बिहार बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को लेकर BSEB की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द आयोजित की जाएगी। इसमें बिहार के शिक्षा मंत्री भी शिरकत कर सकते हैं। इसी पत्रकार वार्ता के माध्यम से बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की जाएगी।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद मार्क शीट ऑनलाइन देखने और प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को इन चरणों का उपयोग करना होगा -
चरण 1: biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2: निर्दिष्ट बिहार 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: पर अगली विंडो, बीएसईबी रोल कोड और रोल नंबर के साथ लॉग इन करें।
चरण 4: बिहार बोर्ड परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड करें।
चरण 5: परीक्षार्थी अपने परिणाम ऑनलाइन देखने के बाद मार्क शीट को डाउनलोड कर लें।
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। नतीजों की चिंता में छात्रों को परेशान नहीं होना चाहिए। उन्हें परीक्षा नतीजों को लेकर किसी भी नकारात्मक सोच को मन में नहीं लाना चाहिए।
बीएसईबी परिणाम, पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम आदि की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए, बीएसईबी शीर्ष दस रैंक धारकों का सत्यापन भी करता है।
बिहार बोर्ड की 12 कक्षा के परीक्षा परिणाम का इंतजार लंबा होता जा रहा है। लाखों की संख्या में परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं इसके जारी होने की आस में बैठे हैं। लेकिन देखना होगा कि आखिर अभी इसमें कितना समय और लगेगा।
बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी नंबर चाहिए होते हैं। जिन विषयों में प्रैक्टिकल होते हैं, उसमें प्रैक्टिकल में 40 फीसदी अंक और लिखित में 30 फीसदी नंबर लाने होंगे।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद बनी हुई है। छात्र अपने दस्तावेज निकाल कर रख लें, जिससे रिजल्ट जारी होने के बाद उन्हें किसी हड़बड़ी का सामना न करना पड़े।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। इसके लिए बोर्ड भी पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। इसके साथ ही छात्र-छात्राएं भी परिणाम जारी होने की उम्मीद में बैठे हैं।
बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी बेसब्री से अपने इंटर परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बीएसईबी 12वीं परिणाम जल्द ही बिहार के शिक्षा मंत्री और बोर्ड चेयरमैन के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट्स पर घोषित किया जाएगा।
बिहार बोर्ड 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया 24 फरवरी और 10वीं की 02 मार्च से शुरू हुई थी। इस साल इंटर की 69,44,777 आंसर शीट और 10वीं की 96,63,774 आंसर शीट चेक की गई हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया जाएगा। इसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। लेकिन यह तय है कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के लिए जारी किया जाएगा।
हालांकि, बिहार बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 के लिए किसी विशेष तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है कि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। क्योंकि बीते साल बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 12वीं के लिए 16 मार्च, 2022 को घोषित किया गया था।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम और मार्क शीट ऑनलाइन देखने और प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को चरणों का उपयोग करना होगा:
चरण 1: biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2: निर्दिष्ट बिहार 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: पर अगली विंडो, बीएसईबी रोल कोड और रोल नंबर के साथ लॉग इन करें।
चरण 4: बिहार बोर्ड परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड करें।
चरण 5: परीक्षार्थी अपने परिणाम ऑनलाइन देखने के बाद मार्क शीट को डाउनलोड कर लें।
चरण 6: साथ ही ओरिजिनल मार्कशीट आने तक संदर्भ के तौर पर ऑनलाइन प्रिंट की गई मार्क शीट को इस्तेमाल करें।
बीएसईबी 12वीं परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट्स पर घोषित किया जाएगा। परीक्षाओं के ऑब्जेक्टिव पार्ट के स्व-मूल्यांकन के लिए बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) ने तीन मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की उत्तर कुंजी जारी की थी।
बीएसईबी इंटर मीडिएट रिजल्ट यानी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2023 का परिणाम के लिए पंजीकृत 13 लाख से अधिक छात्रों द्वारा इंतजार किया जा रहा है।
बिहार एजुकेशन बोर्ड यानी बीएसईबी की ओर से नीचे बताई गई आधिकारिक वेबसाइट्स की मदद से परिणाम को जारी किया जाएगा। इन पर उम्मीदवार अपने आधिकारिक अपडेट्स को भी चेक कर सकते हैं।
result.biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के द्वारा इंटर परीक्षा एक फरवरी, 2023 से 12 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। रुझानों के अनुसार, बिहार बोर्ड आम तौर पर एक महीने की अवधि के भीतर परिणाम जारी करने वाला पहला बोर्ड है।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों की धड़कने तेज होती जा रही हैं। पहले उन्हें 16 से 18 मार्च के बीच रिजल्ट जारी होने की उम्मीद थी। लेकिन अब जैसे जैसे दिन बीत रहा है ,उनका इंतजार भी बढ़ रहा है।
बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के द्वारा कभी भी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम की घोषणा की जा सकती है। बीएसईबी की ओर से इंटर परीक्षा एक फरवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। रुझानों के अनुसार, बिहार बोर्ड आम तौर पर एक महीने की अवधि के भीतर परिणाम जारी करने वाला पहला बोर्ड है।
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के नतीजों का इंतजार बिहार में परीक्षा दे चुके लाखों छात्र कर रहे हैं। लेकिन नतीजे आने में अभी भी समय लग रहा है। ऐसे में उनका इंतजार बढ़ता जा रहा है।