02:55 PM, 13-May-2024
CBSE Board Result 2024: पीएम मोदी ने दी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने भी सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "प्रिय #ExamWarriors , आप सभी को बधाई जिन्होंने सीबीएसई बारहवीं कक्षा की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है! मुझे आपकी उपलब्धि और आपके अथक समर्पण पर बेहद गर्व है। मैं आपके समर्थक परिवारों और समर्पित शिक्षकों के प्रयासों को भी स्वीकार करता हूं, जिनका अटूट समर्थन इस सफलता के लिए महत्वपूर्ण रहा है। आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"