HBSE 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 81.65% छात्र रहे सफल; सिवानी मंडी की नैंसी ने किया टॉप। ं
अपने मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से बीएसईएच 12वीं परिणाम 2023 प्राप्त करने के लिए, एक नया संदेश बॉक्स खोलें, 'RESULTHB12' टाइप करें। और इसे 56263 पर भेज दें।
चरण 1: हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध 10वीं कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना रोल नंबर, जन्मतिथि भरें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: आपके परिणाम डिवाइस स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। भविष्य में उपयोग या संदर्भ के लिए सहेजें।
छात्र अपना रिजल्ट बीएसईएच मोबाइल एप या बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा एप के जरिए भी चेक कर सकेंगे। छात्रों को निम्न प्रक्रिया का पालन करने की आवश्यकता -
स्टेप 1: अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें।
स्टेप 2: 'बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा' एप टाइप करें और इंस्टॉल करें।
स्टेप 3: अपने नाम, रोल नंबर और ईमेल आईडी के साथ एप पर रजिस्टर करें।
स्टेप 4: 'डाउनलोड परिणाम' लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।
स्टेप 5: इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के अलावा अप्रैल में ली गई अतिरिक्त परीक्षाओं का भी रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाने का फैसला लिया है। 15 मई को 12वीं और 16 मई को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। -डॉ. वी.पी यादव अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि रिजल्ट 10वीं या 12वीं का परीक्षा में से किसका या दोनों का जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट besh.org.in पर चेक कर सकते हैं। 2023 में, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुईं और 28 मार्च को समाप्त हुईं। परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक एक ही पारी में आयोजित की गईं।