केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है। सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस बीच 10 मई को नतीजे जारी होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन नतीजे अभी तक जारी नहीं हो सके हैं।
सबसे पहले Digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker एप खोलें।
आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
सीबीएसई रिजल्ट विकल्प चुनें, कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं परिणाम 2023 का चयन करें।
रोल नंबर, जन्म तिथि आदि आवश्यक जानकारी भरें।
सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2023 या सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का एक प्रिंट आउट ले लें।
सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। जहां से छात्र-छात्राएं इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई रिजल्ट पर वायरल अधिसूचना को लेकर अमर उजाला ने फैक्ट चेक किया तो यह नोटिफिकेशन फर्जी पाया गया। अमर उजाला से बातचीत में सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर विजय कुमार सिंह ने भी वायरल नोटिफिकेशन को फेक करार दिया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को वायरल अधिसूचना, विज्ञापन और अप्रमाणिक खबरों से दूर रहना चाहिए।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से गुरुवार, 11 मई को 10वीं-12वीं के नतीजे जारी किए जाएंगे! ऐसा एक वायरल अधिसूचना में दावा किया जा रहा है। परीक्षा दे चुके करीब 38 लाख छात्र-छात्राएं बेसब्री से नतीजों के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर रिजल्ट संबंधी फेक न्यूज प्रसारित की जा रही है। छात्र-छात्राओं को ऐसी अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल और संस्थानों से दूर रहना चाहिए।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई एक-दो दिन में कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। बोर्ड ने अब डिजीलॉकर के लिए सुरक्षा पिन पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। डिजीलॉकर ने ट्वीट करते हुए रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया बताई है। साथ ही कहा है कि छात्रों का इंतजार अब तकरीबन खत्म हो गया है। नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं।
सीबीएसई 10 12 के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आज अच्छी खबर आ सकती है। इस बीच फर्जी नोटिस खूब वायरल हुई, जिसमें रिजल्ट की डेट और समय का जिक्र किया गया था, जो पूरी तरह से फर्जी पाया गया।
वर्ष |
शामिल छात्र |
सफल छात्र |
पास प्रतिशत |
2022 |
14,35,366 |
13,30,662 |
92.71% |
2021 |
13,04,561 |
12,96,318 |
99.37% |
2020 |
11,92,961 |
10,59,080 |
88.78% |
2019 |
12,05,484 |
10,05,427 |
83.40% |
2018 |
11,06,772 |
9,18,763 |
83.01% |
2017 |
10,76,760 |
8,32,536 |
82.02% |
सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। जहां से छात्र-छात्राएं इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त और भी कई विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, लाखों बच्चों के रिजल्ट चेक करने के कारण कई बार वेबसाइट डाउन हो जाती है तो कई बार छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट नहीं देख पाते हैं। ऐसे में आप रिजल्ट देखने के लिए दूसरे माध्यमों का सहारा ले सकते हैं।
अगर आप सबसे पहले रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल पर भारत सरकार का उमंग एप डाउनलोड करना चाहिए। छात्र उमंग एप पर सीबीएसई रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं, रजिस्ट्रेशन कर चुके परीक्षार्थी अपने लॉग इन अकाउंट में सीबीएसई का परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2022 देखने के विभिन्न तरीकों के बारे में यहां बताया जा रहा है।
सीबीएसई की ओर से आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की सूची जारी नहीं की जाती है और न ही कोई मेरिट लिस्ट जारी होती है। सीबीएसई ने इस संबंध में कारण बताते हुए अपनी रिजल्ट अधिसूचना में कहा कि छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए बोर्ड के पहले के निर्णय के अनुसार, कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगे कहा कि इस संबंध में यह भी सूचित किया जाता है कि बोर्ड अपने छात्रों को प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी प्रदान नहीं कर करता है।
Digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker एप खोलें।
आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
सीबीएसई रिजल्ट विकल्प चुनें, कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं परिणाम 2023 का चयन करें।
रोल नंबर, जन्म तिथि आदि आवश्यक जानकारी भरें।
सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2023 या सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का एक प्रिंट आउट ले लें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए रिजल्ट जारी करने वाला है। सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, लाखों बच्चों के रिजल्ट चेक करने के कारण कई बार वेबसाइट डाउन हो जाती है तो कई बार छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट नहीं देख पाते हैं। ऐसे में आप रिजल्ट देखने का सबसे आसान तरीका जान लें...
अगर इस साल परीक्षा में 1000 छात्र शामिल हुए और इनमें से 800 पास हुए। अब सबसे पहले मेरिट के आधार पर ए+ ग्रेडिंग होगी। 1/8 फॉर्मूले के आधार पर 800 में से पहले 100 स्टूडेंट को ए-1 ग्रेड मिलेगा। अब बाकी बचे 700 छात्रों के लिए फिर 1/8 का फॉर्मूला लागू होगा और करीब 88 छात्रों को ए-2 ग्रेड देगा। अब बचे 612 छात्र में से 76 छात्रों को बी-1 ग्रेड मिलेगा। ऐसे ही बचे हुए बच्चों पर 1/8 का फॉर्मूला लागू किया जाएगा। यानी 67 छात्रों को बी-2 ग्रेड मिलेगा। ऐसे ही सी-1,सी-2,डी, ई के लिए आगे की ग्रेडिंग की जाएगी। हर ग्रेड के लिए अलग पॉइन्ट दिए जाएंगे।
ग्रेडिंग सिस्टम में छात्रों के परिणाम को प्रतिशत के बजाय ग्रेड के रूप में (ए-1 ग्रेड, ए-2, बी1, बी2) जारी किया जाता है। इस कारण छात्रों के लिए अपना अंक प्रतिशत में बदलना थोड़ा कठिन हो जाता है। चलिए इसको आसान तरीके से जानते हैं।