जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
परिणाम जारी करने के ठीक बाद आईआईटी बॉम्बे की ओर से जेईई एडवांस आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2022/JEE Advanced AAT 2022 के लिए आवेदन भी शुरू कर दिए गए हैं।
आईआईटी बॉम्बे की ओर से जेईई एडवांस परीक्षा, 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई एडवांस 2022 में आईआईटी बॉम्बे जोन के आर के शिशिर ने ऑल इंडिया टॉप किया है। उन्हें 360 में से 314 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, आईआईटी दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा महिला श्रेणी में टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 277 अंक प्राप्त किए हैं।
JEE Advanvce 2022 में इस साल कुल 160038 छात्रों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 155538 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। JEE Advanvce 2022 परीक्षा में इस साल कुल 40712 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इन सभी को अमर उजाला की ओर से उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
जेईई एडवांस/JEE Advanced Result की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस परीक्षा को आरके शिशिर ने टॉप किया है।
रैंक 1: आरके शिशिर
रैंक 2: पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी
रैंक 3: थॉमस बीजू चिरामवेलि
राक 4: वांगपल्ली साई सिद्धार्थ
रैंक 5: मयंक मोटवानी
रैंक 6: पोलीसेटी कार्तिकेय
रैंक 7: प्रतीक साहू
रैंक 8: धीरज कुरुकुंद
रैंक 9: महित गढ़ीवाला
रैंक 10: वेत्चा ज्ञान महेश
इस साल, जेईई एडवांस 2022 के लिए कुल 1,56,089 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब रिजल्ट जारी हो चुका है
भोपाल के मयंक मोटवानी को जेईई एडवांस में ऑल इंडिया रैंक-2 मिली है। अपनी स्ट्रेटजी के अनुसार तीनों विषयों को बराबर वेटेज देते हुए क्वेश्चंस को सॉल्व करने की लगातार प्रैक्टिस की उसके अलावा और नियमित रूप से होमवर्क और पढ़े हुए का रिवीजन किया
जेईई एडवांस परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ में इस साल वृद्धि हुई है। कटऑफ 88.4 पर्सेंटाइल है। वहीं, ओबीसी , एससी, एसटी के उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस की कट-ऑफ इस बार चार साल के निचले स्तर पर है। यह क्रमश: 67, 43.08 , 26.07 फीसदी है। ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 63.11 रहा है।
IIT Bombay की ओर से JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन बीते 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक हुआ था। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा में 2.5 लाख रैंक तक के छात्रों को जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलता है।
जेईई एडवांस/JEE Advanced 2022 परीक्षा को आरके शिशिर ने टॉप किया है।
उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान, आईआईटी बॉम्बे/IIT Boambay की ओर से जेईई एडवांस/JEE Advanced Result के परिणाम को जारी कर दिया गया है।
जेईई एडवांस्ड उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो देश में 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में उपलब्ध बीई यानी बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, बीटेक यानी बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
इससे पहले IIT बॉम्बे ने शनिवार, 03 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी।
जेईई एडवांस्ड उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो देश में 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में उपलब्ध बीई यानी बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, बीटेक यानी बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईई एडवांस्ड की फाइनल आंसर की भी 11 सितंबर को ही जारी किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार जेईई मेन 2022 के बीई / बीटेक पेपर में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवारों में शामिल थे।c
जेईई एडवांस्ड का परिणाम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे द्वारा रविवार, सुबह 10 बजे घोषित किए जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट 11 सितंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा एक बार जारी होने के बाद, जेईई एडवांस्ड का परिणाम jeeadv.ac.in पर उपलब्ध होगा। परिणाम रोल नंबर, जन्म तिथि और फोन नंबर के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन आईआईटी, बॉम्बे की ओर से किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से 23 आईआईटी की 16 हजार से अधिक सीटों एवं एनआईटी और ट्रिपल आईटी में प्रवेश दिया जाएगा।