फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE Result Out Live: 10वीं में 77.15% तो इंटर में 83.04 फीसदी बच्चे पास; लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक

Wed, 29 Apr 2026 04:23 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Chhattisgarh CGBSE CG Board Result 2026 Class 10 12 released, cgbse.nic.in, cg.results.nic.in, results.cg.nic.in, Digilocker: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और डिजीलॉकर के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा, क्योंकि उसी की सहायता से वे अपनी मार्कशीट ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।

इस वर्ष कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर और 13 मार्च 2026 तक पूरी हुई। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 को खत्म हुई।
विज्ञापन
CGBSE Result Out Live - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:17 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: 5.66 लाख से अधिक बच्चों ने दी परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में कुल 5,66,320 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। इसमें 10वीं कक्षा में 3,20,535 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 12वीं कक्षा में 2,45,785 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

04:11 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: कितने अंक वाले होंगे पास?

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। आमतौर पर हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य होता है, तभी छात्र पास माने जाते हैं। अगर कोई छात्र इस न्यूनतम अंक सीमा को पूरा नहीं कर पाता है, तो उसे फेल घोषित किया जाता है।

04:08 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026 cgbse.nic.in: 9 साल का रिकॉर्ड टूटा

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही 9 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार बोर्ड ने लंबे समय बाद अप्रैल महीने में नतीजे घोषित किए हैं। इससे पहले पिछले कई वर्षों से परिणाम आमतौर पर मई और जून में जारी किए जाते रहे थे, लेकिन इस बार छात्रों को पहले ही रिजल्ट मिल गया है।

 

विज्ञापन
03:56 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: देखें 12वीं का रिजल्ट

इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 में कुल 83.04% छात्र पास हुए हैं। इसमें भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और उनका पास प्रतिशत 86.4% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.8% दर्ज किया गया।

श्रेणी पास प्रतिशत
कुल पास 83.04%
बालक 78.8%
बालिका 86.4%

03:55 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026 cgbse.nic.in: देखें 10वीं का रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में कुल 77.15% छात्र पास हुए हैं। पिछली बार से 5 प्रतिशत अधिक रिजल्ट रहा। इस बार लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उनका पास प्रतिशत 81% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 72% दर्ज किया गया।

श्रेणी पास प्रतिशत
कुल पास 77.15%
बालक 72%
बालिका 81%

विज्ञापन
03:47 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: देखें 12वीं के टॉपर्स

रैंक नाम प्रतिशत प्राप्तांक
1 जिज्ञासु वर्मा 98.60% 493
2 ओमनी 98.20% 491
3 कृष महंत 97.80% 489
4 रिया साहू 97.60% 488
4 शहनाज परवीन 97.60% 488
4 ताहिर खान 97.60% 488
5 कुसुमलता बिप्रे 97.40% 487
5 हेमलता साहू 97.40% 487
5 ओमकार कैव्रत 97.40% 487
5 आशा यादव 97.40% 487

03:45 PM, 29-Apr-2026
देखें टॉपर्स के नाम - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

CGBSE Result: देखें टॉपर्स के नाम

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। संध्या नायक, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 594 अंक (99.00%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे स्थान पर पांच छात्राएं रहीं, जिनमें रिया केशवानी, रानु सिद्धमयी साहू, रेणुका प्रधान, दीपांशी बौद्ध और नंदिता देवगन शामिल हैं, जिन्होंने 593 अंक (98.83%) प्राप्त किए हैं। कुल मिलाकर मेधासूची में 8 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है, जिनमें अधिकतर छात्राएं हैं।
 
 
स्थान विद्यार्थी का नाम अंक प्रतिशत
1st संध्या नायक 594 99.00%
1st परी रानी प्रधान 594 99.00%
1st अंशुल शर्मा 594 99.00%
2nd रिया केशवानी 593 98.83%
2nd रानु सिद्धमयी साहू 593 98.83%
2nd रेणुका प्रधान 593 98.83%
2nd दीपांशी बौद्ध 593 98.83%
2nd नंदिता देवगन 593 98.83%

03:43 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026 cgbse.nic.in: 10वीं में 77.15% छात्र पास

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) रिजल्ट 2026 में 10वीं कक्षा में 77.15% छात्र पास हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 83.04% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा और उनका पास प्रतिशत अधिक दर्ज किया गया है।

03:39 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: देखें पास प्रतिशत

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 में कुल 83.04% छात्र पास हुए हैं। इसमें बालकों का पास प्रतिशत 78.8% रहा, जबकि बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 86.4% पास प्रतिशत हासिल किया है।

03:38 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Result” या “Exam Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी कक्षा चुनें, यानी 10वीं या 12वीं।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी ध्यान से भरें।
  • फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आप चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

03:34 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से किया टॉप

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) 10वीं रिजल्ट 2026 में तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। 99.00 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया और पूरे राज्य में बाजी मारी।

03:24 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026 cgbse.nic.in: छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे जारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। यह परिणाम ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र अब छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

03:23 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुका है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दौरान पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम आदि की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, जिससे छात्रों और अभिभावकों की नजरें अब इसी पर टिकी हुई हैं।

03:08 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result: रिजल्ट देखने के आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Result” या “Exam Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी कक्षा चुनें, यानी 10वीं या 12वीं।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी ध्यान से भरें।
  • फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आप चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

03:04 PM, 29-Apr-2026

छात्रों का इंतजार बढ़ा

छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइट और DigiLocker पर “परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे” दिख रहा है, ऐसे में छात्रों में इंतजार बढ़ गया है। हालांकि, बोर्ड नतीजे जल्द ही जारी करेगा।

02:59 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी जानकारी

रोल नंबर के साथ-साथ कुछ प्लेटफॉर्म पर स्कूल कोड भी मांगा जा सकता है, जो छात्र के एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होता है। अगर एडमिट कार्ड नहीं है, तो सही स्कूल कोड जानने के लिए अपने स्कूल के प्रशासनिक कार्यालय से संपर्क करना होगा।

02:54 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: यहां देख सकते हैं रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट DigiLocker एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

02:49 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result: 9 वर्ष बाद अप्रैल में जारी हो रहा है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार करीब 9 वर्षों बाद अप्रैल महीने में जारी होने जा रहा है। इससे पहले कई वर्षों तक परिणाम मई और जून में घोषित किए जाते रहे थे।

02:42 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: कब हुई परीक्षा?

इस वर्ष कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर और 13 मार्च 2026 तक पूरी हुई। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 को खत्म हुई।

02:37 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: ऐसे देख सकेंगे DigiLocker पर रिजल्ट

DigiLocker पर अपनी मार्कशीट देखने के लिए सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। अगर आपका अकाउंट नहीं है तो आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन करने के बाद “Issued Documents” या “Education” सेक्शन में जाएं और अपने बोर्ड (जैसे CBSE या राज्य बोर्ड) को चुनें। इसके बाद अपना रोल नंबर और साल डालकर आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।

02:25 PM, 29-Apr-2026

कुछ ही मिनट में जारी होगा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है। छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर आसानी से देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थी अपने परिणाम को डाउनलोड भी कर पाएंगे।

02:12 PM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026 cgbse.nic.in: कहां देख सकते हैं रिजल्ट?

  • cgbse.nic.in
  • cg.results.nic.in
  • digilocker

02:10 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: टॉपर्स को मिलेंगे 1.5 लाख रुपये

बोर्ड ने टॉपर्स को 1.5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है।

02:09 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में जल्दी, अप्रैल महीने में जारी किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।

02:06 PM, 29-Apr-2026

CGBSE 10th 12th Result 2026: रोल नंबर लेकर हो जाएं तैयार

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे थोड़ी ही देर में जारी होंगे। परिणाम 2.30 बजे जारी होंगे। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रोल नंबर लेकर बिल्कुल तैयार रहें। ताकि रिजल्ट देखने में कोई परेशानी न हो।

01:41 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result: कुछ ही देर में जारी होगा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड आज दोपहर ढाई बजे मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से चेक कर सकेंगे।

12:44 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड रखें तैयार

रिजल्ट देखने के लिए अपना एडमिट कार्ड इस तरह से तैयार रखें कि उसमें दिए गए सभी जरूरी विवरण जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि साफ-साफ पढ़े जा सकें। रिजल्ट चेक करते समय यही जानकारी वेबसाइट पर भरनी होती है, इसलिए एडमिट कार्ड को अपने पास रखें या उसका फोटो मोबाइल में सेव कर लें, ताकि बिना किसी गलती के आप आसानी से अपना परिणाम देख सकें।

12:20 PM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: क्या रहा पिछले साल पास प्रतिशत?

पिछले साल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट अच्छा रहा। हाईस्कूल में कुल 76.53% विद्यार्थी पास हुए, जबकि इंटरमीडिएट में 81.87% छात्रों ने सफलता हासिल की।

11:50 AM, 29-Apr-2026

CGBSE Result 2026: पिछले साल लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

पिछले साल छत्तीसगढ़ हाईस्कूल परीक्षा में कुल 3,23,094 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 1,45,141 लड़के और 1,77,953 लड़कियां थीं। इनमें से कुल 2,45,913 छात्र पास हुए, जिससे ओवरऑल पास प्रतिशत 76.53% रहा। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा, वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 80.70% रहा, जबकि लड़कों का 71.39% रहा।

11:13 AM, 29-Apr-2026

CGBSE Result: पिछले साल 12वीं के टॉपर्स

स्थान नाम जिला प्रतिशत (%)
1 अखिल सेन कांकेर 98.20%
2 श्रुति मंगथानी महेंद्रगढ़ 97.40%
3 वैशाली साहू बेमेतरा 97.20%
4 हिमेश कुमार यादव बलौदा बाजार 97.00%
4 लुभी साहू बलौदा बाजार 97.00%
5 निशा इक्का जशपुर 96.00%

10:59 AM, 29-Apr-2026

CGBSE Board 10th Result 2026: पिछले साल 10वीं के टॉपर्स

स्थान नाम जिला प्रतिशत (%)
1 इशिका बाला कांकेर 99.17%
2 नमन कुमार कुंटिया जशपुर 99.70%
3 लिवांश देवांगन बलौदा बाजार 99.00%
4 रिया केवट बालोद 98.83%
5 हेमलता पटेल रायगढ़ 98.83%

10:21 AM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: आवश्यक जानकारी

छात्र अपनी मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें लॉगिन करते समय रोल नंबर और कैप्चा कोड आदि आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

10:05 AM, 29-Apr-2026

CG Board 10th 12th Rresult: करीब 5.66 लाख छात्रों का इंतजार

छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे 2026 जल्द ही इंटरनेट पर जारी किए जाएंगे। रिजल्ट चेक करने का लिंक दोपहर 2:30 बजे से सक्रिय होगा। इस साल करीब 5.66 लाख विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था।

09:34 AM, 29-Apr-2026

CG Board 10th Result 2026: पिछले 2 वर्षों में कैसा रहा 10वीं का रिजल्ट?

पिछले 2 वर्षों में CGBSE कक्षा 10वीं के परिणामों में उत्तीर्ण प्रतिशत में लगातार सुधार देखा गया है, जहां वर्ष 2024 में यह 75.61% था, जबकि वर्ष 2025 में बढ़कर 76.53% हो गया।

09:11 AM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: रिजल्ट में ये विवरण होंगे शामिल

कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा 2026 के परिणाम कार्ड में रोल नंबर, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल कोड, केंद्र कोड, विषय का नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक जैसी अहम जानकारी शामिल होगी।

08:54 AM, 29-Apr-2026

CG Board 10th 12th Rresult 2026: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • 'स्टूडेंट्स कॉर्नर' सेक्शन पर जाएं और 'परीक्षा परिणाम 2026' पर क्लिक करें।
  • उपलब्ध 'सीजीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2026' या 'सीजीबीएसई उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • 'मुख्य परीक्षा' पर क्लिक करें और रोल नंबर दर्ज करें।
  • परिणाम देखने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  • CGBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 की मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

08:48 AM, 29-Apr-2026

CG Board Result 2026: कितने अंक वाले होंगे पास?

छत्तीसगढ़ बोर्ड 2026 में सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम दोपहर 2:30 बजे घोषित करेगा। सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक परीक्षाओं सहित प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

08:30 AM, 29-Apr-2026

CGBSE Result Out Live: 10वीं में 77.15% तो इंटर में 83.04 फीसदी बच्चे पास; लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक

CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2026 जारी करने जा रहा है। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और डिजीलॉकर के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें