08:46 AM, 23-Apr-2024
MP Board 5th, 8th Result 2024: आंकड़ों पर एक नजर
इस वर्ष एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा 2024 में लगभग 24 लाख छात्र उपस्थित हुए, जिसमें कक्षा 5 में 12 लाख से अधिक छात्र और कक्षा 8 के लिए 11 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। पिछले साल, कक्षा 5 की परीक्षा में कुल 11,79,883 छात्र उपस्थित हुए थे। जिसमें 9,70,701 छात्र उत्तीर्ण हुए। जबकि, कक्षा 8 की परीक्षा में 10,66,405 छात्र उपस्थित हुए और 8,11,433 उत्तीर्ण हुए।