CBSE 10th Result 2026 release, Check Marksheet Toppers list at results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, DigiLocker, Umang sarkari result: सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और अब सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, DigiLocker, UMANG App आदि प्लेटफॉर्म्स की मदद से देखा जा सकता है।
सीबीएसई की ओर से जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी। छात्र इसे अस्थायी रूप से डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन इसे आधिकारिक दस्तावेज नहीं माना जाएगा।
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 93.70% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। परिणामों के अनुसार 92.69% लड़कों ने परीक्षा पास की, जबकि 94.99% लड़कियां सफल रहीं, जिससे एक बार फिर छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2026 Live
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा के परिणाम घोषित होने पर, सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, "यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि नई नीति नीति (एनईपी) की सिफारिश के अनुसार, दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गईं और आज एक महीने के भीतर हमने भारत के स्कूलों के साथ-साथ 26 देशों में हमारे संबद्ध स्कूलों के कक्षा 10 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 24,83,000 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70 है, जो पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा बेहतर है... हर साल की तरह, लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है..."
07:37 PM, 15-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026: एलओसी प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी स्कूलों पर
इस बार सीबीएसई ने परीक्षा प्रबंधन में एक बड़ा बदलाव किया है। एलओसी से जुड़ी पूरी जिम्मेदारी अब स्कूलों को दी गई है। स्कूल के प्रिंसिपल और संबंधित स्टाफ को निम्न काम करने होंगे:
यह सुनिश्चित करना कि कौन से छात्र दूसरी परीक्षा देने के योग्य हैं
सुधार (Improvement) या कंपार्टमेंट वाले छात्रों के विषयों की सही जानकारी दर्ज करना
छात्रों के सभी डाटा की जांच करना
तय समय सीमा के भीतर सीबीएसई पोर्टल पर जानकारी अपलोड और फाइनल करना
CBSE 10th Result 2026: 16 अप्रैल से शुरू होगी द्वितीय बोर्ड परीक्षा के लिए LOC प्रक्रिया
दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Examination) के लिए एलओसी (List of Candidates) जमा करने की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। यह प्रक्रिया केवल 5 दिनों के लिए खुली रहेगी, यानी स्कूलों को बहुत कम समय में सभी जरूरी काम पूरे करने होंगे।
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए सीबीएसई ने सेशन-2 परीक्षा का विकल्प दिया है। यह परीक्षा 15 मई से 1 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस दौरान छात्र अधिकतम 3 विषयों में अपने अंक सुधार सकते हैं।
05:46 PM, 15-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026: देखें रीजन वाइज प्रदर्शन
क्रम
रीजन
पास प्रतिशत
1
त्रिवेंद्रम
99.79%
2
विजयवाड़ा
99.79%
3
चेन्नई
99.58%
4
बेंगलुरु
98.91%
5
दिल्ली वेस्ट
97.45%
विज्ञापन
05:41 PM, 15-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन
स्कूलों के प्रदर्शन में इस बार भी केंद्रीय विद्यालयों (केवी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.57% पास प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय 99.42% और सेंट्रल तिब्बतन स्कूल 97.42% के साथ बेहतर परिणामों में शामिल रहे। वहीं निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 93.77% और सरकारी स्कूलों का 91.43% रहा, जबकि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों ने 91.01% परिणाम दर्ज किए।
क्रम
स्कूल कैटेगरी
पास प्रतिशत
1
केंद्रीय विद्यालय (KV)
99.57%
2
जवाहर नवोदय विद्यालय
99.42%
3
सेंट्रल तिब्बतन स्कूल
97.42%
4
निजी स्कूल
93.77%
5
सरकारी स्कूल
91.43%
6
सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल
91.01%
05:36 PM, 15-Apr-2026
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के रीजन का प्रदर्शन
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सीबीएसई 10वीं के परिणाम में दिल्ली वेस्ट ने 97.45% और दिल्ली ईस्ट ने 97.33% पास प्रतिशत के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा गुरुग्राम का परिणाम 93.21% और नोएडा का 87.66% रहा।
उत्तर भारत के अन्य प्रमुख रीजन में लखनऊ ने 91.63%, देहरादून ने 91.59%, प्रयागराज ने 89.45% और पंचकुला ने 92.24% पास प्रतिशत हासिल किया।
05:25 PM, 15-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026: रीजन वाइज प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम टॉप पर
इस वर्ष सीबीएसई 10वीं के परिणाम में रीजन वाइज प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम रीजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.79% पास प्रतिशत के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया है। त्रिवेंद्रम के साथ-साथ विजयवाड़ा ने भी 99.79% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि चेन्नई 99.58% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके बाद बेंगलुरु ने 98.91% और दिल्ली वेस्ट ने 97.45% पास प्रतिशत के साथ टॉप 5 रीजन में अपनी जगह बनाई।
05:05 PM, 15-Apr-2026
लगभग 14.7 लाख बच्चे देंगे कंपार्टमेंट परीक्षा
सीबीएसई के मुताबिक, कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 93.70% छात्र उत्तीर्ण हुए। इसी परीक्षा में 94.99% पास प्रतिशत के साथ लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया और अपनी श्रेष्ठता साबित की।
इसके अलावा, बोर्ड के अनुसार 22 लाख से अधिक छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए, जबकि 55,000 से अधिक विद्यार्थियों ने 95% से ऊपर अंक प्राप्त किए। वहीं, लगभग 14.7 लाख उम्मीदवारों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें आगे सुधार का अवसर दिया जाएगा।
05:01 PM, 15-Apr-2026
CBSE 10th Result: छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन
सीबीएसई की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.99% रहा। वहीं, कुल मिलाकर सीबीएसई 10वीं का पास प्रतिशत 93.70% दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में मामूली बढ़ोतरी है।
04:52 PM, 15-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026: इन तीन तरीकों से रिजल्ट करें चेक
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
UMANG एप: umang.gov मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।
04:49 PM, 15-Apr-2026
CBSE 10th Result: पिछले साल कैसा रहा नोएडा रीजन का परिणाम?
नोएडा रीजन में कुल 1,70,111 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1,50,795 छात्र पास हुए। जिले का ओवरऑल पास प्रतिशत 89.41 रहा। इसमें 1,00,397 लड़कों में से 87,722 पास हुए और 68,261 छात्राओं में से 63,073 सफल रहीं।
04:46 PM, 15-Apr-2026
CBSE Class 10th Result 2026: पिछले साल का कुल पास प्रतिशत
पिछले वर्ष सीबीएसई 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.66 फीसदी रहा था। परीक्षा में 95 फीसदी छात्राएं सफल रहीं, जबकि 93.66 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की थी।
04:43 PM, 15-Apr-2026
CBSE Digilocker Result: डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?
सबसे पहले सीबीएसई के डिजिलॉकर पोर्टल पर जाएं और वहां 10वीं के लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपनी क्लास चुनें, अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन दर्ज करें। अब आप मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज कर डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाएं और अपना रिजल्ट देख लें।
04:39 PM, 15-Apr-2026
CBSE Class 10th Result 2026: बोर्ड ने एक्स पर दी जानकारी
सीबीएसई ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी जानकारी साझा करते हुए बताया है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल cbse.gov.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा और वे अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
04:36 PM, 15-Apr-2026
यहां जानें मार्कशीट देखने के पांच तरीके
04:27 PM, 15-Apr-2026
CBSE Class 10th Result 2026: कब हुई परीक्षा?
कक्षा 10वीं की हाई स्कूल परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।
04:25 PM, 15-Apr-2026
CBSE Class 10th Result 2026: मार्कशीट पर इन विवरणों को जरूर करें चेक
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की मार्कशीट मिलने के बाद छात्रों को उसमें दी गई सभी अहम जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए। इसमें सबसे पहले छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल कोड और स्कूल का नाम सही होना आवश्यक है। इसके साथ ही प्रत्येक विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, ग्रेड या पासिंग डिविजन और रिजल्ट स्टेटस (पास, फेल या कंपार्टमेंट) को भी अच्छे से चेक करना चाहिए। किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए।
04:21 PM, 15-Apr-2026
साइट पर करें चेक
सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर “Class X Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें।
सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें।
इसके बाद आपका CBSE 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
04:14 PM, 15-Apr-2026
डिजिलॉकर पर रिजल्ट ऐसे करें करें
रिजल्ट ऐसे करें करें
डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in वेबसाइट खोलें।
अपने मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें।
“CBSE Results” या “Education” सेक्शन पर जाएं।
अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और 6 अंकों का PIN दर्ज करें (जो स्कूल ने दिया हो)।
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
सबमिट करने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
04:12 PM, 15-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026 Live: रिजल्ट जारी
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है और छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। विद्यार्थी अपने रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा results.digilocker.gov.in और उमंग ऐप/वेबसाइट umang.gov.in के माध्यम से भी छात्र आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
04:02 PM, 15-Apr-2026
10वीं का रिजल्ट जारी
सीबीएसई 10वीं बोर्ड के नतीजे आज शाम को जारी कर दिए गए हैं। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
02:46 PM, 15-Apr-2026
CBSE Board Result 2026: छात्रों की बेसब्री बढ़ी
सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्रों की बेसब्री बढ़ गई है। लाखों की संख्या में विद्यार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड किसी भी समय नतीजों की घोषणा कर सकता है, ऐसे में विद्यार्थियों को पूरी तैयारी रखने की सलाह दी जाती है।
10:12 AM, 15-Apr-2026
CBSE Class 10th Result 2026: पिछले साल नोएडा रीजन के आंकड़े
पिछले साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं परीक्षा में नोएडा रीजन से कुल 1,70,111 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 1,50,795 छात्र पास हुए और कुल पास प्रतिशत 89.41% रहा। इसमें 1,00,397 लड़कों में से 87,722 पास हुए, जिनका पास प्रतिशत 87.38% रहा, वहीं 68,261 छात्राओं में से 63,073 पास हुईं और उनका पास प्रतिशत भी लगभग 87.38% रहा।
09:52 AM, 15-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026: पिछले साल 10वीं में कितन बच्चे हुए पास?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अनुसार पिछले साल 10वीं कक्षा में 93.66% छात्र पास हुए थे, और 95 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। 92.63 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
09:12 AM, 15-Apr-2026
CBSE Class 10th Result: कहां देख सकेंगे रिजल्ट?
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी होने पर छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे, इसके अलावा वे DigiLocker और डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे, वहीं UMANG ऐप पर आए एक अपडेट के अनुसार CBSE 10वीं के नतीजे जल्द जारी होने की संभावना जताई गई है।
08:45 AM, 15-Apr-2026
CBSE Board Class 10th Result: उमंग ऐप करें डाउनलोड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट उमंग ऐप पर जारी किया जाएगा, इसलिए छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देखने के लिए umang.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं या उमंग ऐप डाउनलोड करके वहां से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
05:37 PM, 14-Apr-2026
CBSE Board Class 10th Result 2026: कब हुई परीक्षा
CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में ली गई थीं, जिसका समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रखा गया था।
05:23 PM, 14-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026: क्या बोर्ड टॉपर लिस्ट करेगा जारी?
सीबीएसई बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से टॉपर लिस्ट जारी नहीं कर रहा है। संभावना है कि बोर्ड इस बार भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा। इसका मकसद छात्रों के बीच बेवजह की प्रतिस्पर्धा को कम करना है। हालांकि, कुछ स्कूल अपने स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों की जानकारी साझा कर सकते हैं।
04:35 PM, 14-Apr-2026
MP Board Class 10th Result 2026: मार्कशीट में उल्लेखित विवरण
छात्र का नाम
स्कूल का नाम
माता-पिता का नाम
रोल नंबर
विषय का नाम
विषय कोड
प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
ग्रेड
कुल प्राप्त अंक
पात्रता स्थिति
उत्तीर्ण विभाजन
03:19 PM, 14-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026: पुनर्मूल्यांकन के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
रिजल्ट घोषित होने के बाद यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही, जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम पासिंग अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं, उनके लिए बोर्ड द्वारा जुलाई के आसपास सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे उन्हें दोबारा परीक्षा देकर पास होने का अवसर मिल सके।
03:03 PM, 14-Apr-2026
डिजिलॉकर पर आया बड़ा अपडेट
रिजल्ट जारी होने से पहले डिजिलॉकर (DigiLocker) प्लेटफॉर्म पर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। इस अपडेट के अनुसार, सीबीएसई 10वीं के नतीजे जल्द ही उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
01:30 PM, 14-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026 Live: क्या कल जारी होगा रिजल्ट?
सीबीएसई 10वीं का परिणाम 2026 के बारे में अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल के तीसरे सप्ताह में कभी भी जारी हो सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट चेक करें, क्योंकि अंतिम पुष्टि आने के बाद ही सही तारीख पता चलेगी।
12:11 PM, 14-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026: ऐसे देखें उमंग पर अपना रिजल्ट
UMANG App डाउनलोड करें या umang.gov.in पर जाएं
अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
सर्च बॉक्स में “CBSE Board” लिखें और अपनी क्लास (10th) चुनें।
रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
अब “Submit” पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
मार्कशीट डाउनलोड करके सेव कर लें।
11:35 AM, 14-Apr-2026
CBSE 10th Result Live 2026: रिजल्ट पर ये विवरण होंगे शामिल
सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम 2026 ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें, फिर लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट करें। इसके बाद उनका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम और बोर्ड जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। इसके अलावा, मार्कशीट में कक्षा, विषयों की सूची, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक शामिल होंगे।
11:14 AM, 14-Apr-2026
CBSE 10th Result Date and Time 2026: कब जारी हो सकता है रिजल्ट?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। हालांकि, अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र results.cbse.nic.in पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे।
10:50 AM, 14-Apr-2026
CBSE Board 10th Result: सीबीएसई 10वीं में 93.70% बच्चे पास; 92.69 फीसदी छात्र तो 94.99 प्रतिशत छात्राएं सफल
CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस सप्ताह कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 जारी कर सकता है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध होगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। पहले बोर्ड आमतौर पर मई में परिणाम जारी करता था, लेकिन इस बार मई 2026 में होने वाली द्वितीय परीक्षा को ध्यान में रखते हुए, रिजल्ट पहले घोषित किए जाने की संभावना है।