फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 10th Result 2023 Out Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 65.43 फीसदी बच्चे पास; लड़कियों का दबदबा

Tue, 16 May 2023 05:48 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

खास बातें

Haryana Board 10th Result Out, HBSE 10th Result Live : हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी किए जा चुके हैं। नतीजे से जुड़ा हर अपडेट आपको यहां मिलेगा।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:47 PM, 16-May-2023

करनाल की ज्योति रानी तृतीय स्थान पर रहीं

करनाल की ज्योति रानी प्रदेश में तृतीय स्थान पर रही। छात्रा आनंद पब्लिक स्कूल निग्धु में पढ़ती है। मजदूर की बेटी ने कुल 496 अंक प्राप्त किए, जिनमें गणित पंजाबी और सोशल साइंस में छात्रा के 100 में से 100 अंक हैं। 

05:27 PM, 16-May-2023

Haryana Class 10 Result 2023

परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 57.73 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 75.65 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 67.35 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 61.28 रही है।

05:27 PM, 16-May-2023

पानीपत की दो बोटियां टॉपर सूची में

पानीपत की दो बोटियों ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। दोनों को ही 496-496 अंक मिला है। इनमें शिवानी शर्मा पुत्री दिनेश शर्मा स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कवी और तमन्ना पुत्री सत्यनारायण स्कूल आशादीप आदर्श हाई स्कूल करहंस की हैं।

विज्ञापन
05:24 PM, 16-May-2023

सोनीपत की वर्षा बनीं टॉपर

सोनीपत में गोहाना के गांव बली ब्रह्मणान निवासी वर्षा ने 10वीं कक्षा में 498 अंक लेकर प्रदेश में टॉप किया है। वर्षा पुत्री नवीन संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर माजरा स्कूल में पढ़ती है। वर्षा ने हिंदी में 99, अंग्रेजी में 100, गणित में 99, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में 100, फिजिकल एजुकेशन में 98 अंक प्राप्त किए।

04:30 PM, 16-May-2023

HBSE Class 10 2023

इस वर्ष एचबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में 35 प्रतिशत छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं। कुल पास प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में 21.65 प्रतिशत अंक कम होकर 65.43 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 69.81% रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 61.41% रहा। 

विज्ञापन
04:07 PM, 16-May-2023

Haryana Board 10 Result Out

परीक्षा में 2,86,425 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,87,401 उत्तीर्ण हुए, जिसमें से 37,342 परीक्षार्थियों के कम्पार्टमैंट आयी है तथा 61,682 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहें। इस परीक्षा में 1,49,439 छात्र बैठे थे, जिनमें 91,772 पास हुए तथा 1,36,986 प्रविष्ठ छात्राओं में से 95,629 पास हुई।

03:49 PM, 16-May-2023

HBSE 10th Result 2023: तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र

तृतीय स्थान हासिल करने वालों में छात्रा शिवानी शर्मा, राजकीय कन्या हाई स्कूल, कावी, पानीपत, स्वीटी कुमारी, न्यू हैवन मॉडल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, तिरखा कालोनी, फरीदाबाद, याशी, आदर्श सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बसाना, रोहतक, मोन्टी, बाबा उदल देव पब्लिक स्कूल, मदनहेड़ी, हिसार, तमन्ना, आशादीप आदर्श हाई स्कूल, करहंस, पानीपत, दिपांशी, गीता विद्या मन्दिर हाई स्कूल, उचाना मंडी, जीन्द, रिया, शान्ति पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, रेलवे रोड, पलवल व ज्योति रानी, आंनद पब्लिक स्कूल, निगदू , करनाल ने 496 अंक अर्जित करके पाया है।

03:49 PM, 16-May-2023

HBSE 10th Result 2023: प्रथम रहे छात्र

हिमेश, न्यू सन राइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूना, फतेहाबाद और वर्षा, संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर माजरा, सोनीपत और सोनू, एनजेएम हाई स्कूल, बुसान, भिवानी ने इस परीक्षा में 498 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया

03:43 PM, 16-May-2023

HBSE Result 2023 Class 10: द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र

छात्रा सिमरन, शान्ति महक पब्लिक स्कूल, बनावली, फतेहाबाद, दिपेश शर्मा, शान्ति पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, रेलवे रोड, पलवल व मानही, टैगोर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, नारनौद, हिसार इन तीनों विद्यार्थियों ने 497 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान हासिल किया है।



 

03:43 PM, 16-May-2023

HBSE 10th Result 2023: विद्यार्थियों को दी बधाई

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव ने 10वीं परीक्षा के घोषणा करने के बाज विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं अध्यक्ष ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बधाई दी।
 

03:40 PM, 16-May-2023

Haryana Board 10 topper

तीन छात्रों ने 498 अंकों के साथ टॉप किया है। इनमें भिवानी की सोनू, भूना के हिमेश और सोनीपत की वर्षा टॉपर बनीं हैं। 

03:39 PM, 16-May-2023

Haryana Board 10 Result 2023

हरियाणा बोर्ड का दसवीं परिणाम घोषित हो चुका है। इस बार 65.43 प्रतिशत बच्चे सफल हुए हैं। एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार 69.81 प्रतिशत छात्राएं तो 61.41 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं।

03:26 PM, 16-May-2023

वेबसाइट ठप

03:24 PM, 16-May-2023

वेबसाइट पर दिख रहा एरर

03:13 PM, 16-May-2023

Haryana HBSE Result: एसएमएस के जरिए कैसे चेक करें

अपने मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से बीएसईएच 10वीं परिणाम 2023 प्राप्त करने के लिए, एक नया संदेश बॉक्स खोलें, 'RESULTHB10' टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें।

03:02 PM, 16-May-2023

 पिछले तीन साल का पास प्रतिशत

2022 - 73.18%
2021 - 100%
2020 - 64.59%

02:58 PM, 16-May-2023

BSEH Result 2023 Out

हरियाणा बोर्ड की दसवीं परीक्षा के परिणाम पर प्रदेशभर के विद्यार्थियों इंतजार पूरा हुआ। बोर्ड 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
 

02:46 PM, 16-May-2023

HSBE class 10th result 2023

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में विद्यार्थी पुनः जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परीवारों से सम्बन्धित छात्र-छात्राएं के लिए शुल्क 200 रुपये ही है। जनरल विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये होगा।


 

02:35 PM, 16-May-2023

HSBE 10 Results 2023

हरियाणा के दो लाख 96 हजार 329 परीक्षार्थियों अपने परिणाणों के इंतजार में बैठे हैं।थोड़ी देर में सभी 10वीं के छात्र- छात्राओं के रिजल्ट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर आने वाले हैं।

02:33 PM, 16-May-2023

Haryana Board 10th result 2023

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि दसवीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने के 20 दिन के अंदर परीक्षार्थी पुनः जांच और पूर्न मुल्यांकन के संबंध में भी बोर्ड मुख्यालय को आवेदन कर सकेंगे।

02:32 PM, 16-May-2023

पिछले साल परिणाम 73.18 प्रतिशत रहा था

पिछले साल 10वीं कक्षा का परिणाम 73.18 प्रतिशत रहा था। इसमें भी लड़कियों का परीक्षा परिणाम 76.26 तो लड़कों का परीक्षा परिणाम 70.50 प्रतिशत रहा था।

02:12 PM, 16-May-2023

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट एसएमएस पर देखें

चरण 1: अपने मोबाइल में मैसेजिंग ऐप खोलें।
चरण 2: HBSE परिणाम 10 वीं कक्षा 2023 की जांच करने के लिए RESULTHB10 रोल-नंबर टाइप करें। 
चरण 3: आपको अब एक संदेश प्राप्त होगा।
चरण 4: संदेश को सेव कर लें।
 

01:33 PM, 16-May-2023

एचबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2023

एचबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2023 आज, 16 मई को जारी किया जाएगा। एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 के साथ, बीएसईएच पास प्रतिशत, जिले के प्रदर्शन और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की भी घोषणा करेगा। 
 

12:54 PM, 16-May-2023

HBSE 10th Result 2023

एचबीएसई दोपहर साढ़े तीन बजे 10वीं के नतीजे घोषित करेगा। इसके बाद छात्र bseh.org.in पर अपने अंक ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

11:34 AM, 16-May-2023

हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, परीक्षा में उपस्थिति और अन्य प्रमुख विवरणों की घोषणा की जाएगी।

11:29 AM, 16-May-2023

HBSE Result 2023: bseh.org.in पर कैसे चेक करें?

चरण 1: हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध 10वीं कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना रोल नंबर, जन्मतिथि भरें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: आपके परिणाम डिवाइस स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। भविष्य में उपयोग या संदर्भ के लिए सहेजें।

 

10:31 AM, 16-May-2023

HBSE 10 Result 2023

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से दोपहर तीन बजे 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा की जानी है। लेकिन छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट besh.org.in पर चेक कर सकते हैं। 
 

10:03 AM, 16-May-2023

Haryana Board Class 10th

हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 2023 की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी स्कूलों के माध्यम से बीएसईएच 2023 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो एचबीएसई 10 वीं का परिणाम 2023 16 मई को दोपहर 3 बजे जारी होगा।

09:36 AM, 16-May-2023

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2023

हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक और 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च के बीच हुई थी। बोर्ड ने पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया। इसके बाद अब आज 10वीं के नतीजे जारी होने वाले हैं। 

09:19 AM, 16-May-2023

Haryana Board Result 2023

10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 2.5 लाख से अधिक छात्रों के लिए आज हरियाणा बोर्ड नतीजे जारी करेगा। बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट पर एचबीएसई मार्कशीट डाउनलोड लिंक जारी करेगा। एचबीएसई बोर्ड की मार्कशीट का उपयोग करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा।
 

08:58 AM, 16-May-2023

हरियाणा बोर्ड ने कल यानी सोमवार 15 मई 2023 को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आज 10 का रिजल्ट जारी होने वाला है।

08:28 AM, 16-May-2023

Haryana Board result ऐसे करें डाउनलोड

हरियाणा बोर्ड परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
होमपेज पर एचबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2023 लिंक खोजें।
अब इस पेज को हरियाणा बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट विंडो पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा।
छात्रों को नाम, रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करना होगा।
परिणाम लिंक पर दर्ज सभी विवरण जमा करें।
एचबीएसई बोर्ड 10वीं के परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
इसे डाउनलोड करें।

08:25 AM, 16-May-2023

HBSE 10 Result 2023

बोर्ड ने 27 फरवरी से 25 मार्च, 2023 तक एचबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2023 आयोजित की। छात्रों को मार्कशीट तक पहुंचने के लिए एचबीएसई हरियाणा बोर्ड परिणाम लिंक 2023 पर अपना नाम, मां का नाम और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

08:24 AM, 16-May-2023

 HBSE Result 2023 Date Time

इस साल, कुल 2,96,329 छात्रों ने हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण कराया था। पिछले साल, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.08% था। निजी स्कूलों ने 88.21% और सरकारी स्कूलों ने 63.54% दर्ज किया था।

08:03 AM, 16-May-2023

HBSE 10th Result 2023 Out Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 65.43 फीसदी बच्चे पास; लड़कियों का दबदबा

Haryana Board Class 10th Result, HBSE Result 2023 Live: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम की आज घोषणा करेगा। इससे पहले बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे कल यानी 15 मई, 2023 को जारी किया था। इस परीक्षा में 81.65% परीक्षार्थी सफल रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें