फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Board 10th 12th Result Live: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के साइंस स्ट्रीम के नतीजे जारी, यहां पढ़ें हर अपडेट

Tue, 21 Jun 2022 04:02 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं के साइंस स्ट्रीम का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। इस परिणाम का हर अपडेट हम आपको अपने इस लाइव ब्लॉग की मदद से पहुंचाते रहेंगे। सरकारी नौकरी पाने के लिए इसे जरूर पढ़ें- Sarkari Naukri Result Live
विज्ञापन
JAC Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:02 PM, 21-Jun-2022

JAC Result 2022: लड़कों और लड़कियों में कांटे की टक्कर

झारखंड बोर्ड दसवीं के परिणाम में लड़कों और लड़कियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। लड़कों का रिजल्ट 95.71 फीसदी रहा तो वहीं, लड़कियों का रिजल्ट 95.50 फीसदी रहा है। बहुत कम अंतर से लड़कों ने बाजी मारी है।
 

03:35 PM, 21-Jun-2022

Jac Result: कब हुई थी परीक्षा?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च, 2022 से शुरू किया गया था। दसवीं की परीक्षा 20 अप्रैल और बारहवीं की परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 को आयोजित की गई थी। 

03:25 PM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board Result: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं के छात्र JAC Matric Result लिंक पर क्लिक करें। वहीं, 12वीं के छात्रों को Inter Result लिंक पर क्लिक करना होगा। 
इसके बाद जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 
अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट का बटन दबाएं। 
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
03:11 PM, 21-Jun-2022

क्या रहा पास प्रतिशत?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 95.60 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। वहीं, 12वीं कक्षा की साइंस स्ट्रीम में कुल 92.19 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। सभी को अमर उजाला की ओर से शुभकामनाएं।

02:58 PM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board 10th 12th Result 2022: 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी

झारखंड बोर्ड ने कक्षा 12वीं साइंस का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल  92.19 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 
 

विज्ञापन
02:48 PM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक करें नतीजें-:

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jac.nic.in
  • jacresults.com and
  • jharresults.nic.in

02:44 PM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board 10th Result 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

झारखंड बोर्ड  की ओर से परिणाम जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस को शुरू कर दिया गया है।
 

02:33 PM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board Result: 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स के रिजल्ट का ऐलान बाद में 

जानकारी के मुताबिक झारखंड बोर्ड की ओर से आज केवल कक्षा दसवीं की परीक्षा और 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का परिणाम जारी किया जाएगा। 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स के रिजल्ट का ऐलान बाद में होगा।

02:28 PM, 21-Jun-2022

JAC Result 2022: रोल नंबर के साथ तैयार रहें छात्र

छात्र अपने रोल नंबर के साथ में तैयार रहें। अब से कुछ ही देर में परिणाम की घोषणा की जाएगी।

02:10 PM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board 10th Result 2022: कुछ ही देर में जारी होंगे परिणाम

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अब से कुछ ही देर में जारी होने वाले हैं। राज्य के शिक्षामंत्री आज दोपहर 2:30 बजे रिजल्ट की घोषणा कर सकते हैं।

01:50 PM, 21-Jun-2022

JAC 10th 12th Result 2020: दो पाली में आयोजित हुई थी परीक्षा

झारखंड बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक 1:45 से शाम 5 बजे तक हुई थी।

01:09 PM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board 10th 12th Result: करीब 7 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

झारखंड बोर्ड की ओर से परिणाम जारी होते ही दसवीं और 12वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे करीब 7 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

12:55 PM, 21-Jun-2022

JAC 10th 12th Result LIVE: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे परिणाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जारी करेंगे।

11:53 AM, 21-Jun-2022

JAC Jharkhand Board Result 2022: यहां देख सकेंगे परिणाम

झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम छात्र आधिकारिक वेबसाइट  www.jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

11:15 AM, 21-Jun-2022

JAC 10th 12th Result 2022: दोपहर 2.30 बजे तक आ सकते हैं परिणाम

झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के परिणाम पहर 2.30 बजे तक आ सकते है। 

10:42 AM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board 12th Result 2022: बीते साल 12वीं का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं के बीते साल के परिणाम को देखें तो साइंस स्ट्रीम में 86.89 फीसदी, कॉमर्स में 90.33 फीसदी और आर्ट्स में 90.71 फीसदी छात्र पास हुए थे।

10:21 AM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board 10th Result: बीते साल क्या रहा था परिणाम

पिछले वर्ष JAC 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.93 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। कोरोना के चलते परीक्षाएं रदद् कर दी गईं थीं। ऐसे में ज्यादातार स्टूडेंट्स अगली कक्षा में प्रमोट कर दिए गए थे।

09:42 AM, 21-Jun-2022

JAC Result 2022: कब जारी होंगे परिणाम?

राज्य के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री जगरनाथ महतो ने बताया था कि कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा एक या दो दिनों में कर दी जाएगी। इसे लेकर पूरी कोशिश की जा रही है।

09:22 AM, 21-Jun-2022

jharkhand board result live: परिणाम को जारी करने की अंतिम तैयारी

हालांकि, इससे पहले झारखंड अकादमिक काउंसिल के चेयरमैन डॉक्टर अनिल महतो ने बताया था कि हम परिणाम को जारी करने की अंतिम तैयारी कर रहे हैं। हमारे पास कोई फाइनल तारीख नहीं है लेकिन हम इसे जल्द से जल्द जारी करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आज मध्यरात्रि तक परिणाम तैयार हो जाते हैं तो हम मंगलवार को ही इसे जारी कर देंगे। 

09:09 AM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board 10th 12th Result: बीते साल नहीं हुई थी परीक्षा

बीते साल कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण JAC ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं किया था। छात्रों को वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर पा कर दिया गया था। 

08:36 AM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board 10th 12th Result 2022: करीब 7 लाख छात्र कर रहे परिणाम का इंतजार

करीब 7 लाख छात्रों ने झारखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में भाग लिया था। यो सभी बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 

08:22 AM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board: मार्च-अप्रैल में हुई थी परीक्षा

झारखंड बोर्ड की ओर से मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू की गई थीं। मैट्रिक की परीक्षाएं 20 अप्रैल तक और इंटर की परीक्षाएं 25 अप्रैल को समाप्त हुई थीं।

08:17 AM, 21-Jun-2022

JAC Result: कॉपियों का मूल्यांकन पूरा

जानकारी के मुताबिक झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से  कक्षा 10वीं 12वीं कक्षाओं की कॉपी मूल्यांकन प्रक्रिया कुछ दिनों पहले पूरी कर ली गई थी। बीते हफ्ते से परिणाम को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा था।   करीब 10 दिन पहले पूरा कर लिया था। रिजल्ट को बीते एक सप्ताह से फाइनल टच दिया जा रहा था। 

08:11 AM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board Result: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं के छात्र JAC Matric Result लिंक पर क्लिक करें। वहीं, 12वीं के छात्रों को Inter Result लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट का बटन दबाएं। 
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।

08:07 AM, 21-Jun-2022

Jac Result: शिक्षा मंत्री ने जारी किया था अपडेट

परिणाम को लेकर राज्य के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री जगरनाथ महतो ने भी जानकारी दी थी। अब परिणाम का इंतजार कर रहे बड़ी संख्या में छात्रों का इंतजार भी समाप्त हो जाएगा।

07:57 AM, 21-Jun-2022

Jharkhand Board 10th 12th Result Live: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के साइंस स्ट्रीम के नतीजे जारी, यहां पढ़ें हर अपडेट

झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से राज्य में आयोजित की गई कक्षा दसवीं और बारहवीं के साइंस स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा आज की जा सकती है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें