फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi In Uttarakhand: बदरीनाथ में ही रुकेंगे आज पीएम, अधिकारियों के साथ धाम के मास्टर प्लान पर कर रहे चर्चा

Fri, 21 Oct 2022 04:25 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

खास बातें

PM Narendra Modi Badrinath Kedarnath Uttarakhand Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को छठवीं बार बाबा केदार के और दूसरी बार भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरी-केदार के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी ने देश के अंतिम गांव माणा में जनसभा की। आज प्रधानमंत्री पहली बार बदरीनाथ में ही रात्रि विश्राम करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से संबंधित पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां...
विज्ञापन
माणा में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:09 PM, 21-Oct-2022

मास्टर प्लान पर अधिकारियों से चर्चा
जनसभा समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बदरीनाथ धाम में बीआरओ के गेस्ट हाउस में बनाए रात्रि प्रवास स्थल पर पहुंचे। जनसभा के तुरंत बाद यहां बदरीनाथ और माणा गांव में तेज बर्फबारी और बारिश शुरू हो गई है। अभी प्रधानमंत्री अपने आवास पर हैं और अधिकारियों के साथ मास्टर प्लान पर चर्चा कर रहे हैं।

03:59 PM, 21-Oct-2022

पीएम के भाषण की खास बातें

21वीं सदी के विकसित भारत के निर्माण के दो प्रमुख स्तंभ हैं। पहला- अपनी विरासत पर गर्व, दूसरा- विकास के लिए हर संभव प्रयास। पीएम मोदी ने कहा कि  कहा कि  हमारे देश को गुलामी की जंजीरों ने ऐसा जकड़ रखा है कि कुछ लोगों को विकास के कार्यों पर सवाल उठाते हैं। पहले देश में अपनी ही संस्कृति को लेकर हीन भावना थी। लेकिन अब केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, काशी उज्जैन अयोध्या जैसे श्रद्धा के केंद्र अपनी भव्यता को दर्शा रहे हैं। देश में अब गुलामी की मानसिकता को खत्म करने की जरूरत है। कहा कि पहले की सरकारों ने सीमांत के लोगों के सामर्थ्य को उन्हीं के खिलाफ इस्तेमाल किया है। पीएम ने कहा कि हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए और उसे आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

03:14 PM, 21-Oct-2022

बदरीनाथ में करेंगे रात्रि विश्राम


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ का यह छठा और बदरीनाथ का दूसरा दौरा है। पीएम मोदी पहली बार आज बदरीनाथ में ही रात्रि प्रवास करेंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वह जवानों से भी मिलेंगे।

विज्ञापन
02:48 PM, 21-Oct-2022

3400 करोड़ की कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की दी सौगात
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात दी। इसमें केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। माणा और मलारी की दो सीमांत सड़कें डबल लेन होंगी।

02:33 PM, 21-Oct-2022

माणा में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा खत्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माणा गांव में जनसभा संपन्न हो गई है। इसके बाद पीएम ने हेमकुंड रोपवे के साथ ही अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मास्टर प्लान के तहत हो रहे झीलों व अन्य निर्माण कार्यों का भी प्रधानमंत्री ने निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
02:23 PM, 21-Oct-2022

विपक्ष पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश को गुलामी की जंजीरों ने ऐसा जकड़ रखा है कि कुछ लोगों को विकास के कार्यों पर सवाल उठाते हैं। पहले देश में अपनी ही संस्कृति को लेकर हीन भावना थी। लेकिन अब केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, काशी उज्जैन अयोध्या जैसे श्रद्धा के केंद्र अपनी भव्यता को दर्शा रहे हैं। देश में अब गुलामी की मानसिकता को खत्म करने की जरूरत है। कहा कि पहले की सरकारों ने सीमांत के लोगों के सामर्थ्य को उन्हीं के खिलाफ इस्तेमाल किया है।  लेकिन आज सीमांत के लोग संतोष में हैं।

02:22 PM, 21-Oct-2022

हेमकुंड रोपवे बनने से तीर्थयात्रियों को होगी सुविधा
प्रधानमंत्री ने कहा कि माणा की धरती से जनता का आभार करता हूं कि हमें सेवा का दोबारा मौका दिया। कहा कि मुझे सौभाग्य मिला कि मैं इन योजनाओं का शिलान्यास कर पाया। कहा कि हेमकुंड रोपवे बनने से तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी। यात्री अब यहां से यात्रा का सुखद अनुभव लेकर जा सकेंगे।

02:21 PM, 21-Oct-2022

25 साल पहले जब माणा में बुलाई थी बैठक
25 साल पहले भी माणा में मैंने उत्तराखंड भाजपा की कार्य समिती की बैठक बुलाई थी। तब कुछ कार्यकर्ता मुझसे नाराज भी हुए थे कि इतनी दूर क्यों बैठक बुलाई। तब मैंने कहा था जिस दिन उत्तराखंड भाजपा के दिल में माणा गांव के लिए जगह बन जाएगी, उस दिन वहां के लोगों के दिलों में भाजपा की जगह बन जाएगी। 

02:08 PM, 21-Oct-2022

पीएम की हर बात पर हिमाचल का जिक्र
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अंतिम गांव माणा में जनसभा कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान वह कई बार हिमाचल का जिक्र करते रहे। पीएम ने कहा कि जब हिमाचल गया था, तो वहां कुछ लोगों ने मुझसे कहा कि हमने ट्रेन नहीं देखी थी, लेकिन आप वंदे भारत ट्रेन ले आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि वो दिन मैं उत्तराखंड में भी देखना चाहते हूं। हिमाचल जैसे ही उत्तराखंड में विकास कगिति तेजी से बढ़े। कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल में रोपवे का एक बड़ा नेटवर्क बनने जा रहा है। 
 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं, लेकिन उनका अहसास हिमाचल तक पहुंचा हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से लगाव है, उसी तरह हिमाचल से भी उनका लगाव है। खास बात यह है कि कुछ समय बाद हिमाचल में चुनाव होने हैं, और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उत्तराखंड दौरे से हिमाचल को जोड़ने की पूरी कोशिश की है।

01:52 PM, 21-Oct-2022

यात्रियों से की पीएम ने अपील, स्थानीय उत्पाद जरूर खरीदें
प्रधानमंत्री नरेंद्र देश देश के अंतिम गांव माणा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां की माताओं और बहनों को प्रणाम करता हूं जिस तरह के उत्पाद वह बना रही हैं, उसके लिए वह बधाई की पात्र हूं। मैं उन्हें देखकर बड़ा प्रसन्न हुआ। उन्होंने यात्रियों से अपील की। कहा कि आज मुझे सभी लोगों से खासतौर पर यात्रियों से वादा चाहिए कि जब भी आप कहीं भी यात्रा पर जाए वहां के उत्पाद जरूर खरीदें। अपनी यात्रा पर जितना पैसा खर्च करते हैं उसमें से पांच प्रतिशत खर्च भी अगर स्थानीय उत्पादों पर खर्च करेंगे तो ये स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम होगा। कहा कि स्थानीय उत्पाद खरीदने से आपको संतोष होगा।

01:44 PM, 21-Oct-2022

देश की सीमा पर बसा हर गांव मेरे लिए पहला गांवः पीएम 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि माणा गांव भारत के अंतिम गांव के रूप में जाना जाता है। अब मेरे लिए देश की सीमा पर बसा हर गांव पहला गांव है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की सीमा पर बसे ये गांव हमारे देश के सशक्त प्रहरी हैं।

01:26 PM, 21-Oct-2022

जय बदरीविशाल, जय बाबा केदार से प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन शुरू किया

जय बदरीविशाल, जय बाबा केदार से प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब मैं आया था तो मेरे मुंह से ऐसे ही निकल गया था कि अगला दशक उत्तराखंड का होगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं नई परियोजनाओं के साथ संकल्प को दोहराने आया हूं। इस दौरान उन्होंने माणा से जुड़ी अपनी 25 साल पुरानी यादों को ताजा किया। 

 

01:08 PM, 21-Oct-2022

नए भारत के सपने को पूरा करने में उत्तराखंड देगा पूरा सहयोग- सीएम धामी
माणा गांव में जनसभा शुरू हो गई है। सबसे पहले मुख्यमंत्री धामी ने अपना संबोधन शुरू किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री का सबसे पहले स्वागत अभिनंदन किया। कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि आज हमें प्रधानमंत्री का सानिध्य मिल रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नए भारत निर्माण के सपने में उत्तराखंड का अपना पूरा सहयोग देगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री का लगाव उत्तराखंड से किस तरह का है, ये हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। हम धर्म और संस्कृति का उत्सव मना रहे हैं। भव्य केदार और दिव्य केदार बनने जा रहा है। 
 

12:57 PM, 21-Oct-2022

रम्माण और पौणा नृत्य से पीएम मोदी का स्वागत 
प्रधानमंत्री की अगुवाई में माणा गांव के भोटिया जनजाति की महिला व पुरुषों द्वारा पौणा नृत्य और झुमैलो नृत्य भी किया। यह विविध कार्यक्रमों, पूजा और अनुष्ठानों की एक शृंखला है। इसमें सामूहिक पूजा, देवयात्रा, लोकनाट्य, नृत्य, गायन, मेला आदि विविध रंगी आयोजन होते हैं। 

12:42 PM, 21-Oct-2022

माणा गांव पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा करेंगे
केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना और केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद पीएम बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने पूजा कर भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। इसके बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अंतिम गांव माणा पहुंच गए हैं। जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

12:14 PM, 21-Oct-2022

माणा गांव की चर्चा - अलग हैं सांस्कृतिक विरासत
समुद्रतल से 10227 फीट की ऊंचाई पर सरस्वती नदी के किनारे बसे माणा गांव में भोटिया जनजाति के करीब 150 परिवार निवास करते हैं। यह गांव अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ कई अन्य कारणों से भी अपनी अलग पहचान रखता है। गांव की महिलाएं ऊन का लव्वा ( ऊन की धोती) और अंगुड़ी (ऊन का बिलाउज) पहनती हैं। यहां की महिलाएं हर वक्त अपने सिर को कपड़े से ढककर रखती हैं। किसी भी सामूहिक आयोजन में महिलाएं और पुरुष समूह में पौणा व झुमेलो नृत्य आयोजित करते हैं।

11:48 AM, 21-Oct-2022

माणा में होगी जनसभा
देश के अंतिम गांव माणा के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद करेंगे। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है। गांव की महिलाओं ने प्रधानमंत्री से पूछने के लिए कुछ सवाल भी तैयार किए हैं। आत्मनिर्भर माणा गांव के लोग प्रधानमंत्री के स्वागत की खास तैयारियों में जुटे हैं। 

11:33 AM, 21-Oct-2022

पीएम ने शुरू की मंदिर में पूजा अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए और फिर पूजा अर्चना शुरू की। यहां पूर्जा-अर्चना करने के बाद वह बदरीनाथ धाम से आस्था पथ के साकेत चौक पहुंचेंगे।

11:22 AM, 21-Oct-2022

पीएम ने स्वीकारा लोगों का अभिवादन
प्रधानमंत्री नरेंद्र की झलक पाने को यहां लोग बेताब हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने भी लोगों को निराश नहीं किया। उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद हैं। 

10:55 AM, 21-Oct-2022

बदरीनाथ में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे प्रधानमंत्री
केदारनाथ से पीएम बदरीनाथ पहुंच गए हैं। आर्मी हेलीपेड पर प्रधानमंत्री का एमआई 17 उतरा। सबसे पहले पीएम मोदी बदरीविशाल के दर्शनों के लिए जाएंगे। यहां भगवान बदरीनाथ के मंदिर में दर्शन करने के बाद वह रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। 

10:41 AM, 21-Oct-2022

बदरीनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार के दर्शन करने के बाद अब भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंच गए हैं। बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री के विशेष विमान के उतरने से पहले ही तीर्थयात्रियों को देवदर्शनी में रोका गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले आम लोगों को अपने साथ सिर्फ मोबाइल फोन लाने की अनुमति है। कैरी बैग, हैंड बैग सहित अन्य किसी तरह की सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित है।
 

10:17 AM, 21-Oct-2022

बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
बाबा केदार के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए  हैं। यहां धाम में हलचल बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री के विशेष विमान के उतरने से पहले ही तीर्थयात्रियों को देवदर्शनी में रोका गया है। यहां बैरियर पर पुलिस कर्मी तैनात है।

10:10 AM, 21-Oct-2022

बदरीनाथ धाम जाएंगे पीएम मोदी
पुनर्निर्माण कार्यो के बाद पीएम मोदी ने निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत अन्य अधिकारियों व तीर्थ पुरोहित समाज के साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री, कुछ ही देर में बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

09:40 AM, 21-Oct-2022

पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल  गए। वहां से लौटकर पीएम पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने निकले। 

09:21 AM, 21-Oct-2022

केदारनाथ रोपवे का किया शिलान्यास
लगभग 946 करोड़ की लागत से बनने वाले सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का पीएम मोदी ने शिलान्यास किया। परियोजना से जुड़े नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड के अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री को वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के माध्यम से परियोजना के बारे में जानकारी दी गई। 

09:19 AM, 21-Oct-2022

बदरीनाथ में बढ़ी हलचल
पीएम मोदी कुछ ही देर में बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। वह अभी केदारनाथ धाम में हैं। उनके आगमन से बदरीनाथ धाम में हलचल बढ़ गई है। साकेत चौक से बदरीनाथ धाम तक प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर  जीरो जोन में तब्दील कर दिया गया है। तीर्थ यात्रियों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। साकेत चौक से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

09:03 AM, 21-Oct-2022

खास पहनावे में नजर आए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी अपने खास पहनावे में नजर आए। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाहर आकर उन्होंने जनता का अभिभावदन स्वीकार किया। उनके पहनावे ने हर किसी का ध्यान खींचा। हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा पहकर पीएम मोदी इस पहुंचे हैं। 
 

08:58 AM, 21-Oct-2022

विधिवत पूजा संपन्न, मंदिर गर्भ गृह से बाहर आए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधिवत परंपरागत ढंग से बाबा केदार की पूजा अर्चना कर मंदिर गृभ गृह से बाहर आ गए हैं। उन्होंने राष्ट्र कल्याण के लिए बाबा केदार का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद प्रधानमंत्री एटीवी (ऑल टेरिल व्हीकल) अब पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।

08:44 AM, 21-Oct-2022

पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में शुरू की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार को नमन कर मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। पीएम मोदी नौ बजे तक केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। 

08:34 AM, 21-Oct-2022

तीर्थपुरोहितों ने किया पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठवीं बार आज बाबा केदार के द्वार पहुंचे हैं। उनके आगमन पर तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपीजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे। बाबा केदार को नमन कर उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया।

08:21 AM, 21-Oct-2022

केदारनाथ पहुंचे पीएम मोदी, 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया केदारनाथ मंदिर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंच गए हैं। यहां वह नौ बजे तक केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल फूूलों से सजाया गया है। साथ ही मंदिर परिसर सहित केदारपुरी क्षेत्र में साफ-सफाई की गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मंदिर के चारों तरफ रेड कार्पेट बिछाया गया है। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। इस दौरान गेंदा व अन्य फूलों के साथ ही आम, पीपल की पत्तियों की माला बनाई गई है।

08:01 AM, 21-Oct-2022

उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा पीएम मोदी का दौरा
केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। आज केदारनाथ का भव्य और दिव्य प्रांगण पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। बदरीनाथ के मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री का केदारनाथ एवं बदरीनाथ का यह दौरा उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

07:52 AM, 21-Oct-2022

ढाई घंटे केदारनाथ धाम में रहेंगे पीएम मोदी
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री केदारनाथ में लगभग ढाई घंटे रहेंगे और सुबह साढ़े दस बजे श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

07:36 AM, 21-Oct-2022

पीएम मोदी करेंगे आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के दर्शन
देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पीएम मोदी केदारनाथ धाम के लिए निकल चुके हैं। केदारनाथ में लगभग अपने ढाई घंटे के कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के दर्शन भी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री एटीवी (ऑल टेरिल व्हीकल) से पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही उत्तराखंड शासन व रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से बातचीत करेंगे। परियोजना से जुड़े नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड के अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री को वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के माध्यम से परियोजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

07:21 AM, 21-Oct-2022

देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सचिव ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथके लिए रवाना हो गए। 8.30 बजे वह केदारनाथ मंदिर पहुंचेंगे। और नौ बजे तक केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वह केदारनाथ रोपवे परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

07:06 AM, 21-Oct-2022

गौचर हवाई पट्टी में सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा को लेकर इमरजेंसी के लिहाज से गौचर हवाई पट्टी में सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद किए गए हैं। डीआईजी गढ़वाल करन नगन्याल ने पुलिस जवानों के साथ गुरुवार को बैठक की थी। गौचर हवाई पट्टी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के एक डीआईजी, एक एआईजी, तीन एसपी, पांच सीओ, चार इंस्पेक्टर, 16 सब इंस्पेक्टर, छह लेडीज एसआई, 13 हेड कांस्टेबल, 65 जवान और एक कंपनी पीएससी के जवानों को तैनात किया गया है। एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि व्यवस्थाएं पूरी हैं। वहीं, विधायक अनिल नौटियाल पीएम के कार्यक्रम को लेकर बदरीनाथ चले गए हैं। 

05:59 AM, 21-Oct-2022

साकेत चौक से बदरीनाथ धाम होगा जीरो जोन
साकेत चौक से बदरीनाथ धाम तक लगभग 200 मीटर आस्था पथ पर प्रधानमंत्री मोदी पैदल चलेंगे। इस दौरान यह क्षेत्र जीरो जोन में तब्दील रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर बदरीनाथ धाम की देव दर्शनी से लेकर देश के अंतिम गांव माणा तक व्यवस्थाएं चाक-चौबंध कर दी गई हैं। बदरीनाथ हाईवे, माणा टैक्सी स्टेशन, हेलीपेड, साकेत चौक, बदरीनाथ परिसर, ब्रह्म कपाल, पुलिस थाना क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। 

ये भी पढ़ें...PM Modi Badrinath Visit: पीएम के कार्यक्रम में केवल मोबाइल ले जाने की अनुमति, पांडुकेश्वर में रोकी बसें

 

05:39 AM, 21-Oct-2022

PM Modi In Uttarakhand: बदरीनाथ में ही रुकेंगे आज पीएम, अधिकारियों के साथ धाम के मास्टर प्लान पर कर रहे चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को भगवान केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। उनका केदारनाथ का यह छठा और बदरीनाथ का दूसरा दौरा है। इस दौरान राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ रहेंगे।  पीएम मोदी पहली बार बदरीनाथ में रात्रि प्रवास करेंगे।

प्रधानमंत्री उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। इसमें केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। शासन, रुद्रप्रयाग व चमोली जिला प्रशासन प्रधानमंत्री के प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है।

ये भी पढ़ें...PM Modi Badrinath Visit: 200 मीटर आस्था पथ पर चलेंगे पीएम मोदी, देवदर्शनी में एक घंटे रोके जाएंगे तीर्थयात्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केदारनाथ में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास किया। परियोजना से जुड़े नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड के अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री को वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के माध्यम से परियोजना के बारे में जानकारी दी गई। खास बात ये है कि यह रोपवे केदारनाथ धाम तक करीब 9.7 किलोमीटर लंबा होगा। यह गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा। दोनों स्थानों के बीच यात्रा का समय वर्तमान में 6-7 घंटे से कम होकर लगभग 30 मिनट का रह जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें