फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Matric Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में टॉप 90 में 33 लड़कियां, यहां पढ़ें अपडेट

Fri, 31 Mar 2023 04:01 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

BSEB Bihar Board Class 10th Result 2023 Live News  in Hindi: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी करने वाली है। बिहार के शिक्षा मंत्री और बोर्ड चेयरमैन कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करेंगे। जिन छात्रों ने इस साल बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
Bihar Board Matric Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:00 PM, 31-Mar-2023

Bihar Board BSEB 10th Result 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी

बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति, पटना (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट और टॉपर्स की सूची biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दी गई है। बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणामों की मेरिट सूची में शीर्ष पांच पायदान पर 21 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। 

03:32 PM, 31-Mar-2023

Bihar Result 2023 Class 10th Result

क्र.स. टॉपर का नाम अंक रैंक
1 मोहम्मद रुम्मान अशरफ 489 1
2 नम्रता कुमारी 486 2
3 ज्ञानी अनुपमा 486 2
4 संजू कुमारी 484 3
5 भावना कुमारी 484 3
6 जयनंदन कुमार पंडित 484 3
7 स्नेहा कुमारी 483 4
8 नेहा परवीन 483 4
9 श्वेता कुमारी 483 4
10 अमृता कुमारी 483 4
11 विवेक कुमार 483 4
12 शुभम कुमार 483 4
13 सुरूचि कुमारी 481 5
14 शालिनी कुमारी 481 5
15 सुधांशु शेखर 481 5
16 अहम केशरी 481 5
17 उन्मुक्त कुमार यादव 481 5
18 सुधांशु कुमार 481 5
19 सुकेश सुमन 481 5
20 चंदन कुमार 481 5
21 अभिषेक कुमार चौधरी 481 5

 

02:54 PM, 31-Mar-2023

Bihar Board State Topper मैट्रिक परीक्षा में टॉपर मो. रुम्मान अशरफ

मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर मो. रुम्मान अशरफ ने कहा कि बिहार का टॉपर बनकर काफी खुशी मिल रही है। इसमें माता-पिता के साथ स्कूल के शिक्षकों का योगदान रहा। सामाजिक विज्ञान मेरा सबसे पसंदीदा विषय है। मैं NDA पास कर देश सेवा करना चाहता हूं। 

विज्ञापन
02:19 PM, 31-Mar-2023

BSEB Matric Result 2023 LIVE: टॉप 90 में 33 लड़कियां, यहां पढ़ें अपडेट

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में टॉप 90 में 33 लड़कियां हैं लेकिन फिर भी ओवर ऑल रिजल्ट में लड़कियां आगे रही हैं। 

02:11 PM, 31-Mar-2023

BSEB Matric Result 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में दूसरे स्थान पर दो लड़कियां

  1. सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें। 
  5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
02:03 PM, 31-Mar-2023

किस साल कब जारी हुआ बिहार बोर्ड का रिजल्ट


 

12:52 PM, 31-Mar-2023

bseb 10th result 2023

बिहार बोर्ड ने टॉपर्स घोटाले से बचने के लिए रिजल्ट में टॉपर घोषित करने के पहले परीक्षार्थियों के भौतिक सत्यापन की यह प्रक्रिया अपनाई है। इसलिए रिजल्ट की घोषणा से पहले टॉपर को बुलाया जाता है। इसलिए बोर्ड ने वेरीफिकेशन के बगैर टॉपर घोषित करने की परंपरा ही खत्म कर दी।

08:19 AM, 31-Mar-2023

BSEB 10th Result: बीएसईबी कंपार्टमेंट परीक्षा जल्द 

बीएसईबी उन छात्रों के लिए पूरक यानी कंपार्टमेंट परीक्षा भी आयोजित करेगा। जो छात्र किसी एक या दो विषय में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक यानी 30 से कम हासिल किए हैं वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा बीएसईबी द्वारा जल्द ही आयोजित की जाने की उम्मीद है।

08:09 AM, 31-Mar-2023

Bihar Board 10th Result: अप्रैल में शुरू होंगे स्क्रूटनी आवेदन 

बीएसईबी द्वारा जारी परिणाम में प्राप्त अंकों से जो उम्मीदवार खुश या संतुष्ट नहीं होंगे वे उत्तर पुस्तिका की  दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड इसके लिए छात्रों से 70 रुपये प्रति विषय स्क्रूटनी शुल्क लेगा। 

07:51 AM, 31-Mar-2023

Bihar Board Result : शीर्ष पांच रैंक वाल होनहारों को सम्मानित करता है बोर्ड

बीएसईबी द्वारा बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा में शीर्ष पांच पायदान पर काबिज रहने वाले होनहारों को सम्मानित किया जाता है। 

07:24 AM, 31-Mar-2023

Bihar Board 10th Result: बीते साल ये होनहारों बने थे टॉपर

रैंक टॉपर का नाम अंक
1 रामायणी रॉय 487
2 सानिया कुमारी 486
विवेक कुमार ठाकुर 486
3 प्रज्ञा कुमारी 485
4 निर्जला कुमारी 484
5 अनुराग कुमार 483
सुसान कुमार 483
निखिल कुमार 483

 

07:10 AM, 31-Mar-2023

Bihar Board Results 2023 Latest Live Updates Read Here

Bihar Board 10th Result Live Updates in Hindi: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट लाइव हिंदी न्यूज अपडेट - आज कितने बजे निकलेगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट?
 
Bihar Board Result 2023 for Class 10th Live Updates in English: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट संबंधी ताजा अपडेट अंग्रेजी में Results.AmarUjala.Com पर पढ़ें। 

07:07 AM, 31-Mar-2023

Bihar Board BSEB 10th Result Date

बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आज कभी भी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की जा सकती है। बीएसईबी की ओर से मैट्रिक परीक्षा 14 फरवरी, 2023 से 22 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। 

11:09 PM, 30-Mar-2023

Bihar Board BSEB Matric Result 2023

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी करने वाली है। बिहार के शिक्षा मंत्री और बोर्ड चेयरमैन कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करेंगे। जिन छात्रों ने इस साल बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।

10:18 PM, 30-Mar-2023

BSEB 10th Result 2023: सुबह जारी होगा बिहार बोर्ड का परिणाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि 10वीं का परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर जारी करेंगे।

09:37 PM, 30-Mar-2023

Bihar Board Result Live Update कैसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे -  

  1. सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें। 
  5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

08:26 PM, 30-Mar-2023

Bihar Board 10th Result: फोन पर ऐसे पाएं रिजल्ट

एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट के लिए सबसे पहले BIHAR10 space>ROLLNUMBER टाइप करें।
 
अब मैसेज टाइप करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें।

इसके बाद आपके फोन पर एसएमएस के माध्यम से आपको मैट्रिक परीक्षा परिणाम मिल जाएगा।

07:49 PM, 30-Mar-2023

BSEB 10th Result 2023: फरवरी में हुई थी परीक्षा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। 

07:13 PM, 30-Mar-2023

Bihar Board Result 2023 Latest Update

पिछले साल, बीएसईबी की ओर से कक्षा 10वीं का परिणाम 31 मार्च तो 2021 में पांच अप्रैल को घोषित किया गया था। माना जा रहा है कि इस साल भी, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम 31 मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। 
 

06:35 PM, 30-Mar-2023

Bihar Board 10th Result: 31 मार्च को घोषित किए जाने की तैयारी

बीएसईबी की ओर से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम अब 31 मार्च को घोषित किए जाने की तैयारी है। क्योंकि इंटर यानी कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 21 मार्च, 2023 को ही घोषणा की गई थी। सभी छात्रों के अंकों की गणना करने और परिणामों तैयार करने के बाद टॉपर्स वेरिफिकेशन करने के बाद 31 मार्च की तारीख तय की गई है।
 

05:52 PM, 30-Mar-2023

Matric Result 2023: बीएसईबी 10वीं कक्षा का परिणाम

बीएसईबी की ओर से 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियों को काफी हद तक पूरा कर लिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए 16 लाख से अधिक छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम संबंधी ताजा जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें। या अमर उजाला एजुकेशन को फॉलो करें। 

05:12 PM, 30-Mar-2023

Bihar Board Matric Result 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम

बिहार बोर्ड (Bihar Board) की मैट्रिक परीक्षा दे चुके 16 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जल्द घोषित किए जाने की तैयारी चल रही है।

04:51 PM, 30-Mar-2023

Bihar Board Result इंटर पूरक परीक्षा 2023

छात्रों को परीक्षा शुल्क के रूप में 1430 रुपये का भुगतान करना होगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा का परिणाम 31 मई, 2023 तक घोषित किया जाएगा।

03:33 PM, 30-Mar-2023

Bihar Board इंटर पूरक परीक्षा 2023 का महत्वपूर्ण विवरण

बता दें कि बीएसईबी ने 23 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं पूरक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण शुरू किया था। बीएसईबी ने इससे पहले 27 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं पूरक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण समाप्त कर दिया था।

02:34 PM, 30-Mar-2023

Bihar Board Inter Result 21 मार्च को हुआ था जारी

बीएसईबी ने 21 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं 2023 का परीक्षा परिणाम जारी किया। बीएसईबी इंटर 2023 परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 13,04,586 छात्रों में से 10,51,948 सफल हुए हैं। 

01:29 PM, 30-Mar-2023

bihar board result 2023

बिहार बोर्ड ने रिकॉर्ड पांचवी बार सबसे पहले इंटर परीक्षा का रिजल्ट इस बार जारी किया था। उसी दिन बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने 'अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में कहा था कि 31 मार्च तक मैट्रिक परीक्षा परिणाम भी जारी करने का लक्ष्य है।
 

01:05 PM, 30-Mar-2023

bihar board 10th result

'अमर उजाला' ने एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया था कि टॉपर्स कौन होंगे। लगभग ढाई सौ परीक्षार्थियों को वेरीफिकेशन के लिए बुलाकर 100 सवालों में से औसतन 10 सवाल कहीं से पूछे गए थे। इससे पहले परीक्षार्थियों की पहचान उनके रिकॉर्ड से मिलाने की भी प्रक्रिया हुई और हैंडराइटिंग का भौतिक सत्यापन उनकी उत्तर पुस्तिकाओं से भी किया गया था।

12:41 PM, 30-Mar-2023

Bihar Board 10th Result बोर्ड कर चुका है टॉपर्स वेरीफिकेशन

परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले की अंतिम प्रक्रिया बिहार बोर्ड रविवार को पूरा कर चुका है। पिछले हफ्ते के अंतिम तीन दिनों में टॉपर्स वेरीफिेकेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। 
 

12:08 PM, 30-Mar-2023

Bihar Board 10th Result 

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट दोपहर बाद तीन बजे की जगह परिणाम देने का समय थोड़ा पहले का भी हो सकता है। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने मधेपुरा निकलने से पहले इस बात की पुष्टि की कि 31 मार्च को परिणाम जारी हो जाएगा। दोबारा मधेपुरा जाना पड़ा तो जाएंगे, लेकिन परिणाम जारी करने के लिए वह 31 मार्च को मधेपुरा से पटना जरूर आ जाएंगे।

10:44 AM, 30-Mar-2023

BSEB Bihar Board 10th Result शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट

शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर बुधवार शाम करीब चार बजे अपने विधानसभा क्षेत्र मधेपुरा रवाना हुए। वहां वह शुक्रवार को सुबह पटना लौटेंगे। इसके बाद बिहार बोर्ड की सहूलियत को देखते हुए शुक्रवार को रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

10:21 AM, 30-Mar-2023

BSEB Bihar Board 10th Result

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से दी गई मियाद के अंतिम दिन, यानी शुक्रवार 31 मार्च को रिजल्ट जरूर जारी हो जाएगा। इंटर परीक्षा की तरह ही मैट्रिक का परिणाम भी शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर जारी करेंगे। 
 

09:40 AM, 30-Mar-2023

Bihar Board 10th Result

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) की ओर से मैट्रिक परीक्षा का परिणाम तैयार कर लिया गया है। बुधवार को यह परिणाम जारी हो भी सकता था, लेकिन टाल दिया गया। गुरुवार को रामनवमी के दिन भी परिणाम जारी होने की उम्मीद कम है।

09:03 AM, 30-Mar-2023

BSEB 10th Result 2022

जिन छात्रों ने इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा। 
 

08:51 AM, 30-Mar-2023

BSEB 10th Result 2023: फरवरी में हुई थी परीक्षा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पारी सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी। 

08:31 AM, 30-Mar-2023

BSEB Bihar Board 10th Result 2023

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों का एलान जल्द होने वाला है। बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि 10वीं का परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर जारी करेंगे। परिणाम जारी करने के मौके पर अवसर पर बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर चौधरी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव मौजूद रहेंगे।
 

11:17 PM, 29-Mar-2023

बिहार बोर्ड Matric Result 2023 कैसे करें चेक?

  1. छात्र सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. अब बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉग इन करें।
  4. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

10:43 PM, 29-Mar-2023

BSEB Bihar Board Result 2023 इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

हम आपको वेबसाइट की सूची दे रहे हैं जहां आप जाकर अपने 10वीं कक्षा के परिणाम को चेक कर के डाउनलोड कर सकेंगे - 

biharboardonline.com 
biharboard.online.in
biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com

10:41 PM, 29-Mar-2023

Bihar Board Matric Result 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

बिहार बोर्ड (Bihar Board) की मैट्रिक परीक्षा दे चुके 16 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च को घोषित किए जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। अमर उजाला से बातचीत बिहार के शिक्षा मंत्री ने इसकी पुष्टि की है। 

10:15 PM, 29-Mar-2023

Bihar Board Matric Result 2023 जल्द

बीएसईबी की ओर से 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियों को काफी हद तक पूरा कर लिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए 16 लाख से अधिक छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम संबंधी ताजा जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें। या अमर उजाला एजुकेशन को फॉलो करें। 

09:48 PM, 29-Mar-2023

Bihar Board Matric Result 2023 to be out Soon

बीएसईबी की ओर से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम अब 31 मार्च को घोषित किए जाने की तैयारी है। क्योंकि इंटर यानी कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 21 मार्च, 2023 को ही घोषणा की गई थी। सभी छात्रों के अंकों की गणना करने और परिणामों तैयार करने के बाद टॉपर्स वेरिफिकेशन करने में कम से कम दो-चार दिन का समय तो लगता ही है। 

09:12 PM, 29-Mar-2023

Bihar Board 10th Result: फोन पर ऐसे पाएं रिजल्ट

एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट के लिए सबसे पहले BIHAR10 space>ROLLNUMBER टाइप करें।
अब मैसेज टाइप करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें।
इसके बाद आपके फोन पर एसएमएस के माध्यम से आपको मैट्रिक परीक्षा परिणाम मिल जाएगा।

08:10 PM, 29-Mar-2023

BSEB Matric Result 2023 Kab Aayega

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पारी सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी।  

07:01 PM, 29-Mar-2023

BSEB 10th Result Live Update : बिहार बोर्ड रिजल्ट अपडेट लाइव

हिंदी में बिहार बोर्ड रिजल्ट अपडेट लाइव पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : AmarUjala.Com/Education/BSEB10thResultLive


हिंदी में बिहार बोर्ड रिजल्ट अपडेट लाइव पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें (For English Kindly Visit) : Results.AmarUjala.Com/BiharBoard10thResult

06:38 PM, 29-Mar-2023

बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के परीक्षा परिणाम

इस अवसर पर बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर चौधरी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव मौजूद रहेंगे। जिन छात्रों ने इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। 

05:25 PM, 29-Mar-2023

BSEB Bihar Board 10th Result 2023

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज नहीं जारी किया जाएगा। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों का एलान 31 मार्च, 2023 को होगा। 

04:15 PM, 29-Mar-2023

BIHAR Board 10th result

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज नहीं जारी हो रहा है। परीक्षार्थियों का इंतजार अभी और लंबा होता दिख रहा है। मैट्रिक के छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें।

03:49 PM, 29-Mar-2023

BIHAR Board Result 2023

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में इस बार लड़कियों का ही दबदबा देखने को मिला है। तीनों ही संकायों में लड़कियों ने बाजी मारी है।  

03:07 PM, 29-Mar-2023

Bihar Board Inter Result 21 मार्च को हुआ था जारी

बीएसईबी ने 21 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं 2023 का परीक्षा परिणाम जारी किया। बीएसईबी इंटर 2023 परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 13,04,586 छात्रों में से 10,51,948 सफल हुए हैं। यदि कोई उम्मीदवार बिहार बोर्ड इंटर 2023 के परिणाम से संतुष्ट नहीं है और बेहतर स्कोर की उम्मीद कर रहा है, तो वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

02:42 PM, 29-Mar-2023

Bihar Board इंटर पूरक परीक्षा 2023 का महत्वपूर्ण विवरण

बीएसईबी ने 23 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं पूरक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण शुरू किया था। बीएसईबी ने इससे पहले 27 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं पूरक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण समाप्त कर दिया था। छात्रों को परीक्षा शुल्क के रूप में 1430 रुपये का भुगतान करना होगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा का परिणाम 31 मई, 2023 तक घोषित किया जाएगा। 

02:10 PM, 29-Mar-2023

bihar board 10th Result 2023

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर जारी करेंगे। इसके पहले बोर्ड ट्विटर के माध्यम से छात्रों को इसके समय और टाइम के बारे में जानकारी देगा। जिसके बाद ही रिजल्ट जारी होगा। फिलहाल बिहार बोर्ड ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।   

01:53 PM, 29-Mar-2023

Bihar Board Result 2023

पिछले साल, बीएसईबी की ओर से कक्षा 10वीं का परिणाम 31 मार्च तो 2021 में पांच अप्रैल को घोषित किया गया था। माना जा रहा है कि इस साल भी, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि, बीएसईबी मैट्रिक परिणाम की घोषणा तिथि के संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

01:11 PM, 29-Mar-2023

Bihar Board 10th Result 2023

बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने मंगलवार, 21 मार्च, 2023 को बीएसईबी इंटर मीडिएट परीक्षा 2022-23 के परिणामों की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड इंटर 2023 का कुल रिजल्ट 83.07 फीसदी रहा है। कला संकाय का रिजल्ट 82.74 फीसदी, वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.85 फीसदी तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 83.92 फीसदी रहा है। 

12:17 PM, 29-Mar-2023

Bihar Board Result Kab Aayega

बीएसईबी की ओर से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम जारी होने वाले हैं। क्योंकि इंटर यानी कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 21 मार्च, 2023 को घोषित हो चुका है।  

12:00 PM, 29-Mar-2023

BSEB 10th Result 2023

बीएसईबी की ओर से 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। परीक्षा में उपस्थित हुए करीब 16 लाख छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम संबंधी ताजा जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें। या अमर उजाला एजुकेशन को फॉलो करें। 

11:38 AM, 29-Mar-2023

Bihar Board 10th Result

बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में छात्रों को 30 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं।

11:25 AM, 29-Mar-2023

बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट पर बना सस्पेंस आज समाप्त होने की उम्मीद है।

10:04 AM, 29-Mar-2023

Bihar Board 10th Result: बोर्ड का हेल्पलाइन नंबर

रिजल्ट जारी होने के बाद अगर छात्रों को अपने परिणाम देखने में कोई भी समस्या आए तो छात्र बिहार बोर्ड की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।  

0612 2230009 

info@biharboard.ac.in

biharboard.ac.in/contact-us
 

09:59 AM, 29-Mar-2023

Bihar Board 10th Result: यहां से भी चेक कर सकते हैं परिणाम

छात्रों को अगर एक वेबसाइट से अपना परिणाम चेक करने में समस्या आ रही है तो वे अपना परिणाम नीचे दिए गए विभिन्न वेबसाइट के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। 

biharboardonline.com 

biharboard.online.in

biharboardonline.bihar.gov.in

secondary.biharboardonline.com
 

09:46 AM, 29-Mar-2023

Bihar Board Result: वेबसाइट क्रैश क्यों होती है?

बीते साल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 16 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परिणाम जारी होते ही सभी छात्र जल्द से जल्द अपना परिणाम चेक करने की कोशिश में लग गए थे। अब आप अनुमान लगा सकते हैं कि जब इतनी बड़ी संख्या में छात्र एक साथ अपने-अपने परिणाम को देखने का प्रयास करेंगे तो बीएसईबी वेबसाइट का होस्टिंग सर्वर इतना ट्रैफिक हजम नहीं कर पाता है और वेबसाइट क्रैश हो जाती है।  


 

09:20 AM, 29-Mar-2023

BSEB 10th Result 2023

बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी, 2023 को शुरू हुई और 22 फरवरी, 2023 को समाप्त हुई। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) सोशल मीडिया पर कम से कम एक दिन पहले बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम की सही तारीख की घोषणा करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित अपडेट के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in देखते रहें।

08:41 AM, 29-Mar-2023

BSEB Matric 2023 Result Kab Aayega करीब 16 लाख छात्र कर रहे इंतजार

बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं यानी इंटर परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से करीब 16 लाख छात्र अब मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

08:36 AM, 29-Mar-2023

BSEB Matric Result 2023

बिहार बोर्ड को परीक्षाफल देने से पहले टॉपर्स वेरीफिकेशन की प्रक्रिया करनी होती है। परीक्षाफल जारी होने के पहले की यह अंतिम प्रक्रिया है। इसके बाद टॉपर्स की सूची बनाई जाती है, जिसमें देखा जाता है कि सर्वाधिक नंबर वाले कितने परीक्षार्थी हैं। 

08:24 AM, 29-Mar-2023

BSEB Matric Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में टॉप 90 में 33 लड़कियां, यहां पढ़ें अपडेट

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम की तारीख का एलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बिहार के शिक्षा मंत्री से इस बारे में समय मांगा गया है। बिहार बोर्ड के नतीजे शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करते हैं। इसके पहले बोर्ड पूरी प्रक्रिया को बड़ी ही सावधानी से पूरा करता है। बोर्ड के अध्यक्ष ने इस बारे में जानकारी दी है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें