10:46 AM, 01-May-2024
CBSE Result 2024 Live Updates: जल्द जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट; यहां पढ़ें ताजा अपडेट
CBSE Result 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लगभग 39 लाख छात्र वर्तमान में अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने पर छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in.) का माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख मई का पहला सप्ताह है।
सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 स्कोरकार्ड में छात्रों के नाम, उनके रोल नंबर, उनके विषय-विशिष्ट अंक, उनके समग्र ग्रेड और अन्य प्रासंगिक डेटा सहित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी।