सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट -cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर 'View CUET Result 2022' पर क्लिक करें।
परिणाम लॉगिन पेज पर CUET आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
अब, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
CUET परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
CUET UG 2022 परिणाम पृष्ठ डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
NTA द्वारा CUET UG 2022 को छह चरणों में 15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच भारत के 259 शहरों और देश के बाहर नौ शहर समेत कुल 489 केंद्रों में आयोजित किया गया था। रिजल्ट में थोड़ी देरी हो रही है।
यह भी पढ़ें: CUET UG Result 2022: सीयूईटी का रिजल्ट! जानें नॉर्मलाइजेशन-इक्विपर्सेंटाइल की प्रक्रिया
यह भी पढ़ें: CUET UG 2022 Result: सीयूईटी यूजी 2022 का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक
परीक्षा का नाम - कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET परीक्षा संचालन प्राधिकरण - राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी परीक्षा मोड - कंप्यूटर आधारित परीक्षा सीयूईटी आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in भाग लेने वाले कुल विश्वविद्यालय - 90
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 15 सितंबर, 2022 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) के परिणाम की घोषणा होनी थी, लेकिन इसमें देरी हो रही है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट -cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर 'View CUET Result 2022' पर क्लिक करें।
परिणाम लॉगिन पेज पर CUET आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
अब, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
CUET परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
CUET UG 2022 परिणाम पृष्ठ डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
सही उत्तर या सबसे उपयुक्त उत्तर के लिए पांच अंक (+5) दिए जाएंगे।
किसी भी गलत विकल्प को चिह्नित करने पर एक अंक घटा (-1) दिया जाएगा।
अनुत्तरित/ समीक्षा के लिए चिह्नित कोई अंक नहीं (0) दिया जाएगा।
यदि एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं तो पांच अंक (+5) केवल उन्हीं को दिए जाएंगे, जिन्होंने किसी भी सही विकल्प को चिह्नित किया है।
यदि सभी विकल्प सही पाए जाते हैं तो उन सभी को पांच अंक (+5) दिए जाएंगे, जिन्होंने प्रश्न का प्रयास किया है।
यदि कोई भी विकल्प सही नहीं पाया जाता है या कोई प्रश्न गलत पाया जाता है अथवा कोई प्रश्न छोड़ दिया जाता है, तो ड्रॉप किए गए प्रश्न का प्रयास करने वाले सभी उम्मीदवारों को पांच अंक (+5) अंक दिए जाएंगे।
हालांकि, जिन्होंने प्रश्न को सॉल्व करने का प्रयास नहीं किया या स्किप कर दिया था, उन्हें कोई अंक नहीं (0) दिया जाएगा।
वहीं, रैंक सूची और दाखिला प्रक्रिया में दो उम्मीदवारों के समान अंक होने पर टाई ब्रेकर पॉलिसी का इस्तेमाल किया जाएगा।
CUET Result 2022 से संबंधित सभी लाइव अपडेट और विस्तृत कवरेज आप अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित स्टोरी लिंक पर क्लिक करें -
यह भी पढ़ें: CUET Result 2022 Live: आज रात जारी होगा सीयूईटी यूजी रिजल्ट? कहां और कैसे देख सकेंगे नतीजे, यहां पढ़ें हर अपडेट
किसी भी तरह की समस्या के लिए स्टूडेंट्स 011- 40759000 पर कॉल या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
लाखों की संख्या में उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET UG 2022 के परिणाम को आज जारी कर दिया जाएगा।
CUET UG 2022 परीक्षा छह फेज में आयोजित करवाई गई थी। परीक्षा में 14.9 लाख छात्रों ने भाग लिया था। इन सभी का इंतजार आज खत्म हो जाएगा।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से CUET UG 2022 का परिणाम को जारी करने का समय भी घोषित कर दिया गया है। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी के परिणाम को आज 15 सितंबर, 2022 की रात 10 बजे जारी कर दिया जाएगा।
एनटीए द्वारा गुरुवार, आठ सितंबर को सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी। 10 सितंबर, 2022 को रात 11.50 बजे तक उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी।
यूजीसी के अध्यक्ष ने आगे सभी भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों को सीयूईटी-यूजी स्कोर के आधार पर यूजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने वेब पोर्टल तैयार रखने की सलाह भी दी है।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट यूजी (CUET UG 2022) आवेदन की संख्या के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के लिए करीब 14.9 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। पहले स्थान पर करीब 18 लाख आवेदन के साथ नीट और तीसरे पर करीब 09 लाख आवेदन के साथ जेईई मेन का स्थान है।
CUET UG 2022 का आयोजन देशभर के 259 शहरों में बनाए गए 489 केंद्रों और विदेश में 10 शहरों के केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा कुल 06 फेज में हुई थी।
एनटीए की ओर से जारी किए गए सीयूईटी इंफोर्मेशन ब्रोशर के मुताबिक परिणाम के जारी होने के 90 दिनों तक सीयूईटी यूजी 2022 के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जाएगा।
सीयूईटी यूजी का परिणाम आज जारी किया जा सकता है। यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने भी जानकारी दी थी कि परिणाम को 15 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी परीक्षा, 2022 का आयोजन 15 जुलाई से 30 अगस्त, 2022 के बीच किया गया था।
सीयूईटी यूजी रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। ये जानकारी उनके प्रवेश पत्र पर उपलब्ध है।
सीयूईटी यूजी परिणाम के साथ ही सीयूईटी 2022 की फाइनल आंसर की को भी जारी किया जाएगा। एनटीए ने पहले ही अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया गया है।
CUET 2022 के माध्यम से इस साल कुल 90 विश्वविद्यालयों में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इनमें 44 केंद्रीय और अन्य 46 विश्वविद्यालय हैं।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
यहां CUET UG 2022 के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।