चरण 1: उमंग एप को Google Playstore से डाउनलोड करें।
चरण 2: अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके खुद को पंजीकृत करें।
चरण 3: अब सीबीएसई परिणाम टैब पर क्लिक करें।
चरण 4: आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें यानी: रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर।
चरण 5: आपका परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
चरण 6: सत्यापित करे लें कि क्या सभी विवरण सही हैं।
सीबीएसई की वेबसाइट पर दसवीं के रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है।
छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए बोर्ड के पहले के निर्णय के अनुसार , कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी । इस संबंध में यह भी सूचित किया जाता है कि बोर्ड अपने छात्रों को प्रथम , द्वितीय या तृतीय श्रेणी प्रदान नहीं कर कर रहा है ।
वर्ष 2021 में सीबीएसई कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.4 प्रतिशत था और 2020 में उत्तीर्ण प्रतिशत 91.46 प्रतिशत था।
सीबीएसई ने छात्रों और स्कूल के कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए टर्म और टर्म ॥ दोनों परीक्षाओं के आयोजन की विस्तृत व्यवस्था की। परीक्षा की योजना में पूर्ण रूप से कोविड पालन किया गया।
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2022 भी जल्द ही जारी किया जाएगा। बोर्ड पहले ही सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 मार्कशीट डिजिलॉकर और परीक्षा संगम पर जारी कर चुका है। cbseresults.nic.in पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टीवेट कर दिया गया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 24 मई, 2022 तक किया था। दसवीं की परीक्षा में करीब 21 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया। वहीं, 10वीं के परिणाम दोपहर दो बजे तक जारी किए जाएंगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आज 22 जुलाई, 2022 को कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। बता दें कि परिणाम जारी होने के बाद करीब 14 लाख से भी अधिक छात्रों ने राहत की सांस ली है।
छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम को डिजीलॉकर एप पर जारी किया गया है। परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके अलावा छात्र डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं के परिणाम में नवोदय विद्यालय का भी प्रदर्शन शानदार रहा है। यहां के कुल 98.93 फीसदी छात्रों ने सफलता अर्जित की है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। सभी छात्रों को अमर उजाला की ओर से शुभकामनाएं।
परीक्षा में 1444341 छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 1435366 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं 1330662 छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा के अंतिम परिणाम में छात्रों के टर्म-1 कें अंकों का 30 फीसदी और टर्म-2 के लिए 70 फीसदी अंक वेटेज दिया गया है।
सीबीएसई की ओर से जारी किए गए कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल 92.71 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि, प्रदर्शन की बात करें तो इसमें लड़कियों ने बाजी मार ली है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.54 प्रतिशत लड़कियों और 91.25 प्रतिशत लड़कों ने सफलता प्राप्त की है।
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
parikshasangam.cbse.gov.in
digilocker.gov.in
सीबीएसई बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को पास होने के लिए हर विषय में कुल अंकों के 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। आसान शब्दों में बताएं तो थ्योरी परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक परीक्षा तीनों मिलाकर छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। इसके बाद ही उन्हें सफल घोषित किया जाएगा।
छात्र अपने खातों में लॉग इन करके डिजिलॉकर पर सीबीएसई परिणाम ऑनलाइन भी देख सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2022 की जांच के तरीकों की जांच करें। नवोदय विद्यालय के 98.93 फीसदी छात्र पास हुए हैं
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12 वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी किया है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
लाखों छात्र-छात्राएं इस बात को लेकर चिंतित है कि रिजल्ट में देरी हुई तो उनकी आगे की पढ़ाई का क्या होगा? वे कब स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर पाएंगे? अभिभावक भी इन सब चिंताओं को लेकर को परेशान हैं। क्योंकि, कई विश्वविद्यालयों ने दाखिला प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।
CBSE की 12वीं की परीक्षा के परिणामों में देरी से विद्यार्थियों के लिए बड़ी उलझन पैदा हो गई है। कई विश्वविद्यालयों ने अपनी एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
जिन छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। इन सभी छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।
सीबीएसई की ओर से आयोजित की गई दसवीं और बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा में करीब 35 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। बता दें कि परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर
26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी।
करीब 21 लाख छात्रों ने दसवीं और 14 लाख छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा में भाग लिया था। इन सभी छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।
सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा के अंतिम परिणाम को छात्रों द्वारा टर्म-1 और टर्म-2 दोनों में ही उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अब तक दोनों टर्म के वेटेज को लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट नहीं जारी किया है।
सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को पास होने के लिए हर विषय में कुल अंकों के 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। आसान शब्दों में बताएं तो थ्योरी परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक परीक्षा तीनों मिलाकर छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।
जून के आखिरी सप्ताह में सीबीएसई ने यूजीसी से इस संबंध में निर्देश जारी करने की मांग की थी। इसलिए, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्वविद्यालयों से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी समय-सीमा सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद तय करने को कहा है।
लाखों छात्रों की परेशानी और भविष्य की चिंताओं को देखते हुए सीबीएसई के आग्रह पर यूजीसी (UGC) की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को अपनी प्रवेश- प्रक्रिया के संबंध में एक महत्वपूर्ण सर्कुलर जारी किया है।
शिक्षा मंत्री प्रधान ने छात्रों को यह आश्वासन दिया था कि परिणाम जारी होने में 15 दिनों का समय नहीं लगेगा। शिक्षा मंत्री के बयान से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिणाम अब जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। इसमें लाखों की संख्या में छात्र भाग लेते हैं। अब यह बात साफ है कि लाखों की संख्या में ही छात्र अपने परिणाम को एक साथ चेक करेंगे। ऐसी परिस्थिति में आशंका है कि बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो सकती है।
एग्जाम कंट्रोलर भारद्वाज ने कहा था कि सीबीएसई की तुलना राज्य बोर्डों से नहीं की जानी चाहिए। हमने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए 114 से अधिक और कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए लगभग 74 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की है। हमें 34 लाख से अधिक छात्रों की लगभग दो करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना होता है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और बारहवीं के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा का परिणाम को उमंग एप (UMANG App) पर भी जारी किया जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम को छात्र एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए जल्द ही सूचना दी जाएगी।
अब तक सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है।
शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया था कि सीबीएसई की परीक्षाएं 15 जून तक हुई थी। इसके बाद परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में कम से कम 45 दिनों का समय लगता है। अभी तो करीब 30 दिन ही हुए हैं।
बोर्ड ने टर्म-1 की परीक्षा के परिणाम को वेबसाइट पर जारी करने के बजाय सीधे स्कूलों को भेज दिया था। इस कारण छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन रूप से चेक नहीं कर सके थे।
छात्रों को यह बात मालूम होनी चाहिए कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम को वे डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को digilocker.gov.in पर जाकर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में किया था। अनुमान के मुताबिक देशभर के हजारों केंद्रों पर करीब 35 लाख छात्रों ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था
रिपोर्टों के अनुसार, कक्षा 10वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है और कक्षा 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया अभी भी कुछ केंद्रों पर लंबित है। वहीं, आधिकारिक सूत्रों को कहना है कि टर्म-1 और टर्म-2 का वेटेज अभी भी तय नहीं हो सका है।
सीबीएसई की ओर से जारी किए गए रिजल्टअंतिम मार्कशीट में टर्म 1 और टर्म 2 दोनों परीक्षाओं के अंक जोड़े जाएंगे।
35 लाख से अधिक छात्र अपने सीबीएसई बोर्ड के परिणाम 2022 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
छात्रों के परिणाम और मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी जारी होंगे। इस के लिए डिजिलॉकर अकाउंट के लिए छह अंकों का सुरक्षा पिन स्कूलों को भेज दिया गया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिणाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जारी करेगा।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 फीसदी अंक चाहिए।
सीबीएसई की ओर से 10वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक हुई थी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हुईं और 15 जून, 2022 को समाप्त हुईं थी।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम को चेक करने का लिंक अब डिजीलॉकर पर जारी हो गया है।
सीबीएसई की ओर से इस बार टर्म-2 बोर्ड परीक्षा के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। परिणाम के जारी होने के बाद छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
सीबीएसई के परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि परीक्षा परिणाम को तय शेड्यूल के मुताबिक सही समय पर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सीबीएसई के अधिकारियों से बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर चर्चा हुई है।
CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। बता दें कि बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डिजीलॉकर के लिंक को भी जोड़ दिया है। छात्रों को अपनी मार्कशीट डिजीलॉकर पर भी मिलेगी।