HBSE Haryana Board 10th Result 2024 Declared Live Updates: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज, 12 मई को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Haryana Board 10th Result
- फोटो : Amar ujala graphics
इस पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर समेत समेत अन्य जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा।
रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें, साथ ही एक प्रिंट भी निकाल लें।
12:59 PM, 12-May-2024
HBSE 10th Result 2024: स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 88.73 प्रतिशत
डॉ. यादव ने बताया कि सेकेंडरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 88.73 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 12,607 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 11,186 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं।
12:49 PM, 12-May-2024
Haryana Board Result: 93.19 फीसदी रहा राजकीय विद्यालयों का रिजल्ट
इस वर्ष राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 93.19% रही।
निजी विद्यालयों की पास प्रतिशतता 97.80 रही है।
ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 95.24 रही है।
शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 95.18 रही है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. यादव ने बताया कि इस परीक्षा में 1,37,167 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,32,119 पास हुईं, इनकी पास प्रतिशतता 96.32 रही, जबकि 1,49,547 छात्रों में से 1,40,896 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 94.22 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 2.10 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।
12:46 PM, 12-May-2024
Haryana Board Result: पंचकुल जिला सबसे आगे
उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में जिला पंचकुला शीर्ष पर और जिला नूंह सबसे निचले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
12:29 PM, 12-May-2024
Haryana Board Result: 2,73,015 अभ्यर्थी पास
सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,86,714 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 2,73,015 उत्तीर्ण हुए। 3,652 परीक्षार्थियों का परिणाम (E.R.) एसेंशियल रिपीट रहा, अर्थात् ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की जरूरत होगी।
12:27 PM, 12-May-2024
HBSE 10th Result 2024: लड़कों से आगे लड़कियां
12:18 PM, 12-May-2024
Haryana Board Result: स्कूलों के लिए परिणाम शाम से उपलब्ध होंगे
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि संबंधित स्कूलों/संस्थानों द्वारा भी आज शाम से बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके डाउनलोड किया जा सकता है। अगर किसी स्कूल को समय पर रिजल्ट नहीं मिलता है तो वह इसके लिए जिम्मेदार होगा।
12:16 PM, 12-May-2024
HBSE 10th Result: पिछले वर्षों में कैसा रहा प्रदर्शन
पिछले साल, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 65.43 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो 2022 के 73.18 प्रतिशत से कम था। हालांकि, 2022 में कक्षा 10 की परीक्षाएं 30 प्रतिशत कम पाठ्यक्रम के साथ आयोजित की गईं। उससे एक साल पहले, 2021 में, बीएसईएच ने कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन के कारण कक्षा 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। 2023 में, कक्षा 10 के परिणाम 17 जून को घोषित किए गए थे।
12:13 PM, 12-May-2024
Haryana Board Result: ऐसे करें चेक
बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर ‘कक्षा 10 रिजल्ट’ पर क्लिक कीजिए।
यहां आपके सामने एक पेज खुलेगा।
इस पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर समेत समेत अन्य जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा।
रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें, साथ ही एक प्रिंट भी निकाल लें।
12:10 PM, 12-May-2024
Haryana Board Result 2024: बोर्ड अध्यक्ष ने जारी किया रिजल्ट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.bseh.org.in.) पर देख सकते हैं।
12:08 PM, 12-May-2024
HBSE 10th Result 2024: जारी हुआ रिजल्ट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
11:59 AM, 12-May-2024
HBSE 10th Result 2024: इस बार के आंकड़ें
इस वर्ष राज्य में 10वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में नियमित में 3,03,869 और मुक्त विद्यालय में 23,270 परीक्षार्थियों सहित कुल 327139 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। इस बार सिर्फ दस फीसदी से भी कम परीक्षार्थी दसवीं की परीक्षा में कंपार्टमेंट लाने की संभावना है जबकि अनुत्तीर्ण का आंकड़ा भी काफी कम ही रहेगा।
11:50 AM, 12-May-2024
HBSE 10th Result 2024: पिछले साल का आंकड़ा
मार्च-2023 में 286425 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 187401 परीक्षार्थी पास हुए थे, इनकी पास प्रतिशतता 52.13 दर्ज की गई थी। जबकि 37 हजार 342 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट भी आई थी। 61 हजार 682 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रह गए थे।
11:45 AM, 12-May-2024
HBSE Result 2024: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने पर छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे:
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in.) पर जाएं।
यहां 10वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए सक्रिय किए गए लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
सबमिट पर क्लिक करें।
रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
11:43 AM, 12-May-2024
Haryana Board Result 2024: इस बार सिर्फ दस फीसदी परीक्षार्थी असफल रहेंगे
बोर्ड इस साल असफल छात्रों के लिए जून-जुलाई में फिर से 10वीं के सभी विषयों के साथ परीक्षा कराएगा। इससे छात्रों को परीक्षा करने का एक और मौका मिल सकेगा।
11:39 AM, 12-May-2024
Haryana Board Result: पिछले साल ऐसा रहा रिजल्ट
2023 में दसवीं शैक्षिक का परीक्षा परिणाम 65.43 दर्ज किया गया था, जबकि ओपन का परीक्षा परिणाम 52.13 रहा था।
11:36 AM, 12-May-2024
HBSE 10th Result: परिणाम 90 फीसदी रहने की संभावना
हरियाणा बोर्ड की 10वीं का परिणाम इस बार 90 फीसदी से अधिक रहने की संभावना है। बोर्ड ने इस बार दसवीं की परीक्षा में इंटरनल असेसमेंट के 20 अंकों को थ्योरी के 80 अंकों के साथ जोड़कर परीक्षा परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया है।
11:23 AM, 12-May-2024
HBSE 10th Result 2024: दोपहर 12.00 बजे होगी घोषणा
इंटरनल असेसमेंट के कारण इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की वार्षिक परीक्षा में पिछले साल के मुकाबले शैक्षिक में 25 तो ओपन में 38 फीसदी से अधिक अंकों का उछाल दर्ज किया जाएगा।
11:15 AM, 12-May-2024
HBSE 10th Result Out Live: 95.22% रहा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, लड़कों से 2.10 फीसदी आगे हैं लड़कियां
Haryana Board 10th Result: हरियाणा बोर्ड आज कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बोर्ड आज दोपहर 12.30 बजे के आसपास रिजल्ट जारी करने वाला है।