बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट आज यानी (29 मार्च) को घोषित हो गया है। इसके साथ ही 15 लाख से अधिक स्टूडेंट का इंतजार अब खत्म हो गया। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर देख सकते हैं। टॉपर में दो छात्राएं शामिल हैं। इसमें सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
यहां देखें अपना रिजल्ट
गौरतलब है कि पिछले साल 2025 में भी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को ही जारी किया गया था। ऐसे में इस बार भी बोर्ड अपने तय ट्रेंड के अनुसार समय पर परिणाम घोषित कर रहा है।
आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी करेगा। इस बात कि जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने दी है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के साथ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर भी उपस्थित रहेंगे। परीक्षा परिणाम अपराह्न 01:15 बजे जारी किया जाएगा।
बीएसईबी अध्यक्ष ने कहा था कि 10वीं का परिणाम मार्च के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। पिछले वर्ष बोर्ड ने 29 मार्च को रिजल्ट जारी किया था, ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले एक दो दिन में परिणाम घोषित किया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे आज, 28 मार्च को जारी करेगा। गौरलतब है कि बीएसईबी ओर से अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स, कहीं भी इस तरह का आधिकारिक नोटिस नहीं मिलता है।
उम्मीदवार नीचे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की पिछले वर्षों की तारीखें देख सकते हैं।
पिछले साल की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे घोषित किया गया था। उम्मीद लगाई जा रही है कि अब रिजल्ट जारी होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज-कल में परिणाम जारी करने की तिथि घोषित की जा सकती है।
जो छात्र एक या अधिक विषयों में न्यूनतम अंकों से पीछे रह जाते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। बिहार बोर्ड की ये कंपार्टमेंट परीक्षाएं रिजल्ट जारी होने के बाद अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएंगी।
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि बिहार बोर्ड दोनों कक्षाओं के नतीजे मार्च में ही घोषित करेगा। पिछले वर्ष बोर्ड ने 29 मार्च को 10वीं के परिणाम घोषित किए थे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि नतीजों की घोषणा 29 या 30 मार्च के आसपास की जा सकती है। हालांकि, तिथि की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
पिछले साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को घोषित किया गया था। उस वर्ष कुल पास प्रतिशत 82.11% रहा था, जो काफी अच्छा माना गया।
टॉपर्स की बात करें तो साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 489-489 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 83.67% रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 80.67% दर्ज किया गया था।
बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2026 तक राज्य के अलग-अलग केंद्रों पर कराई थी। परीक्षा खत्म होते ही बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है।
अब परिणाम घोषित करने की अंतिम तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है।