फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2026 Live: कल जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें समय; पढ़ें पल-पल की लाइव अपडेट

Tue, 14 Apr 2026 05:45 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

MP Board MPBSE 10th 12th Result 2026 Date Time Live Updates: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार कल खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल मुख्यालय के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र बिना किसी असुविधा के अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए पहले आप को रिजिट्रेशन करना होगा।

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करें।
एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करें।
विज्ञापन
MP Board Result live Updates - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:44 PM, 14-Apr-2026

MP Board Result 2026: कब मिलेगी मार्कशीट?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों को तुरंत ऑनलाइन स्कोरकार्ड मिल जाएगा, लेकिन यह केवल अस्थायी होता है और असली मार्कशीट छात्रों को उनके स्कूल से प्राप्त करनी होती है, जो आमतौर पर रिजल्ट आने के 2 से 4 हफ्ते के अंदर स्कूलों में उपलब्ध हो जाती है, इसके बाद छात्र उसी मूल मार्कशीट के आधार पर कक्षा 11वीं में प्रवेश ले सकते हैं।

05:16 PM, 14-Apr-2026

MP Board Result 2026: कल इतने बजे देखें रिजल्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे, जहां वे रोल नंबर दर्ज करके अपना स्कोर और पास/फेल की स्थिति चेक कर पाएंगे।

04:24 PM, 14-Apr-2026

MP Board Result 2026: मार्कशीट में ये विवरण होंगे शामिल

मार्कशीट में छात्रों को अपना नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल कोड और स्कूल का नाम जरूर चेक करना चाहिए। इसके साथ ही विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक, ग्रेड या पासिंग डिविजन और अंतिम परिणाम की स्थिति जैसे पास, फेल या कंपार्टमेंट की जानकारी भी दी होती है, जिसे ध्यान से जांचना जरूरी है ताकि किसी भी तरह की गलती होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।

विज्ञापन
03:20 PM, 14-Apr-2026

MP Board Result 2026: यहां देख सकेंगे रिजल्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, कक्षा और कैप्चा का दर्ज करना होगा।
 

03:01 PM, 14-Apr-2026

कल जारी होगा रिजल्ट

इस वर्ष एमपी बोर्ड की परीक्षा में लगभग 16 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। रिजल्ट कल जारी होगा।

विज्ञापन
01:32 PM, 14-Apr-2026

MP Board Result 2026 Live: रिजल्ट पर ये विवरण होंगे शामिल

एमपी बोर्ड रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा का नाम, बोर्ड का नाम (मध्य प्रदेश बोर्ड), कक्षा (10वीं या 12वीं), स्ट्रीम (विज्ञान, वाणिज्य या कला), पढ़े गए विषय, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक और अंतिम परिणाम की स्थिति यानी पास या अनुत्तीर्ण की पूरी जानकारी शामिल होती है।
 

12:56 PM, 14-Apr-2026

MP Board Result 2026 Live: सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी होंगे, वहां आप अपना रोल नंबर या जरूरी जानकारी डालकर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां आपको अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करें।
एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करें।

11:19 AM, 14-Apr-2026

MP Board Result Date Time: पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?

पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम की बात करें तो कुल पास प्रतिशत 76.22% रहा था। इसमें नियमित छात्रों का पास प्रतिशत लगभग 73% दर्ज किया गया, जबकि स्वाध्यायी (private) छात्रों का परिणाम काफी कम रहा और उनका पास प्रतिशत करीब 28% रहा।

10:04 AM, 14-Apr-2026

MP Board Result 2026: कैसे देख सकेंगे रिजल्ट?

 

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट पर amarujala.com/results/madhya-pradesh-board पर जाएं।
  • अपनी कक्षा के लिए निर्धारित लिंक "एमपीबीएसई - एचएससी कक्षा 10वीं परिणाम 2026 " या "एमपीबीएसई - एचएसएससी कक्षा 12वीं परिणाम 2026 " पर क्लिक करें।
  • अपने एडमिट कार्ड पर छपे रोल नंबर और आवेदन नंबर को हूबहू दर्ज करें।
  • अब अपनी मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें।

09:13 AM, 14-Apr-2026

कितने अंक वाले होंगे पास?

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, और जिन विषयों में थ्योरी तथा प्रैक्टिकल दोनों होते हैं, उनमें अलग-अलग 33% अंक लाना जरूरी होता है; यदि कोई छात्र किसी एक भाग (थ्योरी या प्रैक्टिकल) में फेल हो जाता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाता है।

08:17 AM, 14-Apr-2026

MPBSE MP Board Result 2026: करीब 16 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं में रिकॉर्ड संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कुल मिलाकर करीब 16 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें लगभग 9.07 लाख छात्र कक्षा 10वीं के थे, जबकि करीब 7 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा में भाग लिया। पूरे प्रदेश में परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 3856 केंद्र बनाए गए थे।

08:09 AM, 14-Apr-2026

MP Board Result Date: कल जारी होगा रिजल्ट

मध्यप्रदेश के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के नतीजे घोषित करने की तारीख तय कर दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कक्षाओं के परिणाम 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर परिणाम की आधिकारिक घोषणा डॉ. मोहन यादव करेंगे। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
 

05:55 PM, 12-Apr-2026

MPBSE MP Board Result 2026: पिछले वर्ष टॉप-5 में 8 लड़कियां

पिछले वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणामों में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया था। टॉप-5 सूची में कुल 8 बेटियों ने अपनी जगह बनाई थी।

इस सूची में 3 छात्रों ने भी स्थान प्राप्त किया था। कुल मिलाकर, पिछले साल के परिणामों में भी बेटियों का प्रदर्शन अधिक संख्या में देखने को मिला था।
 

04:33 PM, 12-Apr-2026

MP board Result Date: पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?

पिछले वर्ष एमपी बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा है। कक्षा 10वीं की मेरिट सूची में कुल 212 छात्रों में से 144 स्थान लड़कियों ने हासिल किए हैं, जबकि कक्षा 12वीं की मेरिट सूची में 159 में से 89 स्थान लड़कियों के नाम रहे हैं।

03:01 PM, 12-Apr-2026

MP board Result Date: लगभग 16 लाख बच्चों ने दी परीक्षा

इस वर्ष एमपी बोर्ड की परीक्षा में लगभग 16 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है, इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर सुरक्षित रखें।

11:34 AM, 12-Apr-2026

MPBSE MP Board Result 2026: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com/results/madhya-pradesh-board पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Exam Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए “MP Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए “MP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर/अन्य जरूरी विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

10:10 AM, 12-Apr-2026

MP board Result Date: छात्र एडमिट कार्ड रखें तैयार

बोर्ड ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और आवेदन संख्या की आवश्यकता होगी। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकेंगे।

06:08 PM, 11-Apr-2026

जल्द जारी होंगे नतीजे

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट तैयार करने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि 15 अप्रैल तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

04:54 PM, 11-Apr-2026

MP board Result Date Time: पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक

एमपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक छात्र को हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। यदि कोई छात्र किसी मुख्य विषय में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी पड़ती है।

इसके अलावा, छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य होता है। यदि कोई छात्र इनमें से किसी एक में भी फेल होता है, तो उसे उस भाग की परीक्षा दोबारा देनी पड़ सकती है।

 

02:15 PM, 11-Apr-2026

MP Board Result live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट होगा जारी

मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जारी किए जाएंगे। इस दौरान परीक्षा में शामिल कुल छात्रों की संख्या और राज्य का समग्र पास प्रतिशत भी घोषित किया जाएगा।

साथ ही, लिंग-वार (लड़के और लड़कियों का प्रदर्शन), जिला-वार परिणाम, और टॉपर्स की सूची भी सार्वजनिक की जाएगी। इसके अलावा कम्पार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी और स्कूटनी/पुनः जांच प्रक्रिया के अपडेट भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा किए जाएंगे।

01:05 PM, 11-Apr-2026

MP Board Result 2026: कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा?

एमपी बोर्ड की सप्लीमेंट्री और कंपार्टमेंट परीक्षाएं आमतौर पर जून 2026 में आयोजित की जाती हैं। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के लगभग एक सप्ताह बाद शुरू हो जाती है। कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जुलाई के अंत तक घोषित कर दिया जाता है, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और कॉलेज में एडमिशन लेने में सुविधा मिलती है।

11:44 AM, 11-Apr-2026

MP board Result Date Time: परीक्षा पास करने के बाद क्या करें?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने के बाद छात्रों के लिए आगे की तैयारी करना बहुत जरूरी होता है, ताकि एडमिशन और अन्य प्रक्रियाएं बिना किसी परेशानी के पूरी हो सकें।

सबसे पहले प्रोविजनल मार्कशीट का प्रिंट निकाल लें। जब तक ओरिजिनल मार्कशीट नहीं मिलती, तब तक यही एडमिशन के लिए मान्य होती है। इसके साथ ही अपने स्कूल से माइग्रेशन सर्टिफिकेट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) समय पर प्राप्त कर लें, क्योंकि ये आगे की पढ़ाई के लिए जरूरी दस्तावेज हैं।

अगर आपके 75% से अधिक अंक आए हैं, तो मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आवेदन करते समय कोई दिक्कत न हो।

10:48 AM, 11-Apr-2026

MP Board Result live: कैसा रहा पिछले पांच वर्षों का रिजल्ट?

छात्राएं और छात्र (12वीं)

  • 2025: छात्राएं -77.55%, छात्र -71.37%
  • 2024: छात्राएं -68.42%, छात्र -60.54%
  • 2023: छात्राएं -58.75%, छात्र -52%
  • 2022: छात्राएं -75.64%, छात्र -69%
  • 2021: दोनों 100%

10:30 AM, 11-Apr-2026

MP Board Result live Updates: इस साल क्या बन सकते हैं हालात?

पिछले साल दोनों कक्षाओं में सुधार को देखते हुए इस बार भी अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है। मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है और डेटा फाइनल होने के बाद 15 अप्रैल तक रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार कुल पास प्रतिशत करीब 70% या उससे अधिक रह सकता है। साथ ही, छात्राओं के एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना भी जताई जा रही है।

10:11 AM, 11-Apr-2026

MP Board Result 2026 Live: कल जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें समय; पढ़ें पल-पल की लाइव अपडेट

MP Board 12th Result Date: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट तैयार करने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि 15 अप्रैल तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और आवेदन नंबर की मदद से देख सकेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें