| रैंक | जिले का नाम | नाम | नंबर | प्रतिशत (%) |
| 1 | रायगढ़ | विधि भोसले | 491 | 98.20 |
| 2 | जांजगीर-चांपा | विवेक अग्रवाल | 487 | 97.40 |
| 3 | रितेश कुमार | दुर्ग | 484 | 9.80 |
| 4 | न्यासा देवांगन | रायपुर | 483 | 96.60 |
| 4 | रेशम खत्री | रायपुर | 483 | 96.60 |
| 4 | संस्कार देवांगन | सक्ती | 483 | 96.60 |
| 5 | दिव्या | झलमला | 482 | 96.40 |
छत्तीसगढ़ में राहुल यादव ने दसवीं परीक्षा में 98.83 अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रदेश में दूसरा स्थान सिकंदर यादव को प्राप्त हुआ है। सिकंदर ने परीक्षा में 98.67 अंक प्राप्त किए हैं। यह दोनों ही छात्र जसपुर के रहने वाले हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी
सीजीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए ऑनलाइन सीजीबीएसई रिजल्ट 2023 अंतरिम होगा और छात्रों को परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद अपने स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त करना होगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट के परिणाम अब से कुछ देर में जारी होने वाले हैं। इसके लिए बोर्ड की ओर से दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगे। स्टूडेंट्स अपने परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से कक्षा 10वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार, दो मार्च से शुरू हुई थी। इससे पहले एक मार्च से कक्षा 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002334363 पर भी आप कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।
सबसे पहले वेबसाइट - cgbse.nic.in पर जाएं।
कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिए सीजीबीएसई परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अब इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के रिजल्ट की घोषणा बुधवार 10 मई को की जाएगी। सीजीबीएसई की ओर से कहा गया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 10 मई को एक साथ जारी किया जाएगा।