फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GUJCET 2023: आज गुजरात सीईटी के लिए पंजीकरण का आखिरी दिन,जल्दी करें आवेदन

Fri, 20 Jan 2023 10:03 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

खास बातें

GUJCET Registration 2023: गुजरात सीईटी के लिए आवेदन करने की आज आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक GUJCET 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - gujcet.gseb.org के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
गुजरात सीईटी - गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:02 AM, 20-Jan-2023

GUJCET 2023 पंजीकरण आवेदन करने की प्रक्रिया

  • उम्मीदवार गुजरात सीईटी में पंजीयन के लिए वेबसाइट- gujcet.gseb.org पर जाएं।

  • 'नए उम्मीदवार पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें'उस लिंक पर क्लिक करें।

  • मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के साथ रजिस्टर करें और लॉग इन क्रेडेंशियल जेनरेट करें।

  • गुजरात सीईटी 2023 का आवेदन पत्र भरें और निर्देशानुसार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

  • आवेदन पत्र अपलोड करें और आवेदन विवरण को क्रॉस-सत्यापित करें।

  • गुजरात सीईटी आवेदन शुल्क का भुगतान करें और रसीद डाउनलोड करें।

  • कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रतियां प्रिंट आउट कर लें।

10:02 AM, 20-Jan-2023

GUJCET 2023 इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में दाखिले

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हायर सेकेंडरी साइंस स्ट्रीम के A, B और AB ग्रुप के छात्रों के लिए गुजरात सीईटी (GUJCET) 2023 परीक्षा आयोजित कर रहा है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री और फार्मेसी डिप्लोमा/डिग्री में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन मोड में गुजरात सीईटी आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। सभी उम्मीदवारों के लिए गुजरात सीईटी 2023 का आवेदन शुल्क 300 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान SBIePay प्रणाली (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग) या देश की किसी भी स्टेट बैंक की शाखा के माध्यम से किया जाएगा।

09:47 AM, 20-Jan-2023

GUJCET 2023: आज गुजरात सीईटी के लिए पंजीकरण का आखिरी दिन,जल्दी करें आवेदन

GSHSEB GUJCET 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) की ओर से संचालित गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2023 के लिए पंजीकरण करने का आज यानी 20 जनवरी 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक GUJCET 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - gujcet.gseb.org के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा या समकक्ष में शामिल होना चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें