नीट यूजी, 2022 का आयोजन देशभर के विभिन्न राज्यों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 17 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। एनटीए की ओर से जारी किए गए इंफोर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक नीट यूजी, 2022 में चार विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी विषयों में दो सेक्शन होंगे। सेक्शन ए में 35 प्रश्न होंगे वहीं, सेक्शन बी में 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। हम आपको परीक्षा की मार्किंग स्कीम को प्वाइंट्स में बता रहे हैं।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की एनटीए की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक, 2022 (NEET UG 2022) का आयोजन रविवार 17 जुलाई, 2022 को किया जाना है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र हाल ही में जारी कर दिए गए थे।
परीक्षार्थी कोई भी लाइट कलर ड्रेस पहन सकता है। छात्र ट्राउजर्स या पेंट जिसमें कि कोई मेटल बटन नहीं हो तथा हाफ शर्ट या टी-शर्ट पहन सकते हैं। छात्राएं सलवार कुर्ता, लेगिंग, पेंट या ट्राउजर्स, टी-शर्ट व कुर्ती पहन सकती हैं। किसी में भी मेटल के बटन नहीं होने चाहिए। पैरों में हाई हील की सैंडल-जूते वर्जित हैं, नॉर्मल स्लीपर्स या सामान्य जूते पहन सकते हैं। आभूषण या मेटल की चीजें जैसे ताबीज, कड़ा पहनकर नहीं जाना है।
मिश्रा ने बताया कि परीक्षार्थी ओरिजिनल आईडी जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर कार्ड अथवा 12वीं क्लास का प्रवेश पत्र जिसमें परीक्षा की फोटो आ रही हो, इनमें से कोई सी भी एक आइडी साथ लानी है। फोटो कॉपी किसी भी सूरत में मान्य नहीं होगी।
एनटीए ने इस बार व्यवस्था में परिवर्तन किया है। विद्यार्थी को बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस देनी होगी। बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस होने के बाद एडमिट कार्ड पर होलोग्राम चिपकाया जाएगा। परीक्षा के दौरान परीक्षक एडमिट कार्ड व होलोग्राम, दोनों की जांच करेगा।
मेडिकल करिअर काउंसलर एवं नीट एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि एनटीए द्वारा जारी की गई एडमिट कार्ड गाइडलाइन के अनुसार पहले परीक्षा के एडमिट कार्ड कम डिक्लेरेशन को अच्छे से कंप्लीट करें, इसमें परीक्षार्थी को फोटो जैसा आवेदन पत्र में अपलोड किया गया है, चिपकाना है तथा पेरेन्ट्स के सिग्नेचर करवाएं।
आवेदन की संख्या के हिसाब से नीट यूजी देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इस साल इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, 2022 यानि NEET UG 2022 का आयोजन रविवार 17 जुलाई, 2022 को होने जा रहा है। परीक्षा देश के करीब 500 और देश के बाहर 14 शहरों में होगी।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश 11 बजे से शुरू हो जाएगा और 1.30 बजे तक चलेगा। सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर अंकित कर अलग-अलग रिपोर्टिंग टाइम दिया गया है, इसी के अनुसार परीक्षा केंद्र पहुंचे, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रहे और परीक्षा केंद्र पर भीड़ नहीं हो।
अमर उजाला से बातचीत में मेडिकल करिअर काउंसलर एवं नीट एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज जैसे कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस ले जाना वर्जित है।
प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज जैसे एम्स व जिपमैर में प्रवेश भी इसी परीक्षा के माध्यम से होंगे। इस वर्ष एनटीए द्वारा जारी की गाइडलाइन के अनुसार नीट यूजी परीक्षा मेन ओएमआर शीट तथा ओएमआर शीट की ऑफिस कॉपी दोनों ही इनविजिलेटर को परीक्षा समाप्त होने के बाद जमा करानी होगी, जो मेन ओएमआर शीट के साथ एनक्लोज होती है।
परीक्षा पूर्णतया पेन एंड पेपर मोड पर होगी। यह परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीवायएमएस, बीयूएमएस, बीवीएससी एवं चयनित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पाठ्यक्रमों की करीब एक लाख 40 हजार सीटों के लिए होगी। इन सीटों के लिए करीब 18 लाख दावेदार मैदान में हैं।
NEET 2022 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट यानी नीट-यूजी (NEET UG 2022) का आयोजन 17 जुलाई, रविवार को दोपहर दो से शाम 5:20 बजे के बीच होगा।