आपदा के कारण बारिश से करीब 15 किमी के दायरे में नुकसान पहुंचा है। सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 10 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं जिससे आवागमन पूरी तरह ठप है। बीआरओ और लोनिवि जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों को खोलने का प्रयास कर रहे हैं।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस दुखद हादसे में अब तक एक युवती का शव बरामद किया जा चुका है। चेपड़ों बाजार में एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
डीडीआरएफ: 7 जवान
एनडीआरएफ: 27 जवान
एसडीआरएफ: 12 जवान
एसएसबी ग्वालदम: 12 जवान
चमोली के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर तैनात कर दी गई है। सीएचसी थराली में चार चिकित्साधिकारी, 6 स्टाफ नर्स, 1 फार्मासिस्ट,1 ड्राइवर मय एम्बुलेंस , जीवन रक्षक औषधि सहित अलर्ट मोड में तैनात कर दिए गए हैं। वहीं एक अतिरिक्त एंबुलेंस और दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर्णप्रयाग में की गई है। एक चिकित्साधिकारी देवाल में तैनात हैं।