विधायक आशा नौटियाल ने केदारनाथ वन्यजीव क्षेत्र में वन्यजीवों के हमलों को लेकर सवाल किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रावधान किए गए हैं।
प्रश्नकाल में मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर सवाल उठाए। मंत्री सुबोध उनियाल ने जवाब में कहा कि इसके लिए सरकार ने तत्काल मुआवजे की व्यवस्था की है।
जंगलचट्टी बैरियर पर कांग्रेसियों का हंगामा जारी है। कार्यकर्ता भारी पुलिसबल के बीच बैरियर तोड़कर आगे बढ़ गए। वहीं, कुछ लोग आगे निकल गए और कुछ बैरियर के पीछे रह गए।
हल्द्वानी के आईएसबीटी और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की खामियों को लेकर गैरसैण विधानसभा परिसर में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश व विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसी धरने पर बैठे हैं।
इस बार पक्ष-विपक्ष के विधायकों के 600 प्रश्न मिले हैं। आज प्रश्नकाल होगा जिसमें विधायकों के प्रश्नों से सदन गरमाएगा।