फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 10th Result 2024 Live: कल डेढ़ बजे जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, पढ़ें हर लेटेस्ट अपडेट

Sat, 30 Mar 2024 08:59 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Bihar Board 10th  Live Updates: बीएसईबी के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 31 मार्च 01:30 को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे।  

परिणाम जारी होते ही बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा। सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।

रिजल्ट के साथ ही अध्यक्ष 10वीं कक्षा के टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत आदि की घोषणा करेंगे।

बोर्ड अध्यक्ष द्वारा परिणाम घोषित करने के बाद रिजल्ट डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर सक्रिय हो जाएगा। छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार अमर उजाला के पोर्टल का भी उपयोग कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
विज्ञापन
BSEB 10th Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:40 PM, 30-Mar-2024

BSEB 10th Result 2024: कल कब आएगा रिजल्ट?

कल कब आएगा रिजल्ट?
15 लाख से अधिक छात्रों का अब इंतजार खत्म होने जा रहा है। अध्यक्ष श्री आनंद किशोर रविवार 31 मार्च को डेढ़ बजे बिहार बोर्ड कक्षा 10th के रिजल्ट की घोषणा करेंगे।

08:50 PM, 30-Mar-2024

BSEB 10th Result 2024: कल आएगा रिजल्ट

कल दोपहर आएगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड ने 10वीं के नतीजों की तैयारी पूरी कर ली है। कल यानी रविवार को दोपहर डेढ़ बजे नतीजे जारी किए जाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस बाबत समय का एलान किया है। 

04:16 PM, 30-Mar-2024

Bihar Board Matric Result 2024: एसएमएस से ऐसे प्राप्त करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है छात्रों की दिलों धड़कन बढ़ने लगी है। उम्मीद है कल तक रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। ऐसा देखा जाता है कि रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक की वजह से साइट बिजी हो जाती है और छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने में समस्या आती है। ऐसे में छात्र बिहार 10वीं परिणाम 2024 की जांच करने के लिए अपने मोबाइल का उपयोग भी कर सकते हैं। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट पा सकते हैं। इसके लिए आपको ये करना होगा:
  • अपने मोबाइल फोन में मैसेजिंग ऐप खोलें।
  • BIHAR10 स्पेस>रोल-नंबर टाइप करें और 56263 नंबर पर भेजें।
  • बिहार बोर्ड उसी नंबर पर बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 भेजेगा।

विज्ञापन
02:43 PM, 30-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024: कौन था पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं का टॉपर

पिछले वर्ष इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के एमडी रुम्मन अशरफ 489 अंकों (97.8 प्रतिशत) के साथ स्टेट टॉपर रहे थे। पिछले साल 90 छात्र टॉप-10 की लिस्ट में शामिल थे, जिसमें से 10 छात्र सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के भी थे। 

12:54 PM, 30-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024: जल्द जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा, उम्मीदवार अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले चेक करने के लिए यहां रजिस्टर कर लें। रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले आपको सूचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
12:10 PM, 30-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024 Live: जानें पिछले वर्षों में कैसा रहा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

उम्मीद लगाई जा रही है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट इस बार पिछले साल से बेहतर आ सकता है। यहां जानें बिहार बोर्ड मैट्रिक का बीते वर्षों का पास प्रतिशत:

2023  81.04 फीसदी
2022  79.88 फीसदी
2021 78.17 फीसदी
2020 80.59 फीसदी
2019 80.73 फीसदी

11:25 AM, 30-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024: पूरा हो चुका है वेरिफिकेशन

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स का वेरिफिकेशन हो चुका है। अब बिहार बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। 

10:50 AM, 30-Mar-2024

Bihar Board Matric Result 2024: आंसर-की से लगाएं अपने अंकों का अनुमान

बीएसईबी ने 10 मार्च को मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए 14 मार्च तक का समय दिया था। छात्र काफी हद तक उत्तर कुंजी देखकर अपने अंको का अनुमान लगा सकते हैं।

10:14 AM, 30-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर को मिलेंगे एक लाख रुपये व लैपटॉप

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में राज्यभर से 16 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। टॉपर्स को एक-एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा एक लैपटॉप व एक किंडर ई-बुक रीडर दिया जाएगा। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडर ई-बुक रीडर और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 50 हजार रुपये के अलावा एक लैपटॉप और किंडर-ई-बुक रीडर दिया जाएगा।

09:25 AM, 30-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड सबसे पहले जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज या कल, 31 मार्च को मैट्रिक रिजल्ट जारी करेगा। इस बार भी बिहार बोर्ड बाकी राज्यों से पहले मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। आज रिजल्ट की डेट व समय का ऐलान हो सकता है। रिजल्ट जारी होने पर इन वेबसाइट पर मिलेगा:
-biharboardonline.bihar.gov.in
-secondary.biharboardonline.com

08:22 AM, 30-Mar-2024

Bihar Board Matric Result 2024: जल्द जारी होने वाला है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

पिछले रुझानों के अनुसार, बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा दो दिनों में कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 की घोषणा करने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

05:18 PM, 29-Mar-2024

BSEB 10th Result 2024: इन तीन वेबसाइट से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

BSEB 10th Result 2024: इन तीन वेबसाइट से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने पर छात्र इन तीन वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
results.biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
biharboardonline.com

04:21 PM, 29-Mar-2024

BSEB 10th Result 2024: जल्द ही एलान किया जाएगा  

BSEB 10th Result 2024: जल्द ही एलान किया जाएगा
बिहार बोर्ड जल्द ही मैट्रिक रिजल्ट की तारीख का एलान कर सकता है। बीएसईबी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में लगभग 16.4 लाख छात्रों ने भाग लिया। 

03:39 PM, 29-Mar-2024

BSEB 10th Result 2024: मैट्रिक परीक्षा परिणाम दिनांक और समय

  • 2023- 31 मार्च दोपहर 1:30 बजे.
  • 2022- 31 मार्च दोपहर 3:00 बजे
  • 2021- 5 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे
  • 2020- 26 मई दोपहर 12:30 बजे
  • 2019- 06 अप्रैल दोपहर 01 बजे

03:19 PM, 29-Mar-2024

BSEB 10th Result 2024: कक्षा 10वीं पास करने के बाद?

जो छात्र बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम पास कर लेंगे, उन्हें 11वीं कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। उन्हें अपनी रुचि के अनुसार विषय स्ट्रीम का चयन करना होगा और जो छात्र बिहार मैट्रिक परीक्षा 2024 में असफल हो जाते हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं या अपने शैक्षणिक वर्ष को बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

02:38 PM, 29-Mar-2024

BSEB 10th Result 2024: एसएमएस के माध्यम से ऐसे पाएं बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

ऐसा देखा जाता है कि रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक की वजह से साइट बिजी हो जाती है और छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने में समस्या आती है। ऐसे में छात्र बिहार 10वीं परिणाम 2024 की जांच करने के लिए अपने मोबाइल का उपयोग भी कर सकते हैं। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट पा सकते हैं। इसके लिए आपको ये करना होगा:
  • अपने मोबाइल फोन में मैसेजिंग ऐप खोलें।
  • BIHAR10 स्पेस>रोल-नंबर टाइप करें और 56263 नंबर पर भेजें।
  • बिहार बोर्ड उसी नंबर पर बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 भेजेगा।

02:02 PM, 29-Mar-2024

Bihar Board Matric Result 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 विवरण

बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 में निम्नलिखित विवरण होंगे:

  • रोल कोड
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • उम्मीदवार का नाम
  • विषय
  • अधिकतम अंक
  • उत्तीर्ण अंक
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक
  • विषय कुल अंक
  • परिणाम की स्थिति
  • डिविजन
  • एग्रीगेट मार्क्स

01:15 PM, 29-Mar-2024

Bihar Board Matric Result 2024: मार्कशीट कैसे प्राप्त करें?

बीएसईबी 10वीं परिणाम की मार्कशीट ऑनलाइन और स्कूलों के माध्यम से दी जाएंगी। ऑनलाइन बीएसईबी कक्षा 10 की मार्कशीट अनंतिम है और इसका उपयोग छात्रों को तत्काल जानकारी प्रदान करने के लिए किया जाता है। मूल कक्षा10वीं मार्कशीट एकत्र करने के लिए, छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से मिलेगा।

12:42 PM, 29-Mar-2024

Bihar Board Matric Result 2024: जल्द ही घोषित किया जाएगा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट की तारीख का ऐलान आज किया जा सकता है। बीएसईबी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में लगभग 16.4 लाख छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में 1,548 परीक्षा केंद्रों पर हुई।

11:56 AM, 29-Mar-2024

Bihar Board Matric Result 2024: कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट

बिहार बोर्ड बीएसईबी 10वीं कक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा माय रिजल्ट प्लस पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें।

11:27 AM, 29-Mar-2024

BSEB 10th Result 2024 Live: कल डेढ़ बजे जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, पढ़ें हर लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board Matric Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। लाखों छात्रों को बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। पिछले वर्षों के पैटर्न के आधार पर बोर्ड 31 मार्च को या उसके आसपास 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें