04:50 PM, 13-May-2026
HBSE 10th Result OUT: हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित; चरखी दादरी जिला टॉप, नूंह सबसे नीचले पायदान पर
Haryana Board 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार अब रिजल्ट को लेकर बना हुआ है। 12वीं के नतीजे पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। 10वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्र इसे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के जरिए आसानी से चेक कर सकेंगे।
रिजल्ट के साथ कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग के आधार पर प्रदर्शन, जिलावार टॉपर, योग्यता सूची, उत्तीर्ण छात्रों की संख्या और कंपार्टमेंट परीक्षा से संबंधित विवरण भी जारी किए जाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।