फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board 10th Result 2021: बोर्ड ने जारी किया दसवीं कक्षा का रिजल्ट, 5 चरणों में ऐसे देखें परिणाम

Wed, 14 Jul 2021 04:56 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

MP Board 10th Result 2021: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दसवीं कक्षा के छात्र आधिकारिक वेबसाइट  mpbse.nic.in , mpbse.mponline.gov.in व mpresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:34 PM, 14-Jul-2021

इस साल दसवीं कक्षा में 3 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है। वहीं, 1,59,871 छात्रों को थर्ड डिवीजन  मिली है। वहीं, 3,97,626 छात्रों को सेकेंड डिविजन मिली है।

फर्स्ट डिविजन- 3,56,582
सेकेंड डिविजन: 3,97,626 
 

 

04:15 PM, 14-Jul-2021

5 चरणों में ऐसे देखें दसवीं कक्षा का रिजल्ट

मध्यप्रदेश बोर्ड का दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है।  इस साल 100 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बोर्ड की तरफ से कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in के जरिए दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं। 

ऐसे देखें दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

04:13 PM, 14-Jul-2021

इस साल मध्यप्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा के लिए 9,14,079 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था जिनमें से 9,25,213 विद्यार्थी पास हुए हैं।  

विज्ञापन
04:09 PM, 14-Jul-2021

बोर्ड ने जारी नहीं की इस साल मेरिट लिस्ट

मध्यप्रदेश बोर्ड के दसवीं कक्षा में इस साल 100 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बोर्ड ने इस साल मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। छात्र डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक

04:03 PM, 14-Jul-2021

ऐसे देखें दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-मध्यप्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका दसवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

विज्ञापन
04:02 PM, 14-Jul-2021

दसवीं का रिजल्ट जारी

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

03:26 PM, 14-Jul-2021

कुछ ही देर में जारी होगा मध्यप्रदेश बोर्ड का दसवीं कक्षा का रिजल्ट

कुछ ही देर में जारी होगा मध्यप्रदेश बोर्ड का दसवीं कक्षा का रिजल्ट। सूबे के स्कूल शिक्षा मंत्री  इंदर सिंह परमारनतीजे घोषित करेंगे। 

03:06 PM, 14-Jul-2021

ऐसे डाउनलोड करें अपना परिणाम

एमपी बोर्ड एचएससी परिणाम एक घंटे में घोषित किया जाएगा। अपने दस्तावेज तैयार रखें। ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे परिणाम:

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
3. आवश्यक विवरण दर्ज करें।
4. परिणाम सबमिट करें और डाउनलोड करें।

02:48 PM, 14-Jul-2021

दो घंटे से भी कम का समय शेष

एमपीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। अपने एडमिट कार्ड और रोल नंबर तैयार रखें।

02:28 PM, 14-Jul-2021

कहां देख सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस?

छात्र स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस देख सकते हैं।

02:14 PM, 14-Jul-2021

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा परिणाम

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आज 10वीं के नतीजे घोषित करेंगे। परिणाम मंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस का सही समय राज्य बोर्ड द्वारा अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

01:42 PM, 14-Jul-2021

एमपीबीएसई 10वीं कक्षा का परिणाम 2 घंटे के भीतर घोषित किया जाएगा। कक्षा 10वीं के परिणामों की जांच करने के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे हैं - एडमिट कार्ड या हॉल टिकट जिसमें रोल नंबर और उम्मीदवार के अन्य विवरण हों।

01:21 PM, 14-Jul-2021

फेल होने पर बोर्ड देगा इतने अंक

यदि अभ्यर्थी बोर्ड परीक्षा पास करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें 33 अंक दिए जाएंगे और उन्हें अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। यदि कोई छात्र उन्हें दिए गए अंकों से नाखुश है, तो वे बाद में लिखित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

12:52 PM, 14-Jul-2021

कुछ ऐसा था पिछले वर्ष का परिणाम

चूंकि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है इसलिए बोर्ड मेरिट सूची जारी नहीं करेगा। पिछले वर्ष 360 छात्रों को टॉप 10 की सूची में रखा गया था। वहीं 15 विद्यार्थियों ने 100 अंक प्राप्त कर पहला रैंक हासिल किया था। प्रथम श्रेणी में 3,42,390, द्वितीय श्रेणी में 2,15,162 और तृतीय श्रेणी में 2,922 छात्र थे।

12:22 PM, 14-Jul-2021

सिंगल क्लिक से जारी होगा परिणाम

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार 14 जुलाई को शाम 4 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल में सिंगल क्लिक से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेंगे।

12:03 PM, 14-Jul-2021

10th Result: 1 सितंबर से होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जो विद्यार्थी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किए गए परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए एमपी बोर्ड 1 सितंबर से 25 सितंबर परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा के माध्यम से छात्रों को अपने मार्क्स सुधारने का मौका दिया जाएगा। जिसके लिए विद्यार्थियों को 1 अगस्त से 10 अगस्त 2021 तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

11:46 AM, 14-Jul-2021

MP Board 10th Result LIVE: 100 फीसदी विद्यार्थी होंगे उत्तीर्ण

कोरोना संक्रमण की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण राज्य के स्कूलों को बंद कर दिया गया था और ऑनलाइन कक्षा के जरिए पाठ्यक्रम पूरा करने की कोशिश की गई थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इस वर्ष किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही किसी भी छात्र को सप्लीमेंट्री भी नहीं दी जाएगी। सभी विद्यार्थी पास कर दिया जाएगा। 

11:25 AM, 14-Jul-2021

MP Board Result: इस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

एमपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2021 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर के साथ लॉग इन करना होगा। एडमिट कार्ड पर रोल नंबर का उल्लेख किया गया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

11:04 AM, 14-Jul-2021

MP Board: परिणाम जारी होने के बाद ठप पड़ सकती है वेबसाइट

परिणाम जारी होने के तुरंत बाद, आधिकारिक परिणाम पोर्टल ठप पड़ सकती है, ऐसे में अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें थोड़ी देर प्रतीक्षा करनी चाहिए और फिर परिणाम के लिए पुनः प्रयास करना चाहिए।

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक किया जाना चाहिए।

10:43 AM, 14-Jul-2021

MP Board 2021: परिणाम के बाद परीक्षा के लिए जारी होगी लिंक

एमपी बोर्ड  10वीं के परिणाम की घोषणा के बाद, एमपीबीएसई अधिसूचना जारी करेगा और विशेष परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। जो छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट रहेंगे, वे अपने स्कोर में सुधार के लिए परीक्षा दे सकते हैं।

10:30 AM, 14-Jul-2021

MP Board Result LIVE: मोबाइल एप के जरिए भी देख सकते हैं परिणाम

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज घोषित करने जा रहा है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों और मोबाइल पर भी देखा जा सकता है। परिणाम एमपीबीएसई मोबाइल पर भी उपलब्ध होगा। विद्यार्थी गूगल प्ले से एमपीबीएसई का एप डाउनलोड कर सकते हैं।

10:13 AM, 14-Jul-2021

MP Board 10th Result 2021: ऐसा रहा पिछले वर्ष का परिणाम

उपस्थित छात्रों की संख्या: 8,93,336 (नियमित), 2,04,110 (निजी)

उत्तीर्ण छात्रों की संख्या: 5,60,474

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 62.84 फीसदी

नियमित छात्रों में 4,68,288 लड़के और 4,25,048 लड़कियां शामिल थीं, जिनमें से 2,80,903 लड़के और 2,79,571 लड़कियों ने परीक्षा पास की थी। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 60.09 फीसदी और लड़कियों का 65.87 फीसदी रहा था।

09:52 AM, 14-Jul-2021

MP Board Result 2021:विद्यार्थी ऐसे देख सकते हैं एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम:

  • 4 बजे परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज कर जमा करें।
  • तत्पश्चात परिणाम अगले पृष्ठ पर प्रदर्शित किया जाएगा।

09:40 AM, 14-Jul-2021

MP Board Result: इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं परिणाम

एक बार घोषित होने के बाद, छात्र एमपीबीएसई मैट्रिक के परिणाम निम्नलिखित वेबसाइटों पर देख सकते हैं:

  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in

09:23 AM, 14-Jul-2021

MP Board- 50:30:20 फॉर्मूले के आधार पर तैयार होगा परिणाम

मूल्यांकन मानदंड के अनुसार, बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम तैयार करने के लिए शैक्षणिक वर्ष के दौरान आयोजित अर्ध-वार्षिक, प्री-बोर्ड, परीक्षा, इकाई परीक्षण और आंतरिक मूल्यांकन में छात्रों के प्रदर्शन को आधार बनाएगा। यानी प्री-बोर्ड के 50 फीसदी, यूनिट टेस्ट के 30 फीसदी और आंतरिक मूल्यांकन के 20 फीसदी अंकों के आधार पर परिणाम जारी किया जाएगा।

09:03 AM, 14-Jul-2021

MP Board 10th Result 2021: बोर्ड ने जारी किया दसवीं कक्षा का रिजल्ट, 5 चरणों में ऐसे देखें परिणाम

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) आज कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करेगा। इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए 11 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बोर्ड ने पहले कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण राज्य में कक्षा दसवीं की परीक्षा को स्थगित और फिर रद्द कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने तब सभी राज्यों को 31 जुलाई, 2021 तक बोर्ड के परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया था।


और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें