सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने इस साल फिर बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है। टॉप 10 विद्यार्थियों में सिमुलतला स्कूल के 13 विद्यार्थी शामिल हैं। जहां सिमुलतला विद्यालय का पिछले साल का रिजल्ट ठीक नहीं रहा था वहीं इस साल बेहतर रहा है। सिमुलतला जमुई की छात्रा दिपाली आलोक, हाई स्कूल मानकपुर लखीसराय की अमिशा और श्री रितलाल हाई स्कूल, बेगुसराय की तन्ननू ने 483 अंकों के साथ दूसरी रैंक हासिल की है।
इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड : बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी, इन चार तरीकों से देखें 10वीं का रिजल्ट
आरएसएएस हाई स्कूल भल्लिया, बेगूसराय के अविनाश कुमार ने482 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने इस साल फिर बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है। टॉप 10 विद्यार्थियों में सिमुलतला स्कूल के 13 विद्यार्थी शामिल हैं। जहां सिमुलतला विद्यालय का पिछले साल का रिजल्ट ठीक नहीं रहा था वहीं इस साल बेहतर रहा है। सिमुलतला जमुई की छात्रा दिपाली आलोक, हाई स्कूल मानकपुर लखीसराय की अमिशा और श्री रितलाल हाई स्कूल, बेगुसराय की तन्ननू ने 483 अंकों के साथ दूसरी रैंक हासिल की है।
आरएसएएस हाई स्कूल भल्लिया, बेगूसराय के अविनाश कुमार ने482 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड के दसवीं परीक्षा में इस साल 78 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
bseb 10th result 2021: 5 चरणों में ऐसे चेक करें दसवीं परीक्षा का रिजल्ट
विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboard.online.in के जरिए दसवीं परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं। नीचे विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने के विभिन्न चरणों के बारे में बताया जा रहा है।
-सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड की वेबसाइट्स
-onlinebseb.in
-biharboardonline.com
-biharboard.online.in
-biharboardonline.bihar.gov.in
BSEB Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड के दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी
बिहार बोर्ड ने दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। दसवीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा 17 से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी।
बिहार बोर्ड की सारी वेबसाइट ठप हो गई हैं। कई यूजर्स वेबसाइट नहीं खुलने की शिकायत कर रहे हैं।
बिहार बोर्ड किसी भी वक्त जारी कर सकता है दसवीं परीक्षा का रिजल्ट। शिक्षा मंत्री आधिकारिक रूप से दसवीं के परिणाम की घोषणा करेंगे।
बिहार बोर्ड ने दसवीं परीक्षा की आंसर की 20 मार्च को ही जारी कर दी थी। इस साल दसवीं परीक्षा में कुल 16.84 विद्यार्थी शामिल हुए थे। दसवीं कक्षा की परीक्षा 17 से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। बोर्ड की तरफ से दोपहर साढ़े तीन बजे दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। दसवीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। विद्यार्थी दसवीं कक्षा का रिजल्ट नीचे दी जा रही वेबसाइट के जरिए चेक कर सकेंगे।
-onlinebseb.in
-biharboardonline.com
-biharboard.online.in
-biharboardonline.bihar.gov.in
इसे भी पढ़ें- BSEB 10th Result 2021: सबसे ज्यादा टॉपर्स देने के लिए जाना जाता है यह स्कूल, इस बार भी टिकी हैं नजरें
बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, दसवीं कक्षा में विद्यार्थियों को पास होने के लिए 33 फीसदी अंक चाहिए। विद्यार्थी को हर विषय में 33 फीसदी नंबर चाहिए।
बिहार बोर्ड दोपहर साढ़े तीन बजे दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। अगर ज्यादा लोड की वजह से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाए तो अभ्यर्थी एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट पता कर सकते हैं। दरअसल बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही तकनीकी दिक्कत की वजह से कई बार साइट क्रैश हो जाती है। ऐसे में छात्र परेशान न हों और एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट मंगवाएं। छात्र BSEB10
इस साल दसवीं परीक्षा का रिजल्ट 80 फीसदी जा सकता है। कहा जा रहा है कि पिछले साल की ही तरह इस साल भी दसवीं कक्षा में 80 फीसदी विद्यार्थी पास हो सकते हैं। पिछले दो सालों में दसवीं का रिजल्ट 80.59 फीसदी और 80.73 फीसदी रहा है। हालांकि 2018 में दसवीं का रिजल्ट बेहद कम 50.12 फीसदी रहा है।
साल 2009 से लेकर साल 2015 तक ऐसा रहा था दसवीं परीक्षा का रिजल्ट
2009 - 68.3 फीसदी
2010 - 70.9 फीसदी
2011 - 72.32 फीसदी
2012 - 72.56 फीसदी
2013 - 73.48 फीसदी
2014 - 76.05 फीसदी
2015 - 75.17 फीसदी
इस साल दसवीं परीक्षा का रिजल्ट दोपहर साढ़े तीन बजे जारी होगा। बिहार के शिक्षा मंत्री दसवीं का रिजल्ट जारी करेंगे।
इस साल कोरोना महामारी से पैदा हुए हालल और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के चलते परिणाम की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगी। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा।
साल - प्रतिशत
2016 - 47.15 फीसदी
2017 - 50.12 फीसदी
2018 - 68.89 फीसदी
2019 - 80.73 फीसदी
2020 - 80.59 फीसदी
-सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट होने के बाद ही परिणाम खुलेगा।
इस साल करीब 16.84 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है। 1,525 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। दसवीं परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक हुई थी।
बिहार बोर्ड के रिजल्ट सबसे तेज और जल्दी पाने के लिए अभी रजिस्टर करें https://results.amarujala.com/?=aus पर
इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2021: 3 बजे जारी होगा परिणाम, जानिए, कैसा रहा पिछले 5 सालों का रिजल्ट
विद्यार्थी नीचे दी गई वेबसाइट के जरिए दसवीं परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
onlinebseb.in
biharboardonline.com
biharboard.online.in
biharboardonline.bihar.gov.in