सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की टर्म-1 परीक्षा का आयोजन 20 नवंबर, 2021 से 11 दिसंबर, 2021 तक किया था। वहीं, बारहवीं की परीक्षा 1 दिसंबर, 2021 से लेकर 22 दिसंबर, 2021 तक हुई थी। परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी।
सीबीएसई ने दसवीं कक्षा को लेकर जारी किए गए अपने सर्कुलर ने बताया है कि यह परिणाम छात्रों के केवल थ्योरी परीक्षा में प्रदर्शन पर आधारित है। इसलिए छात्रों का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। छात्रों को मार्कशीट टर्म-2 परीक्षा के बाद जारी की जाएगी।
दसवीं कक्षा के परिणाम जारी होने के बाद अब छात्र बारहवीं के टर्म-1 परीक्षा परिणाम का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जिन छात्रों को इस साल की बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने का मलाल है, वह अफसोस न करें। छात्रों के पास में बेहतर प्रदर्शन का एक और मौका शेष है। छात्र जिन विषयों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, वह टर्म-2 परीक्षा के लिए उन विषयों की बेहतर ढंग से तैयारी कर लें।
सीबीएसई टर्म-1 परीक्षाओं में इस साल कोई भी छात्र फेल और कंपार्टमेंट की श्रेणी में नहीं आया है। ऐसा इसलिए है क्योकि यह केवल आधे सत्र की ही परीक्षा है। टर्म 2 की परीक्षा के पूरा होने के बाद छात्रों के दोनों परीक्षाओं के अंकों का मिलान कर के पास, फेल या कंपार्टमेंट की घोषणा की जाएगी।
सीबीएसई ने पहले ही इस बात की सूचना जारी कर दी थी कि टर्म-1 के परीक्षा परिणाम में केवल छात्रों के विषयवार अंक हीं प्रदर्शित किए जाएंगे। छात्रों को फाइनल मार्कशीट मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाने वाली टर्म 2 परीक्षा के परिणाम के बाद जारी किए जाएंगे।
सीबीएसई की ओर से 10वीं कक्षा के टर्म - 1 परीक्षा परिणाम ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किए जा सकते हैं। ऐसा होने पर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
सीबीएसई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर परिणाम को लेकर जानकारी दी है। बोर्ड ने बताया है कि दसवीं कक्षा के टर्म-1 परीक्षा के परिणाम को स्कूलों को भेज दिया गया है। बोर्ड ने बताया कि केवल थ्योरी परीक्षा के अंकों को स्कूलों को भेज गया है। आंतरिक और प्रायोगिक परीक्षा के परिणाम पहले से ही स्कूलों के पास में उपलब्ध है।
सीबीएसई की ओर से अब बारहवीं कक्षा के परिणाम भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। दरअसल, बीते कई दिनों से बड़ी संख्या में छात्र सोशल मीडिया पर परिणाम को जारी करने की मांग कर रहे थे।
सीबीएसई ने इस बार परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नहीं किया है। इससे पहले यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। स्कूल छात्रों के परिणाम को डाउनलोड कर के इस छात्रों को दे सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार, 11 मार्च को कक्षा 10वीं के टर्म-1 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम स्कूलों को आधिकारिक शिक्षा मेल आईडी पर भेजे गए हैं। छात्र संबंधित स्कूल प्राधिकरण से जाकर अपना स्कोर कार्ड ले सकते हैं।
सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं की टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, परीक्षा की समाप्ति 15 जून, 2022 को होगी। पहले दिन आंत्रप्रेन्योरशिप और ब्यूटी और वेलनेस का पेपर होगा। वहीं, आखिरी दिन मनोविज्ञान के विषय की परीक्षा होगी।
सीबीएसई ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
छात्रों की मांग को देखते हुए सीबीएसई जल्द ही परिणाम को जारी कर सकता है। इसके लिए बोर्ड की ओर से जल्द ही जानकारी दी जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
सीबीएसई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि 12वीं कक्षा के परिणाम आज नहीं जारी होंगे। कई वेबसाइटों द्वारा यह बात कही जा रही थी कि सीबीएसई 12वीं कक्षा के टर्म-1 परीक्षा के परिणाम आज 2 बजे जारी होंगे। हालांकि, सीबीएसई ने इसे फेक न्यूज बताया है।
देश और दुनियाभर में को प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने इस बार कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं को दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित करने का फैसला किया है। 10वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में 30 नवंबर से 11 दिसंबर, 2021 तक किया गया था। वहीं, 12वीं के लिए परीक्षा 01 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी।
छात्र किसी भी नए अपडेट के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। आप हमारी बेबसाइट पर भी रिजल्ट से जुड़ी किसी भी नई अपडेट के लिए नजर बनाकर रखें।
सीबीएसई द्वारा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा परिणाम को जारी होने में अब काफी देरी हो चुकी है। छात्र विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परिणाम को जारी करने की मांग कर रहे हैं। बीते दिनों कई बार ऐसा मौका सामने आया है जब परिणाम जारी होने की खबर सामने आई है और परिणाम जारी नहीं हुए।