फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result Out: सीबीएसई 12वीं में कुल 85.20% बच्चे पास, 88.86 प्रतिशत लड़कियां तो 82.13 फीसदी लड़के सफल

Wed, 13 May 2026 02:47 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

cbseresults.nic.in, CBSE 12th Declared, Check Toppers Marksheet at results.digilocker.gov.in, cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, umang app cbse result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि DigiLocker और UMANG पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। लिंगवार परिणाम के अनुसार, सभी विषयों में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया।

सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।
 
विज्ञापन
CBSE 12th Result 2026 Live Updates - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:47 PM, 13-May-2026

केजरीवाल ने पंजाब की होनहार बेटियों को दी बधाई

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं में शानदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब की होनहार बेटियों को बधाई दी है। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, पंजाब की होनहार बेटियों ने कमाल कर दिया… सभी को बधाई।

02:46 PM, 13-May-2026

कैसे रहा संस्थावार प्रदर्शन?

CBSE 12वीं परीक्षा 2026 में संस्थानों के प्रदर्शन की बात करें तो सबसे बेहतर परिणाम केवी (केंद्रीय विद्यालय) का रहा, जहां पास प्रतिशत 98.55% दर्ज किया गया। इसके बाद जेएनवी (जवाहर नवोदय विद्यालय) 98.47% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 89.55% रहा, जबकि सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में यह 86.07% दर्ज किया गया। वहीं, ईएमआरएस स्कूलों का पास प्रतिशत 85.55% और स्वतंत्र (प्राइवेट) स्कूलों का 84.22% रहा।

 

02:26 PM, 13-May-2026

CBSE 12th Result 2026: दिल्ली और विदेशी क्षेत्र का प्रदर्शन  

क्षेत्र वर्ष पंजीकृत उपस्थित सफल पास प्रतिशत
दिल्ली-पूर्वी 2026 181701 180995 166019 91.73
दिल्ली-पश्चिमी 2026 120276 119737 110564 92.34
समग्र दिल्ली 2026 301977 300732 276583 91.97
विदेशी क्षेत्र 2025 21825 21782 20694 95.01
विदेशी क्षेत्र 2026 24017 24009 21728 90.50

विज्ञापन
02:20 PM, 13-May-2026

दिल्ली क्षेत्रवार प्रदर्शन

क्षेत्र पंजीकृत उपस्थित सफल पास %
दिल्ली-पूर्वी 181701 180995 166019 91.73
दिल्ली-पश्चिमी 120276 119737 110564 92.34
समग्र दिल्ली 301977 300732 276583 91.97

02:13 PM, 13-May-2026

पिछले साल से 3.19% की गिरावट

2026 में पास प्रतिशत घटकर 85.20% रह गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में -3.19% का अंतर दर्शाता है। इसका मतलब है कि उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने के बावजूद सफलता दर में गिरावट आई है, जिससे प्रतियोगिता अधिक कठिन होती दिखाई दे रही है।
 

विज्ञापन
02:06 PM, 13-May-2026

CBSE 12th Result 2026: देखें क्षेत्रवार उत्तीर्ण प्रतिशत

क्षेत्र का नाम पास प्रतिशत
त्रिवेंद्रम 95.62
चेन्नई 93.84
बेंगलुरु 93.19
विजयवाड़ा 92.77
दिल्ली पश्चिम 92.34
दिल्ली पूर्व 91.73
अहमदाबाद 90.60
गुरुग्राम 88.45
लुधियाना 87.92
पुणे 87.32
अजमेर 86.78
पंचकुला 85.73
रांची 85.01
गुवाहाटी 83.41
लखनऊ 82.21
भुवनेश्वर 81.71
देहरादून 81.42
रायपुर 80.88
भोपाल 79.43
नोएडा 79.02
पटना 74.45
प्रयागराज 72.43

02:02 PM, 13-May-2026

केंद्रीय विद्यालय का बेहतरीन प्रदर्शन

संस्था (Institution) उत्तीर्ण प्रतिशत (Pass Percentage)
केंद्रीय विद्यालय 98.55%
युवा राष्ट्रीय विद्यालय 98.47%
सरकारी विद्यालय 89.55%
सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय 86.07%
आपातकालीन विद्यालय 85.55%
स्वतंत्र विद्यालय 84.22%

01:57 PM, 13-May-2026

लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा

2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर छात्रों ने लगातार 100% परिणाम के साथ शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। कुल मिलाकर, लड़कियों ने लड़कों से 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है।
 

01:49 PM, 13-May-2026

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘CBSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपका CBSE 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

01:43 PM, 13-May-2026

कुल 85.20% बच्चे पास

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें इस बार कुल 85 से अधिक छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं।  इस बार के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में पास प्रतिशत में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

01:35 PM, 13-May-2026

CBSE 12th Result 2026: अप्रैल तक चलीं परीक्षाएं

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से आयोजित की गई थीं।

01:31 PM, 13-May-2026

CBSE 12th Result 2026 OUT: 12वीं के नतीजे घोषित 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्रों का अब इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

12:28 PM, 13-May-2026

CBSE 12th Result: रोल नंबर रखें तैयार

छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके आधिकारिक एवं वैकल्पिक प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

10:50 AM, 13-May-2026

CBSE 12th Result 2026: पिछले तीन वर्षों में कब जारी हुआ रिजल्ट?

सीबीएसई 12वीं के परिणाम 2026 को लेकर पिछले वर्षों के रुझानों से यह देखा गया है कि परिणाम आमतौर पर मई के तीसरे सप्ताह के आसपास घोषित किए जाते हैं। 2025 में परिणाम 13 मई को जारी किया गया था, जबकि 2024 में भी 13 मई को और 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित हुए थे।

05:48 PM, 12-May-2026

CBSE 12th Result: क्या टॉपर लिस्ट होगा जारी?

सीबीएसई इस साल भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं करता है। बोर्ड सिर्फ रिजल्ट, पास प्रतिशत और क्षेत्रवार प्रदर्शन दिखाता है ताकि छात्रों पर ज्यादा दबाव न पड़े। कुछ स्कूल अपने टॉप छात्रों की जानकारी दे सकते हैं, लेकिन वह CBSE की आधिकारिक सूची नहीं होती।

02:06 PM, 12-May-2026

CBSE 12th Result: रिजल्ट कहां होगा जारी?

डिजिलॉकर पर लिखा आ रहा है: “CBSE Class 12th Results - 2026 Coming Soon” सीबीएसई की ओर से 12वीं की परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 में देशभर के लगभग 7,574 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपना परिणाम निम्न माध्यमों से देख सकेंगे:

  • CBSE Official Website
  • CBSE Results Portal
  • DigiLocker एप या वेबसाइट
  • UMANG ऐप या वेबसाइट


 

02:00 PM, 12-May-2026

CBSE 12th Result 2026: कितने अंक वाले होंगे पास?

सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।
 

11:25 AM, 12-May-2026

CBSE 12th Result 2026: यहां देख सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई 12वीं कक्षा का परिणाम 2026 छात्र कई आधिकारिक और वैकल्पिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं। इनमें results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और cbse.gov.in शामिल हैं, जहां रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी डालकर परिणाम देखा जा सकता है। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप के माध्यम से भी आसानी से चेक कर सकते हैं, जिससे डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
 

10:13 AM, 12-May-2026

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर results.cbse.nic.in जाएं।
  • अब "CBSE कक्षा 12 का परिणाम 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें। 
  • परिणाम देखने के लिए विवरण जमा करें और आगे के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

06:19 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे

हां, विज्ञान, कला और वाणिज्य, सभी विषयों के परिणाम एक ही दिन घोषित किए जाएंगे।

05:59 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result: डिजिलॉकर पर फिर आया अपडेट

जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, वे रिजल्ट आने से पहले कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना DigiLocker अकाउंट आसानी से बना सकते हैं।

  • सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • “Get Started” पर क्लिक करें।
  • अपनी डिटेल्स और अपने स्कूल से मिला Access Code डालें।
  • ओटीपी के जरिए अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
  • आपका अकाउंट सफलतापूर्वक एक्टिवेट हो जाएगा।

DigiLocker पर अपना रिजल्ट से देखने के लिए तैयार रहें। डिजिलॉकर न छात्रों को अपना अकाउंट तुरंत एक्टिवेट करने की सलाह दी है।
 

05:55 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: किसी भी समय हो सकती है घोषणा

सीबीएसई बोर्ड किसी भी समय 12वीं के नतीजों की घोषणा कर सकता है। इसके लिए विद्यार्थियों को भी अपनी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि, एडमिट कार्ड आईडी नंबर दर्ज करना होगा।

05:50 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: पिछले वर्ष कैसा रहा था रिजल्ट?

पिछले वर्ष सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए और 14,96,307 छात्र परीक्षा उत्तीर्ण हुए।

05:46 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र विभिन्न आधिकारिक तरीकों से सीबीएसई कक्षा 12 का परिणाम 2026 देख सकेंगे।
  • सबसे पहले cbse.gov.in, results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • छात्र डिजीलॉकर का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • आधार से जुड़े या पंजीकृत मोबाइल नंबर से साइन इन करें।
  • शिक्षा अनुभाग खोलें और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीई) चुनें।
  • "कक्षा 12वीं मार्कशीट" पर क्लिक करें और अनंतिम मार्कशीट डाउनलोड करें।

05:45 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result: उमंग एप पर ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र UMANG एप्लिकेशन का उपयोग करके सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद देख सकते हैं।
  • अपने मोबाइल डिवाइस पर UMANG एप्लिकेशन खोलें।
  • होमपेज से CBSE सेवाओं का चयन करें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • स्कोरकार्ड देखने के लिए क्रेडेंशियल सबमिट करें।
  •  पंजीकृत मोबाइल क्रेडेंशियल का उपयोग करके साइन इन करें।
  • शिक्षा अनुभाग खोलें और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) चुनें।
  • अनंतिम “कक्षा 12वीं मार्कशीट” डाउनलोड करें।
  • छात्र अतिरिक्त रूप से DigiLocker का उपयोग कर सकते हैं।

05:38 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: कब हुई थी परीक्षा

बीएसई की ओर से 12वीं की परीक्षा फरवरी-मार्च में देशभर के 7,574 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। परीक्षा में 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

05:24 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: किन तरीकों से चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

घोषित होने के बाद विद्यार्थी यहां बताए तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइटें (cbse.gov.in, cbseresults.nic.in)
  • डिजिलॉकर एप या वेबसाइट (results.digilocker.gov.in)
  • उमंग एप या वेबसाइट (web.umang.gov.in)
  • एसएमएस के जरिए
  • आईवीआरएस

05:16 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: उमंग एप ने भी दिया अपडेट, जल्द जारी होगा रिजल्ट

डिजिलॉकर के बाद अब उमंग एप ने भी सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर अपडेट साझा किया है। उमंग एप की वेबसाइट पर भी अब लिखा आ रहा है कि सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होगा। गौरतलब है कि अप्रैल में 10वीं का रिजल्ट जारी होने से कुछ समय पहले ही उमंग एप पर अपडेट आया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अब किसी भी समय परिणाम की घोषणा हो सकती है।

04:47 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: 10वीं का रिजल्ट शाम 4 बजे हुआ था जारी

सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किया था। अब 12वीं के विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है, जिसके बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है।

04:08 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: क्या सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है?

नहीं, अभी तक सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी नहीं किया है। हालांकि, नतीजे बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है।

03:22 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result: रोल नंबर लेकर रहें तैयार

डिजिलॉकर की ओर से एक्स पर पोस्ट कर सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। पोस्ट में लिखा है कि 12वीं के नतीजे बहुद जल्द घोषित होने वाले हैं।

02:21 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: मार्कशीट में गलती होने पर क्या करें?

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की मार्कशीट में गलती होने पर आपको स्कूल से संपर्क करना चाहिए।

02:00 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: रोल नंबर पहले से तैयार रखें

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए पहले से ही रोल नंबर तैयार रखें क्योंकि रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर तकनीकी ग्लिच का सामना करना पड़ता है।  

01:38 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: जारी नहीं होगी टॉपर्स लिस्ट

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की कोई आधिकारिक टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करता है। कोविड-19 महामारी के बाद इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था और अब तक इसे दोबारा शुरू नहीं किया गया है।

01:11 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: इस बार हुआ ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल

पहली बार, सीबीएसई ने कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को पूरी तरह से लागू किया है। इस डिजिटल मूल्यांकन योजना के तहत, कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों ने भौतिक प्रतियों के बजाय ऑनलाइन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।

01:10 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result: क्या बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी तक कक्षा 12 के परिणाम घोषित करने की आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा नहीं की है। हालांकि, हाल ही में डिजिलॉकर पर हुई गतिविधियों और मूल्यांकन संबंधी अपडेट्स से परिणाम घोषित होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

12:39 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: थोड़ी देर इंतजार करें

जब भी सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाता है, तो वेबसाइट अक्सर स्लो या हैंग हो जाती है। ऐसे में आपको पेरशान नहीं होना चाहिए। थोड़ी देर इंतजार करें। वेबसाइट फिर से ओपन करें। कक्षा 12वीं का रिजल्ट नजर आ जाएगा। 

12:32 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्र को हर विषय में 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। 

12:26 PM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: रोल नंबर पहले से तैयार रखें

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए पहले से ही रोल नंबर तैयार रखें क्योंकि रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर तकनीकी ग्लिच का सामना करना पड़ता है।  

12:03 PM, 11-May-2026

CBSE Class 12th Result 2026: फेक वेबसाइट पर भरोसा न करें

रिजल्ट देखने के लिए आपको हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए। फेक वेबसाइट पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इस तरह की वेबसाइट गुमराह करने का काम करती है।  

11:59 AM, 11-May-2026

CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा कब हुई?

सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच आयोजित की गईं थी। इस परीक्षा में तकरीबन 18 से 20 लाख छात्र शामिल हुए थे। 

11:34 AM, 11-May-2026

CBSE 12th Result: पिछले साल रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था

पिछले साल सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 13 मई को घोषित किए थे। 2024 में भी बोर्ड ने उसी तारीख को परिणाम जारी किए, जो मई के दूसरे सप्ताह में परिणाम घोषित करने की उसकी सामान्य परंपरा है।

11:27 AM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: परिणाम लिंक जल्द ही सक्रिय होने की उम्मीद है

सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2026 की घोषणा से कुछ समय पहले आधिकारिक परिणाम लिंक प्राप्त होने की उम्मीद है। बोर्ड cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in के माध्यम से स्कोरकार्ड प्रकाशित करेगा। उम्मीदवारों को अनौपचारिक पोर्टलों से बचना चाहिए और अपडेट के लिए केवल अधिकृत प्लेटफार्मों पर ही भरोसा करना चाहिए।

11:20 AM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम कैसे देखें?

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र विभिन्न आधिकारिक तरीकों से सीबीएसई कक्षा 12 का परिणाम 2026 देख सकेंगे।
  • सबसे पहले cbse.gov.in, results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • छात्र डिजीलॉकर का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • आधार से जुड़े या पंजीकृत मोबाइल नंबर से साइन इन करें।
  • शिक्षा अनुभाग खोलें और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीई) चुनें।
  • "कक्षा 12वीं मार्कशीट" पर क्लिक करें और अनंतिम मार्कशीट डाउनलोड करें।

11:17 AM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: उमंग एप पर सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

छात्र UMANG एप्लिकेशन का उपयोग करके सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद देख सकते हैं।
  • अपने मोबाइल डिवाइस पर UMANG एप्लिकेशन खोलें।
  • होमपेज से CBSE सेवाओं का चयन करें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • स्कोरकार्ड देखने के लिए क्रेडेंशियल सबमिट करें।
  •  पंजीकृत मोबाइल क्रेडेंशियल का उपयोग करके साइन इन करें।
  • शिक्षा अनुभाग खोलें और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) चुनें।
  • अनंतिम “कक्षा 12वीं मार्कशीट” डाउनलोड करें।
  • छात्र अतिरिक्त रूप से DigiLocker का उपयोग कर सकते हैं।

11:08 AM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

पिछले रूझानों को देखें तो डिजिलॉकर की गतिविधियों से अंतिम बैकएंड तैयारियों के संकेत मिलने के बाद, सीबीएसई आज, कल या इस सप्ताह के अंत में कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 घोषित कर सकता है।

11:04 AM, 11-May-2026

CBSE 12th Result 2026: डिजिलॉकर पर चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, अनंतिम डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। छात्र ऑनलाइन ही अपने डिजिटल स्कोरकार्ड को एक्सेस और डाउनलोड कर सकेंगे

10:55 AM, 11-May-2026

CBSE 12th Result Out: सीबीएसई 12वीं में कुल 85.20% बच्चे पास, 88.86 प्रतिशत लड़कियां तो 82.13 फीसदी लड़के सफल

आमतौर पर डिजिलॉकर के द्वारा इस तरह की जानकारी साझा करने के एक या दो दिन के भीतर परिणाम जारी हो जाते हैं। ऐतिहासिक रूप से, सीबीएसई बोर्ड परिणामों की आधिकारिक घोषणा से ठीक पहले इसी तरह के घटनाक्रम देखे गए हैं, जिससे परिणाम की शीघ्र घोषणा को लेकर अटकलें लगने लगी हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें