इस साल कला संकाय में 98 फीसदी अंक हासिल कर अर्शिता ने और वाणिज्य संकाय में शाव्या ने 98 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं।
इस साल विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 12वीं में टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।
इस वर्ष 12वीं का रिजल्ट 73.76% रहा है। 85,777 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 63,092 छात्र पास हुए हैं। तीन संकाय में 41 टॉपर है, इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं।
HP Board 12th Result 2024 Live Out: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई), धर्मशाला, ने आज 29 अप्रैल, 2024 को कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाकर सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हिमाचल बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही बोर्ड उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर लिस्ट सहित अन्य विवरण भी जारी कर दिए हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट के लिए बस कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करेगा।
परीक्षा में हुए छात्र 2:30 बजे के बाद हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। छात्र बिना किसी समस्या के सबसे पहले अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।
नवीनतम अपडेट के अनुसार, हिमाचल बोर्ड कक्षा12वीं का रिजल्ट आज दोपहर दो बजे के बाद कभी भी जारी हो सकता है।
जो छात्र एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2024 उत्तीर्ण कर चुके हैं, लेकिन अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षाफल जारी करने में बस कुछ मिनट और बचा है। हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा मे शामिल हुए उम्मीदवारों का जल्द ही अपना परिणाम देख सकेंगे।
हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के 85,000 से अधिक छात्र परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस साल करीब 85,000 के आस- पास छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए।
इस साल, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च तक एक पाली में सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच पेन और पेपर मोड में आयोजित की गईं।
एडमिट कार्ड खो जाने पर छात्र परिणाम जारी होने से पहले अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकता है और अपना रोल नंबर और स्कूल कोड मांग सकता है।
यदि छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं परीक्षा में असफल हो जाते हैं, तो वे कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपने परिणाम में सुधार कर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा जून में आयोजित होने की संभावना है।
2021 में पास प्रतिशत 99.7 फीसदी दर्ज किया गया। 2020 में, बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा देने वाले 1.04 लाख से अधिक छात्रों में से 70,571 छात्र 68.11 प्रतिशत परीक्षा पास करने में सफल रहे।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज 12वीं कक्षा के लिए एचपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स समेत सभी स्ट्रीम के नतीजे घोषित करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम की घोषणा पर तुरंत परिणाम प्राप्त करने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें।
हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी, प्रैक्टिकल और एग्रीगेट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
हिमाचल प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आज 02 बजे स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला कक्षा 10वीं के अंतिम परिणाम की घोषणा करेगा।
पिछले साल यानी 2023 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 20 मई को जारी किया गया था। इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट करीब एक महीने पहले जारी किया जा रहा है।
ओजस्विनी उपमन्यु 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। तनिजा शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया। वृंदा ठाकुर 98.4 फीसदी अंकों के साथ कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर रहीं।
छात्र परिणाम विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करके अपना एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। छात्रों को रोल नंबर एडमिट कार्ड पर मिल जाएगा।
बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने का समय अभी नहीं बताया है, लेकिन पिछले वर्ष के रुझानों के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि हिमाचल बोर्ड 12वीं के परिणाम सुबह 11 बजे के आसपास घोषित कर सकता है।
पिछले साल, कक्षा 12 का परिणाम 20 मई को जारी किया गया था और ओवरऑल प्रतिशत 79.74% रहा था। इस बार बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 का वार्षिक परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित करने की तैयारी में है। इसके लिए बोर्ड प्रबंधन ने तकनीक में कई बदलाव किए थे। मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाने के अलावा मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की संख्या भी बढ़ाई थी।
इस वर्ष हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 मार्च से 28 मार्च तक एक ही शिफ्ट (सुबह) में आयोजित की गई थीं। परीक्षा में करीब 85 हजार छात्र शामिल हुए।
जो भी छात्र इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने पर अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।