फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board 12th Result 2026 Out: एमपी बोर्ड 12वीं में 76.01% बच्चे पास; 72.39% छात्र तो 79.41 फीसदी छात्राएं सफल

Wed, 15 Apr 2026 03:31 PM IST
Jagriti एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

MPBSE MP Board 12th Result 2026 release, Check Stream wise Marksheet Toppers list at mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in LIVE: मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 2026 अब जारी हो चुका है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 15 अप्रैल 2026 को यह परिणाम घोषित किया है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई, जिसका इंतजार लाखों छात्र काफी समय से कर रहे थे, जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं। 

यहां उन्हें अपना रोल नंबर डालना होगा। इसके बाद उनका रिजल्ट तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगा। 12वीं के विद्यार्थी यहां एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट

एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस साल कुल 76.01% छात्र पास हुए हैं, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 72.39% रहा जबकि छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा और 79.41% छात्राएं सफल रहीं। इस बार भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर परिणाम हासिल किया है।
विज्ञापन
MP Board Result live Updates - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:53 PM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: झाबुआ और मुरैना का शानदार प्रदर्शन

एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में इस बार जिलों का प्रदर्शन काफी चर्चा में रहा, जिसमें नियमित और निजी छात्रों के मामले में झाबुआ ने शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन में मुरैना ने बेहतर नतीजे दर्ज किए हैं।

02:17 PM, 15-Apr-2026

शासकीय विद्यालयों और प्रावीण्य सूची में छात्राओं का दबदबा

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं रिजल्ट 2026 में शासकीय विद्यालयों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। शासकीय विद्यालयों का कुल परीक्षाफल 80.43 प्रतिशत रहा, जबकि अशासकीय विद्यालयों का 69.67 प्रतिशत रहा। वहीं प्रावीण्य सूची में कुल 221 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है, जिसमें 158 छात्राएं और 63 छात्र शामिल हैं।  

 

02:08 PM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: देखें टॉपर लिस्ट

विज्ञापन
01:40 PM, 15-Apr-2026

पिछले साल की तुलना में रिजल्ट में हुआ सुधार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं रिजल्ट 2026 में पिछले साल की तुलना में सुधार देखने को मिला है। वर्ष 2025 में नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 74.48% था, जो 2026 में बढ़कर 76.01% हो गया है, यानी इसमें 1.53% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

01:22 PM, 15-Apr-2026
ललित कला-गृह विज्ञान संकाय में कुल 3 विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

ललित कला-गृह विज्ञान संकाय में कुल 3 विद्यार्थियों के नाम

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की मेरिट लिस्ट में ललित कला और गृह विज्ञान संकाय में कुल 3 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। इसमें शाइस्ताह कुरैशी ने 500 में से 485 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है, शैवाह कुरैशी 479 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और कुमकुम अहरवार ने 478 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया है।

विज्ञापन
01:17 PM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: कलेक्टर बनेंगे श्लोक प्रजापति

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं विज्ञान (मैथ्स) संकाय में नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र श्लोक प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

श्लोक एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता विनोद प्रजापति हाउसिंग बोर्ड में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। श्लोक ने नियमित रूप से स्कूल जाने के साथ-साथ रोजाना 3 से 4 घंटे की पढ़ाई करके यह सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने कक्षा 10वीं में भी 7वां स्थान प्राप्त किया था। श्लोक प्रजापति का लक्ष्य अब सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करके कलेक्टर बनना है। 

01:12 PM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: अंक सुधार और त्रुटि सुधार की सुविधा

छात्र “MPBSE” या “MPMOBILE” ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके भी आवेदन कर सकते हैं। अगर अंकसूची में कोई गलती (लिपिकीय त्रुटि) है, तो रिजल्ट आने के 3 महीने के अंदर उसे मुफ्त में ठीक कराया जा सकता है। अगर छात्र इस समय सीमा के बाद सुधार कराते हैं, तो इसके लिए उन्हें शुल्क देना होगा।
 

01:10 PM, 15-Apr-2026

पुनर्गणना और उत्तर पुस्तिका की कॉपी कैसे मिलेगी?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार, रिजल्ट आने के 10 दिन के अंदर छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की कॉपी और पुनर्गणना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल से किया जाता है। कॉपी लेने के लिए छात्र या अभिभावक को अपनी ई-मेल आईडी देना जरूरी होता है, क्योंकि उत्तर पुस्तिका की कॉपी सीधे ई-मेल पर भेजी जाती है। इसके अलावा मोबाइल ऐप के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है।


 

01:06 PM, 15-Apr-2026
विज्ञान संकाय की मेरिट लिस्ट - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विज्ञान संकाय की मेरिट लिस्ट में कुल 45 विद्यार्थी

12वीं के विज्ञान संकाय (जीव विज्ञान समूह) की मेरिट लिस्ट में कुल 45 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया, जिसमें पहले स्थान पर 1 छात्र, दूसरे स्थान पर 1 छात्र और तीसरे स्थान पर 3 छात्र शामिल रहे।

01:01 PM, 15-Apr-2026
वाणिज्य संकाय की मेरिट लिस्ट में कुल 63 विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

वाणिज्य संकाय की मेरिट लिस्ट में कुल 63 विद्यार्थी

एमपी बोर्ड 12वीं के वाणिज्य संकाय की मेरिट लिस्ट में कुल 63 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया, जिसमें पहले स्थान पर 2 लड़कियां रहीं, दूसरे स्थान पर 4 छात्र और तीसरे स्थान पर 6 छात्र शामिल रहे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेरिट में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

01:00 PM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: आज से करें द्वितीय अवसर परीक्षा के लिए आवेदन

द्वितीय अवसर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 (रात 12 बजे तक) भरे जा सकते हैं। यह परीक्षा 7 मई 2026 से 25 मई 2026 तक आयोजित होगी। इस दौरान मुख्य परीक्षा की नई अंकसूची नहीं दी जाएगी, बल्कि डिजिलॉकर से प्रमाणित कॉपी देखी जा सकेगी। बाद में द्वितीय अवसर परीक्षा का परिणाम आने पर नई अंकसूची जारी की जाएगी।
 

12:54 PM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: किन्हें मिलेगा मौका

इस परीक्षा में छात्र का जो भी परिणाम बेहतर होगा, उसे ही अंतिम माना जाएगा। प्रैक्टिकल विषयों में केवल उसी भाग की परीक्षा देनी होगी जिसमें छात्र फेल हुआ है। लेकिन किसी भी छात्र को विषय बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

12:50 PM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: पूरक परीक्षा की जगह अब “द्वितीय अवसर परीक्षा”

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस वर्ष से पूरक परीक्षा की जगह द्वितीय अवसर परीक्षा शुरू करने का फैसला किया है। इसमें वे छात्र शामिल हो सकते हैं जो पहली परीक्षा में किसी विषय में फेल हो गए हैं या परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। खास बात यह है कि जो छात्र पास हो चुके हैं, वे भी अपने अंक सुधारने के लिए इस परीक्षा में बैठ सकते हैं।

12:43 PM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: कला संकाय के टॉपर्स

12वीं रिजल्ट 2026 में कला संकाय में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सूची में पहले स्थान पर श्रुति तोमर और आकाश अहिरवार रहे हैं, जिन्होंने 500 में से 489 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर मुस्कान रावत और आदित्य चतुर्वेदी रहे, जिनके 488 अंक आए। तीसरे स्थान पर कई छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने 487 से 488 अंक प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया है।

12वीं के विद्यार्थी यहां एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट

MP Board 12th Toppers List 2026: 12वीं में खुशी और चांदनी बनीं स्टेट टॉपर, मेरिट लिस्ट में कुल 221 विद्यार्थी

12:37 PM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: देखें वाणिज्य के टॉपर

नाम स्थान प्राप्तांक (500 में से)
चांदनी विश्वकर्मा पहला 494/500
खुशी राय पहला 494/500
मनु शुक्ला दूसरा 489/500
आर्ची माहेश्वरी दूसरा 489/500
खुशबू पाटीदार दूसरा 489/500
श्रुति गर्ग तीसरा 488/500
छवि अग्रवाल तीसरा 488/500

12:31 PM, 15-Apr-2026

देखें पूरी लिस्ट

12:29 PM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स

12वीं टॉपर लिस्ट 2026 में इस बार दो छात्राएं संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं, दोनों ही वाणिज्य संकाय से हैं, जिनमें चांदनी विश्वकर्मा और कुमारी खुशी राय ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए और टॉप किया।

दूसरे स्थान पर विज्ञान (गणित) संकाय के श्लोक प्रजापति रहे जिन्होंने 493 अंक हासिल किए, जबकि तीसरे स्थान पर जीव विज्ञान संकाय की तन्वी कुमावत रहीं, जिन्होंने 492 अंक प्राप्त किए और इस तरह इस वर्ष की टॉपर लिस्ट में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

12वीं के विद्यार्थी यहां एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट

12:13 PM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: दो छात्राएं संयुक्त रूप से बनीं टॉपर

12:09 PM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: पिछले साल की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट?

विवरण वर्ष 2025 वर्ष 2026 अंतर (%)
उत्तीर्ण नियमित परीक्षार्थी (%) 74.48 76.01 +1.53
उत्तीर्ण नियमित छात्र (%) 71.37 72.39 +1.02
उत्तीर्ण नियमित छात्राएं (%) 77.55 79.41 +1.86
उत्तीर्ण स्वाध्यायी परीक्षार्थी (%) 26.48 30.60 +4.12
उत्तीर्ण स्वाध्यायी छात्र (%) 26.12 31.27 +5.15
उत्तीर्ण स्वाध्यायी छात्राएं (%) 27.00 29.70 +2.70
प्रथम श्रेणी (नियमित) 318743 367079 +48336
द्वितीय श्रेणी (नियमित) 129472 99073 -30399
तृतीय श्रेणी (नियमित) 592 254 -338
प्रथम श्रेणी (स्वाध्यायी) 4136 4834 +698
द्वितीय श्रेणी (स्वाध्यायी) 14539 13890 -649
तृतीय श्रेणी (स्वाध्यायी) 6339 4570 -1769
नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 604402 615498 +11096
स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की संख्या 102157 81810 -20347
शासकीय विद्यालय (%) 75.79 80.43 +4.64
अशासकीय विद्यालय (%) 72.47 69.67 -2.80
प्रावीण्य सूची (छात्र) 70 63 -7
प्रावीण्य सूची (छात्राएं) 89 158 +69

12:06 PM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: 4.66 लाख से ज्यादा बच्चे सफल

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार इस साल 6,13,318 नियमित छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें 3,67,079 छात्र प्रथम श्रेणी, 99,073 छात्र द्वितीय श्रेणी और 254 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए। कुल मिलाकर 4,66,406 छात्र परीक्षा में सफल रहे और पास प्रतिशत 76.01% रहा, साथ ही इस बार किसी भी छात्र को पूरक नहीं दिया गया।
 
इस वर्ष नेत्रहीन और मूक-बधिर (CWSN) छात्रों का रिजल्ट भी जारी किया गया, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 63.50% और छात्राओं का 69.72% रहा, इस तरह इस श्रेणी में कुल 65.84% छात्र सफल घोषित किए गए।
 

12:00 PM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: छह लाख से अधिक बच्चे परीक्षा में शामिल

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार इस साल 12वीं (हायर सेकेंडरी) परीक्षा पूरे प्रदेश में 3636 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 6,13,634 नियमित और 76,112 स्वाध्यायी छात्र शामिल हुए, वहीं परीक्षा के दौरान कुल 71 नकल के मामले भी सामने आए।

 

11:59 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: देखें संकायवार पूरी मेरिट लिस्ट

 

संकाय छात्रों की संख्या
कला (मानविकी) 32
विज्ञान (गणित) 69
विज्ञान (जीवविज्ञान) 45
वाणिज्य 63
कृषि 9
ललित कला/गृहविज्ञान 3

11:59 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: देखें मुख्य आंकड़े

 

श्रेणी परिणाम (%)
कुल पास प्रतिशत (नियमित) 76.01%
स्वाध्यायी परीक्षार्थी 30.60%
छात्र (लड़के) पास प्रतिशत 72.39%
छात्राएं (लड़कियां) पास प्रतिशत 79.41

11:54 AM, 15-Apr-2026

अलग-अलग संकाय में कई छात्रों ने बनाई मेरिट लिस्ट में जगह

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा में इस साल 76.01% नियमित और 30.60% स्वाध्यायी छात्र पास हुए हैं। बोर्ड ने अलग-अलग विषयों की मेरिट लिस्ट भी जारी की है, जिसमें कला से 32, विज्ञान (गणित) से 69, विज्ञान (जीवविज्ञान) से 45, वाणिज्य से 63, कृषि से 9 और ललित कला और गृहविज्ञान से 3 छात्रों ने प्रदेश स्तर पर जगह बनाई है।

11:52 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th result: किन्हें मिलेगा द्वितीय अवसर परीक्षा देने का मौका?

इस बार किसी भी छात्र को पूरक नहीं दिया गया, बल्कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार “द्वितीय अवसर परीक्षा” 7 मई 2026 से होगी, जिसमें फेल, अनुपस्थित या अंक सुधार चाहने वाले छात्र शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 भी जारी किया गया है।

11:50 AM, 15-Apr-2026

वाणिज्य संकाय में 2 छात्राओं ने किया टॉप

वाणिज्य संकाय में कुमारी खुशी राय और कुमारी चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक पाकर टॉप किया। झाबुआ जिला 93.23% के साथ सबसे आगे रहा, जबकि अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा।
 
 

11:47 AM, 15-Apr-2026

मेरिट में भी 158 छात्राओं बनाई जगह

इस साल छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, उनका पास प्रतिशत 79.41% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 72.39% रहा। सरकारी (शासकीय) स्कूलों का रिजल्ट 80.43% रहा, जो प्राइवेट (अशासकीय) स्कूलों के 69.67% से बेहतर है। मेरिट लिस्ट में भी 158 छात्राओं और 63 छात्रों ने जगह बनाई, यानी इस बार भी लड़कियां आगे रहीं।
 

11:47 AM, 15-Apr-2026

एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का आंकड़ा

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार इस साल 12वीं (हायर सेकेंडरी) की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 6,89,746 छात्र शामिल हुए। इनमें 6,13,634 नियमित और 76,112 स्वाध्यायी परीक्षार्थी थे। नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% और स्वाध्यायी छात्रों का 30.60% रहा, और यह परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर माना गया है।
 

11:42 AM, 15-Apr-2026

12वीं में कुमारी खुशी राज ने किया टॉप

एमपी बोर्ड 12वीं में इस बार कुमारी खुशी राज ने टॉप किया। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.01% दर्ज किया गया, जबकि कुल छात्रों का पास प्रतिशत 72.39% रहा। इस बार छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है, उनका पास प्रतिशत 79.41% रहा, जो छात्रों से अधिक है। वहीं शासकीय (सरकारी) विद्यालयों का परिणाम 80.43% रहा, जबकि अशासकीय (प्राइवेट) विद्यालयों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.67% दर्ज किया गया।

11:38 AM, 15-Apr-2026

कैसा रहा रिजल्ट?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें इस साल कुल 76.01% विद्यार्थी पास हुए हैं। रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार 72.39% छात्र (लड़के) और 79.41% छात्राएं (लड़कियां) सफल रही हैं, जिससे एक बार फिर लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।  

11:34 AM, 15-Apr-2026

लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

इस साल 12वीं परीक्षा में कुल 72.39% छात्रों ने सफलता हासिल की है, जिससे बोर्ड का ओवरऑल रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। इस बार लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उनका पास प्रतिशत 79.41% रहा, जो लड़कों की तुलना में अधिक है।

11:27 AM, 15-Apr-2026

कुल 72.39 बच्चे पास

इस साल कुल 72.39% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर परिणाम माना जा रहा है। रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और हर तरफ खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

11:13 AM, 15-Apr-2026

पिछले 16 वर्षों में 12वीं का परिणाम सबसे बेहतर

 इस बार का परिणाम खास रहा है, क्योंकि पिछले 16 वर्षों में यह 12वीं का सबसे बेहतर रिजल्ट माना जा रहा है।
 

11:12 AM, 15-Apr-2026

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
  • वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड का चयन करें।
  • अब “MP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर लॉगिन विंडो खुलेगी।
  • यहां अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें।

10:57 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित

MP Board 12th Result 2026 Out: मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल की खास बात यह रही कि रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन हफ्ते पहले जारी किया गया है। सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट अमर उजाला पर आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

12वीं के विद्यार्थी यहां एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट

10:56 AM, 15-Apr-2026

जारी होने वाला है 12वीं का रिजल्ट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) 12वीं का रिजल्ट कुछ ही मिनटों में जारी होने वाला है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम देख सकें।

10:53 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: पिछले साल जीशान कुरैशी ने वाणिज्य संकाय में किया टॉप

पिछले साल मंडला जिले के नैनपुर स्थित ज्ञान ज्योति ई.एम. हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मो. जीशान कुरैशी ने 12वीं वाणिज्य संकाय में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया, उन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर यह शानदार सफलता हासिल की।
 
 

10:38 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: पिछले साल वाणिज्य संकाय के टॉपर

एमपी बोर्ड 12वीं वाणिज्य संकाय में पिछले साल टॉपर्स की बात करें तो पहले स्थान पर रिमझिम करोठिया रहीं, जिन्होंने 491/500 अंक प्राप्त कर ग्वालियर से टॉप किया, दूसरे स्थान पर अभय सिंह रहे जिन्होंने 489 अंक हासिल किए और वे सीधी से हैं, जबकि जीशान कुरैशी ने 488 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान साझा किया और वे मंडला से हैं।

10:31 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: पिछले साल विज्ञान संकाय के टॉपर

रैंक नाम अंक शहर
1 प्रियल द्विवेदी 492/500 सतना
2 हर्ष पांडे 490/500 सतना
2 सरफराज पटेल 490/500 धार
3 मन्दाकिनी पांडे 489/500 रीवा

10:07 AM, 15-Apr-2026

MPBSE Class 12th Result 2026: पिछले साल गृह विज्ञान की टॉपर

पिछले साल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) 12वीं गृह विज्ञान संकाय में टॉपर्स की सूची में पहले स्थान पर योग्यता टंक रहीं, जिन्होंने 500 में से 478 अंक हासिल कर भिंड से टॉप किया, दूसरे स्थान पर शिरीन फातमा रहीं जिन्होंने 473 अंक प्राप्त किए और वे झाबुआ से हैं, जबकि तीसरे स्थान पर मारुफ बानो रहीं जिन्होंने 471 अंक हासिल किए और वे भी भिंड की रहने वाली हैं।


 

09:50 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार वर्ष 2026 की 12वीं (हायर सेकेंडरी) द्वितीय परीक्षा के लिए छात्र मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की तारीख से 7 दिनों के भीतर एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकेंगे, इसलिए उन्हें निर्धारित समय के अंदर ही आवेदन करना जरूरी होगा।
 

09:39 AM, 15-Apr-2026

MP Board 10th Result 2026: 11 बजे होगी रिजल्ट की घोषणा

डॉ. मोहन यादव 12वीं कक्षा के नतीजे 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेंगे, जहां 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी किए जाएंगे। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

 

09:36 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: कैसा रहा पिछले 2 वर्षों का रिजल्ट?

पिछले दो वर्षों में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) 12वीं का परिणाम बेहतर रहा है, जहां वर्ष 2024 में पास प्रतिशत 64.49% था, वहीं 2025 में यह बढ़कर 74.48% हो गया।

09:27 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: एडमिट कार्ड रखें तैयार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के परिणाम देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर अपना रोल नंबर और जरूरी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसके बाद उनकी मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति दिखाई देगी, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के अपना परिणाम आसानी से देख सकें।

विद्यार्थी बिना रुकावट अपना रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें
12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें

09:22 AM, 15-Apr-2026

MPBSE Class 12th Result 2026: CM आवास से होगी रिजल्ट की घोषणा

12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी करने का कार्यक्रम डॉ. मोहन यादव की देखरेख में 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में आयोजित किया जाएगा, जहां छात्रों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

09:07 AM, 15-Apr-2026

MPBSE Class 12th Result 2026: कब हुई परीक्षा?

एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जिसमें सभी पेपर एक ही शिफ्ट में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कराए गए थे, जिससे पूरे परीक्षा कार्यक्रम को एक समान समय-सारणी के अनुसार सुचारु रूप से संपन्न किया गया।

08:51 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: मार्कशीट में ये विवरण होंगे शामिल

एमपी बोर्ड द्वारा जारी 12वीं की ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र से संबंधित जरूरी जानकारी शामिल होती है, जिसमें स्टूडेंट का नाम, माता और पिता का नाम, स्कूल का नाम तथा स्कूल कोड, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक (सब्जेक्ट वाइज मार्क्स) और कुल प्राप्त अंक (टोटल मार्क्स) स्पष्ट रूप से दिए होते हैं, जिससे छात्र के शैक्षणिक प्रदर्शन की पूरी जानकारी एक ही दस्तावेज में मिल जाती है।

08:45 AM, 15-Apr-2026

How to Check MPBSE 12th Result 2026 online: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • आज सुबह 11 बजे अमर उजाला की वेबसाइट के लिंक पर जाएं।
  • MP Board 12th Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या (Application Number) सावधानी से भरें।
  • सबमिट करते ही आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

विद्यार्थी बिना रुकावट अपना रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें

08:41 AM, 15-Apr-2026

Madhya Pradesh Board 12th result 2026: कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा?

एमपी बोर्ड की सप्लीमेंट्री और कंपार्टमेंट परीक्षाएं आमतौर पर जून 2026 में आयोजित की जाती हैं। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के लगभग एक सप्ताह बाद शुरू हो जाती है। कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जुलाई के अंत तक घोषित कर दिया जाता है, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और कॉलेज में एडमिशन लेने में सुविधा मिलती है।

12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें

08:35 AM, 15-Apr-2026

MPBSE 12th Result 2026: परीक्षार्थी ये क्रेडेंशियल रखें तैयार

बोर्ड ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और आवेदन संख्या की आवश्यकता होगी। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।

08:32 AM, 15-Apr-2026

MP Board Class 12th Result 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट होगा जारी

मध्य प्रदेश बोर्ड के 12 वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से जारी किए जाएंगे। इस दौरान परीक्षा में शामिल कुल छात्रों की संख्या और राज्य का समग्र पास प्रतिशत भी घोषित किया जाएगा। साथ ही, लिंग-वार (लड़के और लड़कियों का प्रदर्शन), जिला-वार परिणाम, और टॉपर्स की सूची भी सार्वजनिक की जाएगी। इसके अलावा कम्पार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी और स्कूटनी/पुनः जांच प्रक्रिया के अपडेट भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा किए जाएंगे।

08:27 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: कैसा रहा पिछले पांच वर्षों का रिजल्ट?

छात्राएं और छात्र (12वीं)

  • 2025: छात्राएं -77.55%, छात्र -71.37%
  • 2024: छात्राएं -68.42%, छात्र -60.54%
  • 2023: छात्राएं -58.75%, छात्र -52%
  • 2022: छात्राएं -75.64%, छात्र -69%
  • 2021: दोनों 100%

08:24 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026:  यहां करें रजिस्ट्रेशन

एमपी बोर्ड 12वीं के नतीजे आज सुबह करीब 11 बजे जारी होंगे, वहां आप अपना रोल नंबर या जरूरी जानकारी डालकर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां आपको अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।

12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें

08:21 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12 th Result 2026: रिजल्ट पर ये विवरण होंगे शामिल

एमपी बोर्ड रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा का नाम, बोर्ड का नाम (मध्य प्रदेश बोर्ड), कक्षा 12वीं, स्ट्रीम, पढ़े गए विषय, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक और अंतिम परिणाम की स्थिति यानी पास या अनुत्तीर्ण की पूरी जानकारी शामिल होती है।

08:15 AM, 15-Apr-2026

 MP Board Class 12th Result 2026: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

सबसे पहले छात्र अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com/results पर  परिणाम सेक्शन में जाएं। 

  • अब यहां पर उपलब्ध विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड चुनें।
  • अब 12वीं कक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध बटन की मदद से परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें

08:05 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: पिछले साल 12वीं में भी लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

पिछली बार एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 74.48% रहा। 12वीं की मेरिट सूची में कुल 159 में से 89 स्थान लड़कियों ने प्राप्त किए हैं।

08:03 AM, 15-Apr-2026

MP Board Class 12th result 2026: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

एमपी बोर्ड 2026 कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए विद्यार्थियों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें

07:58 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026: सीएम करेंगे रिजल्ट का एलान

एमपीबीएसई ने घोषणा की है कक्षा 12वीं के परिणाम आज 15 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। एमपी बोर्ड क्लास 12 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा अमर उजाला की वेबसाइट पर भी डायरेक्ट देख सकते हैं। करीब 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समत्व भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन परिणामों की घोषणा करेंगे।

12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें

07:53 AM, 15-Apr-2026

 MP Board 12th Result 2026: रिजल्ट में क्या विवरण होगा?

परिणाम में प्रत्येक विषय के अंक, कुल अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति का विवरण शामिल होगा।

07:50 AM, 15-Apr-2026

MP Board Class 12th Result 2026: इस बार जल्दी जारी हो रहा है रिजल्ट

गौरतलब है कि एमपी बोर्ड आमतौर पर मई में परिणाम जारी करता रहा है। पिछले वर्ष भी बोर्ड ने 6 मई 2025 को नतीजे जारी किए थे, लेकिन इस बार अप्रैल में ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। इससे छात्रों का इंतजार भी पहले खत्म हो जाएगा।

07:48 AM, 15-Apr-2026

 MP Board 12th Result 2026: प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी होगा रिजल्ट

आज सुबह करीब 11 बजे बोर्ड प्रेस कांप्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम के समय अपना प्रवेश पत्र संभाल कर रखें।

 

07:29 AM, 15-Apr-2026

MP Board Class 12th Result 2026: पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया

  • अमर उजाला की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में 12वीं का विकल्प चुनें।
  • रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें और अपनी कक्षा 12वीं का चयन करें।
  • मांगी गई आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करें और सबमिट करें।
  • पहले से पंजीकरण करने से रिजल्ट के समय वेबसाइट का लोड नहीं झेलना पड़ेगा।

12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें

07:28 AM, 15-Apr-2026

 MP Board 12th Result 2026:  रिजल्ट घोषणा की जानकारी

  • एमपी बोर्ड 12वीं का परिणाम आज सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा।
  • छात्र आधिकारिक और अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।
  • भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए पहले से तैयार रहना जरूरी है।
  • समय पर परिणाम देखने के लिए सही पोर्टल पर लॉगिन करना सुनिश्चित करें।

12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें

07:24 AM, 15-Apr-2026

MP Board 12th Result 2026 Out: एमपी बोर्ड 12वीं में 76.01% बच्चे पास; 72.39% छात्र तो 79.41 फीसदी छात्राएं सफल

एमपी बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट आज, 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। विद्यार्थियों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और आवेदन संख्या की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें