09 बजे - 12 प्रतिशत
11 बजे- 24.5 प्रतिशत
01बजे- 38.2 प्रतिशत
03 बजे- 50.3 प्रतिशत
05 बजे - 64.9 प्रतिशत
सिद्धार्थनगर जिले में हो रहे पंचायत चुनाव में दिन चढ़ने के साथ वोट प्रतिशत बढ़ने लगा। वोटिंग प्रतिशत में लगातार इजाफा हो रहा है। शाम 5 बजे आई रिपोर्ट में अब तक वोट प्रतिशत 57% हो चुका है। अभी वोटिंग चल रही है।
कानपुर देहात में शाम 5 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं औरैया में 5.00 बजे तक 63 फीसदी मतदान हुआ।
फिरोजाबाद में दोपहर तीन बजे तक 54.33 फीसदी मतदान
ब्लाक मतदान प्रतिशत
फिरोजाबाद- 55
टूंडला- 51
नारखी- 51
शिकोहाबाद- 60
अरांव- 56
मदनपुर- 53
एका- 48
जसराना- 54
हाथवंत- 58
बलरामपुर- 44.47 प्रतिशत
कानपुर देहात में दोपहर 3 बजे तक 47.31 प्रतिशत मतदान हुआ।
उन्नाव जिले में दोपहर 3 बजे तक 53 प्रतिशत मतदान हुआ।
देवरिया में तीन बजे तक 46.18 फीसदी हुआ मतदान
बलरामपुर में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है। दोपहर एक बजे तक 34.40 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
गौरीगंज - 33
जामों- 40
शाहगढ़- 29
मुसाफिरखाना- 30
बाजारशुकुल- 41
जगदीशपुर- 25
तिलोई- 45
सिंहपुर- 45
बहादुरपुर- 54
अमेठी- 37
भादर- 33
भेटुआ- 32
संग्रामपुर- 32
जनपद अमेठी में 01:00 बजे तक का कुल मतदान 36.54 फीसदी हुआ है।
हमीरपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 36.49 फीसदी मतदान हुआ।
फतेहपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 35.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
जालौन जिले में दोपहर 1 बजे तक 34 फीसदी मतदान हुआ।
देवरिया जिले में झड़प और मारपीट के बीच हुए चुनाव में एक बजे तक 35.22 फीसदी मतदान हो चुका है। चिलचिलाती धूप में भी लोग मतदान के लिए खड़े हैं।
सिद्धार्थनगर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं का उत्साह है। वोटिंग प्रतिशत में लगातार इजाफा हो रहा है। दोपहर एक बजे आई रिपोर्ट में अब तक वोट 36 फीसदी हो चुका है। वोटिंग सकुशल चल रही है।
कानपुर देहात में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार सुबह मतदान केंद्रों का जायजा लेने निकलीं एसडीएम की आंखें नम थीं और मन भावुक। एसडीएम पंचायत चुनाव की कमान संभालने के साथ ही सभी केंद्रों का जायजा ले रही थीं। एसडीएम की आंखें नम होने की वजह जिसे भी पता चली उसने ही उनके फर्ज निभाने के जज्बे को सलाम किया। एसडीएम दीपाली भार्गव के पिता का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया था। इसके बाबजूद सोमवार को वह पंचायत चुनाव की कमान संभालने पहुंची। एसडीएम मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते दिखीं। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कर्तव्य निर्वहन की सराहना की।
शामली में एक बजे तक 39.4 फीसदी मतदान हो गया है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है।
कासगंज जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान का प्रतिशत सूरज की तपिश बढऩे के साथ बढ़ रहा है। एक बजे तक 38.73 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। सुबह के समय से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं थीं। हांलाकि गर्मी बढ़ने के कारण मतदाताओं को काफी दिक्कतें हुईं, लेकिन मतदाता मतदान करने के लिए कतारों में डटे रहे। एक बजे तक पटियाली ब्लॉक में 37.15, गंजडुंडवारा में 34.2, सिढ़पुरा में 38, कासगंज में 41.3, सोरों में 38, अमांपुर में 40.3, सहावर में 42 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
उन्नाव जिले में दोपहर 1 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान हुआ।
कानपुर देहात में दोपहर 1 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान हुआ।
मिर्जापुर के घमहापुर गांव में कम्पोजिट विद्यालय मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। एसडीएम और सीओ की गाड़ी तोड़ डाली। दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।
फिरोजाबाद में सूरज की तपिश भी गांव में मतदाताओं का हौंसला नहीं रोक सकी। दोपहर एक बजे तक 39.67 प्रतिशत मतदान जनपद में हो चुका है। अभी तक जनपद में सबसे ज्यादा मतदान हाथवंत ब्लाक में 47 प्रतिशत रहा। मदनपुर में 45 प्रतिशत, जसराना में 42 प्रतिशत मतदान मतदान हुआ। एका, शिकोहाबाद और टूंडला में 38 प्रतिशत मतदान हुआ। नारखी में 37 प्रतिशत और फिरोजाबाद में सबसे कम 33 प्रतिशत मतदान हुआ।
फतेहपुर जिले में 11 बजे तक 22.57 प्रतिशत मतदान हुआ।
सिद्धार्थनगर जिले में खुनियांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत रतनपुर से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी किरन चौधरी के पति राम सेवक उम्र करीब 48 साल की अचानक मौत हो गई। आज वोट डालने के बाद करीब 8 बजे मौत हुई। मौत के पीछे की वजह पता नहीं चल पाया कोई बता रहा है कि 4 दिनों से बीमार चल रहे है कोई बता रहा है कि हार्ड अटैक से मौत हुई। मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया बूथ पर शांतिपूर्वक वोटर मतदान कर रहे है।
देवरिया जिले में पंचायत चुनाव में सुबह 11 बजे तक 23.25 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है।
ब्लाक मतदान प्रतिशत
पटियाली- 20.50
गुंजडुण्डवारा- 22.50
सिढ़पुरा- 25
कासगंज- 23
सोरों- 23.2
अमांपुर- 21.30
सहावर- 22.50
मुरादाबाद जिले में 11 बजे तक 24.5 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हुआ। सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हो गया था। मतदाताओं में उत्साह बरकरार है।
औरैया जिले में 11 बजे तक 23.18 प्रतिशत मतदान हुआ।
हमीरपुर जिले में 11 बजे तक 22.5 प्रतिशत मतदान हुआ
ब्लाक मतदान प्रतिशत
फिरोजाबाद- 13
टूंडला- 21
नारखी- 21
शिकोहाबाद- 22
अरांव- 24
मदनपुर- 34
एका- 17
जसराना- 22
हाथवंत- 26
कुल- 22.22
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान चल रहे हैं। आईजी ने बताया कि हम लगातार सुनिश्चित करा रहे हैं कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। किसी ने भी कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्नाव जिले के सभी 16 विकासखंडों में 11 बजे तक 21.2 प्रतिशत मतदान हुआ।
कानपुर देहात में सुबह 11 बजे तक कुल 18 प्रतिशत मतदान हुआ।
बाराबंकी में 11:00 बजे तक 24% मतदाताओं ने डाले वोट
बलरामपुर में पंचायत चुनाव समय 11:00 बजे तक वोटिंग परसेंटेज - 20.60 प्रतिशत
मुरादाबाद में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर संक्रमण से बचाव के उपाय कहीं नजर नहीं आए। निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग से मतदाताओं का तापमान चेक करने को कहा था, लेकिन बूथों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था नजर नहीं आई। अधिकांश बूथों पर हाथ सैनिटाइज भी नहीं कराए जा रहे थे। कुछ बूथों पर मतदान कर्मी उसके अंदर आने पर सैनिटाइजेशन कर रहे थे लेकिन इनकी संख्या बहुत कम थी। कुछ स्थानों पर मतदाता ही कोरोना के प्रति जागरूक दिखे। कई मतदाता तो मास्क के साथ हाथ में दस्ताने और सर्जिकल ग्लव्स पहनकर ही वोट डालने आए। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी।
फिरोजाबाद के जसराना ब्लाक नगला परदमन में फर्जी वोट डालने को लेकर पोलिंग बूथ पर जमकर फायरिंग हुई। पोलिंग बूथ के अंदर पथराव, लाठी डंडे भी चले। यहां तक पोलिंग बूथ 132 का जंगला तोड़कर मत पेटिकाओं को लूटने की कोशिश की गई है। मौके पर डीएम, एसपी के अलावा भारी मात्रा में सीआरपीएफ पहुंच गई। 83 वोट डालने के बाद काफी देर तक मतदान रुका रहा।
मुरादाबाद जिले में सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हो गया। छह ब्लॉकों में 210 सेक्टर और 12 जोन में सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं के उत्साह के कारण सुबह ही बूथों पर लंबी लाइनें लग गईं। छजलेट ब्लॉक के लडावली वली गांव में प्रत्याशी के बस्ते पर भीड़ जमा कर बैठे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया और माइक से चेतावनी दी। डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी पुलिस बल के साथ बूथों पर जायजा ले रहे हैं।
मुरादाबाद में 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिलारी के धकिया नारू गांव का पोलिंग बूथ नंबर 168 सुबह 9:30 बजे बिल्कुल खाली है।
उन्नाव जिले में सुबह 9 बजे तक 10.92 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 7 बजे पोलिंग शुरू होते ही केंद्रों पर वोटर पहुंचने लगे। कई केंद्रों पर 8 बजे तक लंबी लाइनें लग गईं। माखी थानाक्षेत्र के जगदीशपुर में हिस्ट्रीशीटर ने विपक्षी प्रधान प्रत्याशी के बेटे को गोली मार दी। फतेहपुर चौरासी के जाजमऊ अहतमली बूथ का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दूसरे कर्मचारी को बुलाया गया। इससे यहा डेढ़ घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। डीएम सहित अन्य अधिकारी भ्रमण कर मतदान और शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
अमेठी में कड़ी सुरक्षा के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया जारी है। अमेठी की 682 ग्राम पंचायतों में सुबहा सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांति पूर्ण ढंग से चल रही है। मतदान के लिए 942 मतदान केंद्र और 2,430 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सिविल पुलिस के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात है। लोग मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
रायबरेली के सिंहपुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर पंवारा में मतदान के लिए लाइन मतदाताओं की भीड़ लगी है। शाहगढ़ विकास खंड के कौहार में सुबह 7 बजे से कतार लगी है। जामों ग्राम पंचायत लोरिकपुर में ग्राम प्रधान पद का मतदान कराया जा रहा है। विकास खंड शाहगढ़ के दुलापुर खुर्द में विकलांग मतदाता ने मतदान किया। जामों ग्राम पंचायत लोरिकपुर के ग्राम प्रधान पद का मतदान एक घंटा होने के बाद स्थगित हो गया है। ग्राम पंचायत लोरिकपुर में प्रधान पद के लिए लोरिकपुर निवासी ऊषा शर्मा पत्नी अखिलेश शर्मा एवं ममता दिवेदी पत्नी राजकुमार दिवेदी प्रत्याशी रहीं। ऊषा शर्मा की मौत हो गई है।
रायबरेली के सिंहपुर ब्लाक क्षेत्र के खानापुर चपरा के बूथ नंबर 111 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 8 प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन बैलेट पेपर पर केवल 7 निशान छपे थे। सुबह 9 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका।
सिद्धार्थ नगर जिले में दो घंटे में 11 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 9 बजे के बाद धूप होने से कुछ बूथों पर कतार में खड़े लोग बाहर हो रहे हैं। देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बहोरवॉ मिश्र बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा, अभी तक मतदान शुरू नहीं हो पाया। लोगों में आक्रोश है।
कानपुर देहात में रसूलाबाद के भौरा के मतदान केंद्र पर भीड़ उमड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम हो गई। औरैया जिले में सुबह 9 बजे तक 9.86 फीसदी मतदान हुआ है।
लोकतंत्र में एक-एक वोट भी महत्वपूर्ण होता है ताकि गांव की बेहतर सरकार चुन सके। इस बात को भला बुजुर्गों से बेहतर कौन समझ सकता था। शेखूपुर घड़ी में एक बुजुर्ग मतदाता चलना तो दूर बैठने में भी असमर्थ था। मगर मतदान का महत्व समझते हुए बुजुर्ग मतदाता चारपाई पर लेटकर मतदान करने के लिए पहुंचा। इसके बाद अन्य लोगों में भी मतदान का महत्व समझा। इधर, जसराना के गांव झपारा में 95 वर्षीय महिला शांतिदेवी ने भी वोट डालने के लिए गोदी में आई।
अमेठी में कड़ी सुरक्षा के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमेठी की 682 ग्राम पंचायतों में सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांति पूर्ण ढंग से चल रही है। मतदान के लिए 942 मतदान केंद्र और 2,430 मतदेय स्थल बनाये गये है। सुरक्षा की दृष्टि से सिविल पुलिस के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात है। साथ ही 13 जोनल और 98 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं। 589 सामान्य मतदान केंद्र 845 संवेदनशील 795 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के साथ 201 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र घोषित किया गया है। इसके अलावा अमेठी के 15,55,536 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 17,294 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस दौरान कोविड 19 की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। लोग मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
उन्नाव जिले में हसनगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत रानी खेड़ा खालसा में सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगीं हैं।
सिद्धार्थनगर में पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत एडीएम सीताराम गुप्ता ने चिलिलहया सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने मास्क लगाकर वोट डालने का निर्देश दिया। साथ ही मतदान केंद्र के आसपास घूमने वाले लोगों को निर्देश दिया और भगाया। कहा कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। केवल एजेंट ही परिसर के अंदर रहेंगे। बाकी सभी को बाहर रहने के लिए कहा। क्षेत्र के दर्जनों मतदान केंद्रों पर जाकर व्यवस्था की पड़ताल की। सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अपपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तक जिले में मतदान सकुशल चल रहा है ।कहीं किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में मतदान आरंभ होने के एक घंटा पहले ही मतदाताओं की लंबी लाइनें बूथों पर लग गई। यहां पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक थी। सेहरी के बाद रोजेदारों की टोली बूथ पर पहुंच गई। रमजान की इबादत के साथ लोकतंत्र के पर्व में मतदान का फर्ज निभाना था, इसलिए उन्होंने तेज धूप से पहले ही मतदान किया।
औरैया जिले में सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी मौजूद है। अधिकारी मतदाताओं को कोविड नियमों का पालन कराते दिखे। पहली बार मतदान को पहुंचे युवक और युवतियों के साथ बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला।
सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के एकड़ेंगा भावपुर ग्रांट बूथ संख्या 44, 45, 46 और 47 पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। एक घंटे में मतदान 10 फीसदी हुआ है।
सिद्धार्थनगर जिले के घिसियारी के बांसी तहसील इलाके की ग्राम पंचायत नासिर गंज में सुबह 7 बजे मतदाता बूथ पर पहुंचे लेकिन बैलेट पेपर में एक प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह नहीं होने के कारण मतदान एक घंटे बाधित रहा। इस दौरान प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच गाली गलौज हुई। पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
सिद्धार्थनगर जिले में सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ। तेज गर्मी में धूप होने से पहले ही मतदाता बूथों तक पहुंच गए। बांसी, डुमरियागंज, इटावा एवं शोहरतगढ़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। शोहरतगढ़ के एक बूथ पर महिला बच्चे के साथ वोट डालने गई और बच्चा बूथ पर खेलता नजर आया। कोरोना संक्रमण से बच्चों को जोखिम है। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने की कोशिश नहीं की।
कासगंज में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगीं हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उल्लंघन हो रहा है। मतदाता एक-दूसरे से सटकर खड़े हैं।
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में फिरोजाबाद और कासगंज जिले में सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। दोनों जिलों में मतदान को लेकर सुरक्षा और कोविड से बचाव के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। फिरोजाबाद जिले के 1082 मतदान केंद्रों के 2243 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। कासगंज जिले में 1441 बूथों पर मतदान हो रहा है।
अमेठी, उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, चंदौली, जालौन, देवरिया, पीलीभीत, फतेहपुर, फिरोजाबाद, बलरामपुर, बलिया, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, शामली, सिद्धार्थनगर और हमीरपुर।
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 20 जिलों में आज मतदान हो रहा है। इस चरण में लगभग साढ़े तीन लाख उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद हो जाएगी। इस दौरान 3,05,71,613 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस महकमे ने पूरी तैयारी कर ली है। तीसरे चरण के चुनाव के लिए रविवार देर रात तक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होती रहीं।
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 20 जिलों में मतदान शुरू हो गया है इस चरण में लगभग साढ़े तीन लाख उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद होगी