजी परीक्षा के लिए कुल 180 मिनट का समय दिया जाता था, लेकिन इस वर्ष परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इस अतिरिक्त समय में उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर, परीक्षा कक्ष की औपचारिकताएं और अन्य निगरानी संबंधी प्रक्रियाएं भी शामिल हैं।
| विवरण | समय |
| रिपोर्टिंग का समय | सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक |
| गेट बंद होने का समय | दोपहर 1:30 बजे (इसके बाद किसी को एंट्री नहीं मिलेगी) |
| परीक्षा का समय |
|