राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन (JEE Mains) के दूसरे चरण का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2022) के लिए परिणाम दो चरणों में जारी किए गए हैं। जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के परिणाम तो 11 जुलाई को ही जारी कर दिए गए थे।
सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा।
यहां अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 2 या फाइनल रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अब आप एक नए पेज पर री-डायरेक्ट हो जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना लॉगिन करें।
अब रिजल्ट फाइल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें।
इसी तरह उम्मीदवार अपना एनटीए स्कोर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए पात्रता सूची भी जारी की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को यह जान लेना चाहिए कि इस बार रैंक कैसे तैयार की जाएगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के दोनों सेशन का फाइनल रिजल्ट और एनटीए रैंक सूची रविवार, सात अगस्त को जारी की जा सकती है।
जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा के परिणाम को जल्द ही जारी किया जाएगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
JEE Main 2022 के सत्र एक का परिणाम पहले ही जारी किया जा चुका है। कुल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया था।
छात्रों को जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा परिणाम को चेक करने के लिए अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। यह सभी जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर दी गई है।
जेईई मेन रिजल्ट 2022 में टॉप रैंक पाने वाले छात्रों को आइआइटी संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया कल 7 अगस्त 2022 से शुरू हो जाएगी।
जेईई मेन 2022 की अतरिम उत्तर कुंजी 3 अगस्त 2022 को जारी की गई थी। इसके लिए आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2022 थी।
जेईई मेन 2022 के दूसरे चरण की आंसर की को चैलेंज करने की समय-सीमा खत्म होने और चुनौतियों का निस्तारण होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से रिजल्ट जारी किया जाएगा।
जेईई मेन दूसरे चरण यानी जुलाई अटेम्प्ट की परीक्षा 25 जुलाई से 30 जुलाई के मध्य प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में संपन्न हुई थी, जिसमें 6 लाख 29 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत थे। यदि उम्मीदवारों को आंसर की पर कोई आपत्ति करानी है तो वे आधिकारिेक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
ऐसे में अब लाखों उम्मीदवार बड़ी आतुरता के साथ जेईई मेन 2022 के दूसरे चरण एवं अंतिम चरण के परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, इस बार एनटीए जेईई मेन का स्कोर भी जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर ऑल इंडिया रैंक निर्धारित होगी।
कई वेबसाइट्स की ओर से परिणाम की तारीख 06 अगस्त, 2022 बताई जा रही है। हालांकि, इस बात का अंदाजा कम ही है कि कल परिणाम जारी हो सकेंगे।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से उम्मीदवारों द्वारा अंतरिम उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्ति की पहले समीक्षा की जाएगी। इसके बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसी पर JEE MAIN Session-2 के परिणाम भी आधारित होंगे।
NTA की ओर से JEE MAIN Session-2 की अंतरिम उत्तर कुंजी को 03 अगस्त, 2022 को जारी किय गया था। उम्मीदवारों को 05 अगस्त शाम 05 बजे तक का समय आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया गया है।
जेईई मेन जुलाई सत्र की परीक्षा में कुल 6 लाख 29 हजार छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। नतीजे देख सकेंगे।
JEE Mains Result 2022 Live: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट/JEE Main Paper 2 Result 2022 की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। वहीं उत्तर कुंजी को जारी कर के इस पर आपत्ति भी दर्ज करा ली गई है। बता दें कि अब परीक्षा में शामिल हुए छात्र परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।