फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Exam 2025: नीट पीजी परीक्षा संपन्न, कब आएगा परिणाम? जानिए कैसे चेक कर सकेंगे उत्तर कुंजी; पढ़ें अपडेट

Sun, 03 Aug 2025 04:04 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

NEET PG Exam 2025 Updates: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से मेडिकल पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता परीक्षा नीट पीजी का आयोजन आज रविवार 3 अगस्त, 2025 को किया जा रहा है। 
विज्ञापन
NEET PG Exam 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:34 PM, 03-Aug-2025

NEET PG 2025: उत्तर कुंजी कैसे चेक करें? 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर "NEET PG 2025 Answer Key" या "Public Notice" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी की PDF लिंक खुलेगी- उस पर क्लिक करके डाउनलोड करें।
  • उत्तर कुंजी में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर क्रम सहित दिए होंगे। अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन ID के अनुसार मैच करें।
  • यदि उत्तर कुंजी में कोई प्रश्न पर आपत्ति है, तो आपको चुनौती दर्ज कराने का भी मौका मिलेगा।

02:19 PM, 03-Aug-2025

NEET-PGExam: साइबर फ्रॉड रोकने को हाईटेक निगरानी

नीट पीजी परीक्षा 2025 का आयोजन 301 शहरों और 1,052 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें 2.42 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए। यह भारत में एक ही पाली में आयोजित की गई सबसे बड़ी कंप्यूटर आधारित परीक्षा रही। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए एनबीईएमएस ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों से 2,200 से ज्यादा वरिष्ठ संकाय सदस्यों की ड्यूटी लगाई।

साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 300 साइबर कमांडो संवेदनशील केंद्रों पर तैनात किए गए और सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाए गए। साथ ही, गृह मंत्रालय के आई4सी से सहयोग लेकर हर केंद्र की निगरानी CCTV के माध्यम से वास्तविक समय में की गई।

01:24 PM, 03-Aug-2025

NEET PG Exam 2025: 3 सितंबर को घोषित होगा परिणाम

नीट पीजी 2025 का रिजल्ट जारी होने की तारीख अपडेट हो गई है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, नीट पीजी 2025 का परिणाम इस वर्ष 3 सितंबर को घोषित किया जाएगा। पहले परिणाम की तारीख 15 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन परीक्षा को एक शिफ्ट में कराने के विवाद के कारण स्थगित कर दिया गया था, जिसके चलते रिजल्ट की घोषणा भी टालनी पड़ी।

विज्ञापन
12:45 PM, 03-Aug-2025

NEET PG Exam 2025: नीट पीजी 2025 सफलतापूर्वक समाप्त

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2025 परीक्षा दोपहर 12:30 बजे सफलतापूर्वक समाप्त कर दी है। यह परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होकर 3.5 घंटे तक चली। नीट पीजी 2025 की उत्तर कुंजी जल्द ही natboard.edu.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अस्थाई आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा, जिसके लिए निर्धारित शुल्क अदा करना होगा। आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा की जाएगी।

11:10 AM, 03-Aug-2025

NEET PG Exam: ओबीसी आरक्षण सिर्फ नॉन क्रीमी लेयर के लिए मान्य

नीट पीजी 2025 की काउंसलिंग में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण का लाभ केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जो नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL) श्रेणी में आते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल और नॉन क्रीमी लेयर से संबंधित उम्मीदवार ही अखिल भारतीय 50% कोटा सीटों पर आरक्षण का दावा कर सकते हैं। वहीं, क्रीमी लेयर के तहत आने वाले ओबीसी उम्मीदवार आरक्षण के पात्र नहीं होंगे। यह नियम DGHS और MCC द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग पर भी लागू होगा।
 

विज्ञापन
09:47 AM, 03-Aug-2025

NEET PG Exam: परीक्षा का बाद क्या?

परीक्षा के कुछ समय बाद राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी की जा सकती है, जिससे छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकें। इसके बाद बाद NBEMS NEET PG 2025 का रिजल्ट घोषित करता है। इसमें छात्रों की रैंक, स्कोर और कट-ऑफ अंक शामिल होते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी होता है।

09:07 AM, 03-Aug-2025

NEET PG Exam: नीट पीजी परीक्षा शुरू

नीट PG 2025 की परीक्षा आज देशभर में आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 2.5 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड द्वारा तय समय के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो चुकी है।
 

05:55 AM, 03-Aug-2025

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से मेडिकल पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता परीक्षा नीट पीजी का आयोजन आज यानी रविवार 3 अगस्त, 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट जरूर निकालें। आपको केंद्र पर इसे साथ लेकर जाना होगा।

07:50 PM, 02-Aug-2025

NEET PG Admit card Download: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

नीट पीजी के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र नीचे बताए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते है। 

  • सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • यहां नीट पीजी 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नीट पीजी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

07:18 PM, 02-Aug-2025

NEET PG 2025: किन-किन मेडिकल कोर्सों में होता है एडमिशन?

यह परीक्षा देशभर के विभिन्न स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ली जाएगी। इन कोर्सों में शामिल हैं:

  • डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD)
  • मास्टर ऑफ सर्जरी (MS)
  • स्नातकोत्तर डिप्लोमा
  • पोस्ट MBBS डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (DNB)
  • डॉक्टरेट ऑफ नेशनल बोर्ड (DrNB)
  • अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रम
परीक्षा का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद नीट पीजी 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके जरिए MD, MS और PG डिप्लोमा कोर्सों में दाखिला दिया जाएगा।

06:49 PM, 02-Aug-2025

NEET PG Exam 2025: इन चीजों को ले जाने की अनुमति नहीं

परीक्षा केंद्र के अंदर पानी की बोतल/खाद्य पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं है, सिवाय मधुमेह रोगियों/गर्भवती महिलाओं के, जिन्हें सत्यापन के बाद पारदर्शी थैलियों में थोड़ी मात्रा में साधारण चीनी/खाद्य पदार्थ ले जाने की अनुमति दी जा सकती है। कृपया कोई पेन/पेंसिल न लाएं। परीक्षा के दौरान कोई भी रफ पेपर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। अभ्यर्थी के कंप्यूटर स्क्रीन पर एक डिजिटल सामान्य कैलकुलेटर उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर निम्नलिखित वस्तुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा:

  • कोई भी स्टेशनरी वस्तुएं जैसे पेन, कागज, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, रबड़ आदि।
  • कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, टैबलेट, कैलकुलेटर, घड़ी, ब्लूटूथ आदि।
  • कोई भी खाद्य सामग्री, चाहे खुली हो या पैक की हुई।

06:00 PM, 02-Aug-2025

NEET PG Exam Instructions: परीक्षा केंद्र पर क्या नहीं करना है?

  • यदि परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी निषिद्ध वस्तु ले जाते हुए पाया गया तो अनुचित साधन का मामला दर्ज किया जाएगा। 
  • दवा/चिकित्सा सहायता उपकरण/फेस मास्क को परीक्षण केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति केवल तभी दी जाएगी जब प्रवेश के समय सहायक चिकित्सा दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएंगे। 
  • अपनी उंगलियों पर मेहंदी/रंगों का टैटू बनवाने से बचें।
  • परीक्षा के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखें। 
  • परीक्षा के दौरान किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर निरीक्षक को बुलाने के लिए अपना हाथ उठाएं।

05:36 PM, 02-Aug-2025

NEET PG Exam Day Instructions: एडमिट कार्ड से संबंधित दिशा-निर्देश

  • 2 पृष्ठों वाला प्रवेश पत्र एक A4 आकार के श्वेत कागज पर रंगीन रूप में (बैक टू बैक) मुद्रित होना चाहिए।
  • आपको अपने प्रवेश पत्र में दिए गए समय के अनुसार परीक्षा स्थल के 'रिपोर्टिंग काउंटर' पर रिपोर्ट करना होगा।
  • प्रवेश पत्र के साथ एक सरकारी फोटो पहचान पत्र भी जरूर साथ लेकर जाएं।
  • परीक्षा केंद्र के अंदर आपका प्रवेश पत्र और पहचान प्रमाण हर समय आपके पास उपलब्ध होना चाहिए। बुलेटिन में उल्लिखित सभी दस्तावेज साथ लाएं, जिनका प्रवेश के समय सत्यापन किया जाएगा।

05:05 PM, 02-Aug-2025

NEET PG Exam 2025: जरूर पढ़ लें दिशानिर्देश

नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एनबीई द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र में दिए गए समय के अनुसार परीक्षा स्थल के 'रिपोर्टिंग काउंटर' पर रिपोर्ट करना होगा।

04:45 PM, 02-Aug-2025

Supreme Court on NEET PG: नीट पीजी पारदर्शिता मामले में 'सुप्रीम' सुनवाई कल

सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी परीक्षा से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की और अगली सुनवाई के लिए 3 अगस्त की तारीख निर्धारित की है। इनमें से एक याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है।

04:35 PM, 02-Aug-2025

NEET PG Exam Entry Timing: सुबह केवल 8.30 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश

नीट पीजी परीक्षा कल 3 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड में आयोजित की जाएगी। प्रवेश सुबह 8:30 बजे बंद हो जाएगा। 

04:29 PM, 02-Aug-2025

NEET PG Exam 2025: नीट पीजी परीक्षा संपन्न, कब आएगा परिणाम? जानिए कैसे चेक कर सकेंगे उत्तर कुंजी; पढ़ें अपडेट

NEET PG Exam 2025 Updates: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से मेडिकल पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता परीक्षा नीट पीजी का आयोजन आज यानी रविवार 3 अगस्त, 2025 को किया जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट जरूर निकालें। आपको केंद्र पर इसे साथ लेकर जाना होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें