छ्त्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम को छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम रिजल्ट ने जारी किया। बीते दो सालों से कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाओं पर बुरा असर देखने को मिला था।
अब परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रूप में उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा आयोजित की गई दसवीं और बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, छ्त्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी किए गए 12वीं के रिजल्ट में 79.30 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें 81.15 बालिकाएं हैं जबकि 77.03 बालक हैं। अगर दसवीं कक्षा के परिणाम की बात करें तो इसमें 74.23 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 78.84 जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 69.07 रहा। दोनों ही कक्षाओं के परिणाम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। एक बार फिर से लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इसमें दसवीं में 3.80 लाख और बारहवीं की परीक्षा 2.93 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से जारी किए गए 10वीं के परिणाम में टॉप-10 में 71 छात्र शामिल हैं। पहले स्थान पर सुमन और सोनाली हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी किए गए 12वीं के रिजल्ट में 79.30 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें 81.15 बालिकाएं हैं जबकि 77.03 बालक हैं। अगर दसवीं कक्षा के परिणाम की बात करें तो इसमें 74.23 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से जारी किए गए 10वीं के रिजल्ट में 74.23 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 78.84 जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 69.07 रहा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी किए गए 12वीं के रिजल्ट में 79.30 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें 81.15 बालिकाएं हैं जबकि 77.03 बालक उत्तीर्ण हुए हैं।
सुमन पटेल- रैंक 1
सोनाली बाला - रैंक 1
आशिफा शाह - रैंक 2
दामिनी वर्मा - रैंक 2
जय प्रकाश कश्यप - रैंक 2
मुस्कान अग्रवाल - रैंक 2
काहेफ अंजुम- रैंक 2
कमलेश सरकार- रैंक 2
मीनाक्षी प्रधान- रैंक 3
कृष्ण कुमार - रैंक 3
ग्रीतु चंद्रा - रैंक 3
हर्षिका चौरडिया- रैंक 3
छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सानिया बाला ने टॉप किया। इसके साथ ही 12वीं की परीक्षा में रायगढ़ की कुंती साव ने टॉप किया है।
लाखों की संख्या में छात्रों की ओर से परिणाम को चेक करने की कोशिश में छ्त्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई है। छात्र धीरज बनाए रखें उन्हें जल्द ही परिणाम प्राप्त होगा।
सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
जो भी छात्र-छात्राएं इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड माध्यमिक शिक्षा मंडल के ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। परिणाम को दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम जारी करेंगे। इसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम अब से कुछ ही देर बाद जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्री दोपहर 12 बजे यहां पहुंचेंगे और सिंगल क्लिक के माध्यम से बोर्ड परिणाम की घोषणा करेंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के परिणाम इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को फ्री में हेलीकॉप्टर की सवारी कराने का एलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 10वीं-12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार उन्हें फ्री हेलीकॉप्टर राइड कराएगी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा इस बार ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी। परीक्षा में करीब 6.73 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें दसवीं में 3.80 लाख और बारहवीं की परीक्षा 2.93 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम को आज दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम बोर्ड की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे ।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से 14 मई 2022 को कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परिणाम घोषित किए जाएंगे। छात्र CGBSE बोर्ड परिणाम 2022 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
छ्त्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से कक्षा 10 के लिए बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च, 2022 तक और कक्षा 12 के लिए बोर्ड परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 30 मार्च, 2022 तक किया गया था।
जिन छात्रों ने छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना प्रवेश पत्र अब निकाल लें। परिणाम या स्कोरकार्ड को चेक और डाउनलोड करने के लिए उन्हें इस के ऊपर दी गई जानकारी की जरूरत पड़ेगी।
अमर उजाला अन्य बोर्ड परीक्षा के परिणामों की भांति ही छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी सभी जानकारी आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा। छात्र परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
CGBSE की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को आज शनिवार को दोपहर 12 बजे तक जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा तय तारीख और समय पर परिणाम को चेक करने का लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
छात्र परिणाम जारी होने के बाद इसे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
CG Board 10th 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज शनिवार 14 मई, 2022 को जारी किए जाएंगे। बीते कई दिनों से परिणाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी।