फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET Admit Card Live: सीटेट परीक्षा के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र, ऐसे करना होगा डाउनलोड; 14 दिसंबर को है एग्जाम

Thu, 12 Dec 2024 11:52 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

CBSE CTET December Admit Card 2024 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दिसंबर सत्र की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (CTET Admit Card) जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर उपलब्ध है। इस वर्ष सीटीईटी परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। यदि किसी शहर में अधिक अभ्यर्थी होंगे तो परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को भी आयोजित की जा सकती है। सीबीएसई द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के अनुसार, प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले जारी कर दिया गया है। पंजीकृत छात्र अब अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा में दो पेपर होंगे और दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे- पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। पेपर II सुबह की शिफ्ट में और पेपर I शाम की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
CTET Admit Card 2024 Live - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:50 AM, 12-Dec-2024

CTET Admit Card: अच्छे से चेक करें सभी विवरण

उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें उल्लिखित विवरणों को अच्छे से चेक कर लेना चाहिए। यदि फोटो और हस्ताक्षर, या किसी अन्य जानकारी के संबंध में ई-एडमिट कार्ड में कोई विसंगति देखी जाती है जो पुष्टि पृष्ठ से अलग है, तो वह आवश्यक सुधार के लिए तुरंत सीटेट हेल्पलाइन इकाई से संपर्क कर सकता है।
 

11:34 AM, 12-Dec-2024

CTET Exam 2024: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

सीटेट परीक्षा में दो पेपर होंगे और दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा: पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पेपर II सुबह की शिफ्ट में और पेपर I शाम की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। 

11:06 AM, 12-Dec-2024

CTET Exam 2024: दो स्तरों के लिए होगी परीक्षा

सीटेट परीक्षा दो स्तरों (कक्षा I से V और कक्षा VI से VIII) के लिए आयोजित की जाएगी। दोनों स्तरों के लिए शिक्षक बनना चाहता है, उसे दोनों पेपर (पेपर I और पेपर II) में उपस्थित होना होगा। प्रश्न पत्र द्विभाषी- हिंदी/अंग्रेजी में सेट किया जाएगा।

विज्ञापन
11:05 AM, 12-Dec-2024

CTET Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें सीटेट एडमिट कार्ड

जिन भी उम्मीदवारों ने सीटेट परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

  • सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

11:02 AM, 12-Dec-2024

CTET Admit Card Out: जारी हुआ सीटेट परीक्षा का प्रवेश पत्र

सीबीएसई ने आखिरकार बुहप्रतीक्षित सीटेट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
04:18 PM, 11-Dec-2024

CTET Admit Card: परीक्षा पैटर्न

सीटेट में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, जिसमें चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक उत्तर सबसे उपयुक्त होगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक होगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

02:44 PM, 11-Dec-2024

CTET Admit Card 2024: सीटेट एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने पर, सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. से डाउनलोड किए जा सकेंगे। जो अभ्यर्थी दोनों स्तरों (कक्षा I से V और कक्षा VI से VIII) के लिए शिक्षक बनना चाहता है, उसे दोनों पेपर (पेपर I और पेपर II) में उपस्थित होना होगा। प्रश्न पत्र द्विभाषी- हिंदी/अंग्रेजी में सेट किया जाएगा।

01:04 PM, 11-Dec-2024

CTET Admit Card 2024: सीटेट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

जारी होने के बाद, अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां बताए चरणों का पालन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

  • सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

12:57 PM, 11-Dec-2024

CTET Admit Card Live: सीटेट परीक्षा के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र, ऐसे करना होगा डाउनलोड; 14 दिसंबर को है एग्जाम

CTET December Admit Card 2024: सीबीएसई द्वारा सीटेट परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। चूंकि परीक्षा में अब सिर्फ तीन दिनों का समय बाकी रह गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है, जोकि बहुत जल्द जारी होने वाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें