फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें चेक; 82.9 फीसदी छात्र पास

Sun, 31 Mar 2024 03:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

BSEB 10th Result 2024 Out, Bihar Board Sarkari Result Live: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां क्लिक कर अभी चेक करें अपना रिजल्ट

छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बीएसईबी अध्यक्ष रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के टॉपर्स (Bihar Board 10th Toppers 2024) के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत आदि की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:34 PM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result: 10वीं में उत्तीर्ण छात्र

उत्तीर्ण छात्रों की संख्या निम्न प्रकार है:
इस वर्ष कुल 13,79,842 विद्यार्थी पास हुए हैं, जिनमें से कुल उत्तीर्ण छात्र 6,80,293 हैं और कुल उत्तीर्ण छात्राएं 6,99,549 हैं।

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
छात्र- 2,52,846
छात्राएं- 1,99,456
कुल- 4,52,302

द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण
छात्र-  2,52,121
छात्राएं- 2,27,844
कुल- 5,24,965

तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण
छात्र- 1,66,093 
छात्राएं- 2,14,639
कुल-  3,80,732

02:27 PM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024: 82.91% रहा रिजल्ट

पिछले 5 वर्षों की तुलना में इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का शानदार प्रदर्शन रहा। इस साल कुल 82.91 प्रतिशत छात्र पास हुए। परीक्षा में कुल 16,64,252 छात्र शामिल हुए। जिसमें से 8,58,785 छात्राएं और 8,05,467 छात्र थे।

01:49 PM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024: ये रही टॉपर लिस्ट

आज जारी टॉप 10 की सूची में 51 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। प्रथम 05 स्थान पर 10 विद्यार्थी तथा रैंक 06 से 10 में 41 विद्यार्थी हैं। जिला स्कूल, पूर्णिया के शिवंकर कुमार (रोल कोड- 11001, रौल नं०- 2400123) ने कुल 489 अंक (97.80%) प्राप्त कर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यहा ंदेखें टॉपर्स की लिस्ट - 

 

विज्ञापन
01:40 PM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

Bihar Board 10th Result Link: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। बीएसईबी अध्यक्ष ने बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा कर दी है।

01:01 PM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024 Live: 1.30 बजे जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट 2024

बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने में कुछ ही मिनट बाकी रह गई हैं। 1.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी और बीएसईबी अध्यक्ष मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा करेंगे। हर ताजा अपडेट के लिए इस लाइव पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन
12:37 PM, 31-Mar-2024

Sarkari Result 10th Bihar Board: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कुछ मिनटों में होगा जारी

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा में अब सिर्फ एक घंटा बाकी है। साइबर कैफे पर छात्रों की भीड़ लगनी शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है छात्रों की धड़कने तेज हो रही हैं। बीएसईबी अध्यक्ष 1.30 बजे रिजल्ट की घोषणा करेंगे।

11:55 AM, 31-Mar-2024

Bihar Board Result 10th 2024: सिमुलतला ने बिहार बोर्ड 10वीं में दिए

वर्ष  मेधा सूची
2023  90 में दस टॉपर
2022  47 में पांच टॉपर
2021  81 में 13 टॉपर
2020  41 में तीन टॉपर
2019  18 में 16 टॉपर
2018  24 में 17 टॉपर
2017  22 में 12 टॉपर
2016  42 में 42 टॉपर
2015  31 में 30 टॉपर

11:48 AM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024 live updates: ये थे पिछल साल बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स

  • मोहम्मद रुम्मन अशरफ- 489 (97.8%)
  • नम्रता कुमारी- 486 (97.2%)
  • ज्ञानी अनुपमा- 486 (97.2%)
  • संजू कुमारी- 484 (96.8%)
  • भावना कुमारी- 484 (96.8%)
  • जयनंदन कुमार पंडित- 484 (96.8%)

11:20 AM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने प्राप्तांको से संतुष्ट नहीं होंगे, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने के लिए जांच का अनुरोध भी कर सकते हैं।

10:32 AM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024: रिजल्ट चेक करते समय जरूर देखें ये विवरण

छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट में नीचे दिए गए विवरण की जांच करनी चाहिए:
  • रोल कोड
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • उम्मीदवार का नाम
  • विषय

10:05 AM, 31-Mar-2024

BSEB Matric Result 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम विवरण

बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 में निम्नलिखित विवरण होंगे:
  • रोल कोड
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • उम्मीदवार का नाम
  • विषय
  • अधिकतम अंक
  • उत्तीर्ण अंक
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक
  • विषय कुल अंक
  • परिणाम की स्थिति
  • डिविजन
  • एग्रीगेट मार्क्स

09:46 AM, 31-Mar-2024

BSEB Matric Result 2024: ये थे पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स

पिछले वर्ष इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के एमडी रुम्मन अशरफ 489 अंकों (97.8 प्रतिशत) के साथ स्टेट टॉपर रहे थे। टॉप-10 की लिस्ट में पिछले साल 90 छात्र शामिल थे, जिसमें से 10 छात्र सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के भी थे। 

09:29 AM, 31-Mar-2024

BSEB Matric Result 2024: मैट्रिक टॉपर्स को मिलता है ये इनाम

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स को प्राइज में एक-एक लाख रुपये, लैपटॉप व एक किंडर ई-बुक रीडर भी दिया जाता है। वहीं, मैट्रिक परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडर ई-बुक रीडर और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप और किंडर-ई-बुक रीडर दिया जाता है।

08:51 AM, 31-Mar-2024

BSEB Matric Result 2024: टॉपर्स में 10 से ज्यादा परीक्षार्थी सिमुलतला आवासीय विद्यालय के

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स का वेरीफिकेशन तीन दिन पहले कर लिया था, जिसमें 10 से ज्यादा परीक्षार्थी सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई से आए थे। हालांकि, चौकाने वाली बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट ने इंटर परीक्षा में एक भी टॉपर नहीं दिया। मैट्रिक में 10 से ज्यादा परीक्षार्थी टॉपर्स वेरीफिकेशन में आए, इसलिए मैट्रिक की टॉपर्स सूची में इस स्कूल का नाम रहना तय है।

08:18 AM, 31-Mar-2024
Bihar Board Matric Result 2024 by SMS, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 - फोटो : Amar ujala

BSEB Matric Result 2024: एसएमएस के जरिए ऐसे पाएं बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी, 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। लाखों छात्रों को बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो भी हो सकती है। इस सिचुएशन में छात्र अपने फोन पर एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट पा सकते हैं। SMS के जरिए बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
  • एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट पाने के लिए सबसे पहले अपने मैसेंजिग एप में BIHAR10
  • मैसेज टाइप करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें।
  • कुछ ही सेकंड्स में रिजल्ट आपके फोन पर एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएगा।

07:42 AM, 31-Mar-2024

Bihar Board Matrci Result 2024: 16 लाख से अधिक छात्रों ने दी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा

बीएसईबी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में लगभग 16.4 लाख छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आज दोपहर 01.30 बजे के बाद अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

07:08 AM, 31-Mar-2024

Bihar Board Matric Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर आज दोपहर 01.30 बजे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बीएसईबी अध्यक्ष द्वारा रिजल्ट जारी करते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइटों results.biharboardonline.com, bsebmatric.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर भी मिल जाएगा। इसके अलावा, छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल https://results.amarujala.com/ की मदद से भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।

06:41 AM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें चेक; 82.9 फीसदी छात्र पास

Bihar Board Matric Result 2024: बीएसईबी अध्यक्ष श्री आनंद किशोर आज दोपहर 1.30 बजे बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित करेंगे। इस बात की जानकारी बीएसईबी के एक्स हैंडल द्वारा साझा कर दी गई है। बीएसईबी ने रात 8.15 बजे पोस्ट शेयर करके रिजल्ट जारी करने के समय की जानकारी दी। परिणाम  बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें