फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Avalanche Live: लापता चारों श्रमिकों के शव बरामद, आठ की गई जान, 46 को बचाया

Sun, 02 Mar 2025 05:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, चमोली

खास बातें

Uttarakhand Badrinath Avalanche Rescue Live Updates : शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में 54 मजदूर फंस गए थे। इसमें से आठ की जान चली गई। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
Chamoli Avalanche - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:17 PM, 02-Mar-2025

आज मिले मृतकों की सूची

1. अनिल कुमार (21) पुत्र ईश्वरी दत्त, ठाकुर नगर, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड।
2. अशोक (28) पुत्र रामपाल, गंगहोल,  बेनाऊ, फतेपुर, उत्तर प्रदेश। 
3. हरमेश (30) पुत्र ज्ञानचंद्र, कुठार, ऊना, हिमाचल प्रदेश।
4. अरविंद (43) पुत्र देवेंद्र कुमार, गोकुल धाम, भगत निवास, न्यू कॉलोनी, क्लेमन टाउन, देहरादून।

05:09 PM, 02-Mar-2025

चारों लापता श्रमिकों के शव बरामद

माणा में लापता चारों श्रमिकों के शव आज बरामद हुए हैं। इसके साथ ही रेस्क्यू अभियान पूरा हो गया है। हिमस्खलन की इस घटना में आठ श्रमिकों की जान चली गई। वहीं, 46 श्रमिकों को बचा लिया गया है।

03:22 PM, 02-Mar-2025

चार लापता में तीन की मौत एक का अभी पता नहीं चला

मृतकों की सूची
1.
अनिल कुमार (21) पुत्र ईश्वरी दत्त, ठाकुर नगर, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड।
2. अशोक (28) पुत्र रामपाल, गंगहोल,  बेनाऊ, फतेपुर, उत्तर प्रदेश। 
3. हरमेश (30) पुत्र ज्ञानचंद्र, कुठार, ऊना, हिमाचल प्रदेश।

लापता
1.
अरविंद (43) देवेंद्र कुमार, गोकुल धाम, भगत निवास, न्यू कॉलोनी, क्लेमन टाउन, देहरादून।

विज्ञापन
02:18 PM, 02-Mar-2025
एक और श्रमिक का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

एक और श्रमिक का शव बरामद, एक की तलाश जारी

पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सेना द्वारा जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबे एक और श्रमिक के शव को बरामद किया है। शव को माना पोस्ट लाया जा रहा है। अभी भी एक श्रमिक लापता है।

02:06 PM, 02-Mar-2025

गंभीर घायल को एम्स ऋषिकेश लाया गया

माणा रेस्क्यू अभियान में गंभीर रूप से घायल पवन पुत्र महेंद्र सिंह (23) इशापुर, सम्भल, उत्तर प्रदेश को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। जबकि एक व्यक्ति को शनिवार को रेफर कर दिया गया था।  

विज्ञापन
12:24 PM, 02-Mar-2025

दो और श्रमिकों के शव बरामद

पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सेना द्वारा जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबे दो और श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं। शवों को माना पोस्ट लाया जा रहा है। अब दो लोग लापता हैं।

12:19 PM, 02-Mar-2025

जल्द श्रमिकों को ढूंढ लेंगे- आपदा प्रबंधन सचिव

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि मौसम ने हमारा साथ दिया है। कुल 54 (बीआरओ श्रमिक) लापता थे, 50 को बचा लिया गया है, और 4 लोगों की जान चली गई है। चार लोग अभी भी लापता हैं, और खोज और बचाव अभियान चल रहा है, और हमें उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही ढूंढ लेंगे।

12:18 PM, 02-Mar-2025

चार घायलों को लाया गया एम्स

एम्स ऋषिकेश के पीआरओ संदीप सिंह ने बताया कि पांच लोगों को यहां लाया जाना था, लेकिन बाद में हमें पता चला कि 4 लोगों को यहां लाया जाएगा। अशोक कुमार को यहां लाया गया है और उन्हें रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। उनकी जांच की जा रही है। उनकी रीढ़ की सर्जरी शायद आज की जाएगी। उनके पैर अभी काम नहीं कर रहे हैं। टीम उनकी निगरानी कर रही है। पवन कुमार को भी आज यहां एयरलिफ्ट किया जाना है।

12:15 PM, 02-Mar-2025

हम कंटेनर में थे, अचानक हिमस्खलन हुआ

जीवित बचे विजय पांडे ने कहा, हम कंटेनर में थे जब हिमस्खलन हुआ और यह कंटेनर को बहा ले गया। हमने खुद को बर्फ में पाया।हममें से 9 लोग कंटेनर में थे, उनमें से 4 यहां भर्ती हैं।

12:15 PM, 02-Mar-2025

घायल ने सुनाई आपबीती

आर्मी अस्पताल में भर्ती जीवित बचे लोगों में से एक मनोज भंडारी ने बताया कि यह इतना अचानक हुआ कि हमें कुछ पता ही नहीं चला। हमारे सभी कंटेनर नष्ट हो गए, क्योंकि यह एक भारी तूफान था।
 
 

12:12 PM, 02-Mar-2025

ड्रोन आधारित इंटेलिजेंट ब्यूरिड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम से होगी खोज

 पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि चार लोग अभी भी लापता हैं। भारतीय सेना उसी के लिए बचाव अभियान पर है। अब सर्च ऑपरेशन में ड्रोन आधारित इंटेलिजेंट ब्यूरिड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम के दो कर्मी और हिमस्खलन बचाव डॉग, रॉबिन भी तैनात है। हमारे पास सेना, वायु सेना और नागरिक हेलीकॉप्टर हैं जो बचाव अभियान में लगे हैं।

11:53 AM, 02-Mar-2025

ज्योर्तिमठ आर्मी अस्पताल में 45 घायल भर्ती

ज्योर्तिमठ आर्मी अस्पताल में 45 घायल भर्ती हैं। वहीं, लापता श्रमिकों की तलाश जारी है। साथ ही कंटेनरों को भी कैमरों से ट्रेस किया जा रहा है।

10:16 AM, 02-Mar-2025

सीएम धामी ने ली बचाव कार्यों की जानकारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज सुबह फिर आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से चमोली में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। 

10:11 AM, 02-Mar-2025

चार मजदूर हैं लापता, तलाश जारी

जिला प्रशासन के अनुसार, हिमस्खलन के दौरान 55 मजदूरों के फंसे होने की खबर थी। अब सामने आया है कि एक मजदूर पहले ही अपने घर चला गया था। वहां 54 मजदूर ही थे। जिसमें से 50 को रेस्क्यू कर निकाला गया है। जिसमें से चार की मौत हो चुकी है। चार लापता की तलाश जारी है।  

09:18 AM, 02-Mar-2025

मजदूरों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम कैमरों के साथ रवाना

पुलिस महानिरीक्षक  एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल के निर्देशानुसार टीम विक्टिम लोकेटिंग और थर्मल इमेज कैमरा के साथ हेलीकॉप्टर से रवाना हो गई है। यह टीम अब कैमरों से श्रमिकों की तलाश करेगी।

09:09 AM, 02-Mar-2025

10 घायल ज्योर्तिमठ अस्पताल में भर्ती

10 घायलों को पहुंचाया गया ज्योर्तिमठ अस्पताल। रेस्क्यू और सर्च अभियान जारी है।

09:00 AM, 02-Mar-2025
हेलीकॉप्टर से किया जा रहा रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

हेलीकॉप्टर से किया जा रहा रेस्क्यू

चमोली में आज मौसम साफ बना हुआ है। रेस्क्यू अभियान भी शुरू हो गया है। सेना के सात और एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में लगा है।  

08:48 AM, 02-Mar-2025

ज्योतिर्मठ तहसील में स्थापित किया कंट्रोल रूम

उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि माणा कैंप में हिमस्खलन की घटना में प्रभावित व्यक्तियों की सहायता के लिए तहसील कार्यालय ज्योतिर्मठ में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी प्राप्त करना चाहता है तो फोन नंबर 7302712491, 8171748602 पर संपर्क कर सकते हैं।  

Chamoli: हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बने थे मजदूरों के आवास, पहले भी आ चुके बर्फीले तूफान, अब चार की गई जान

08:19 AM, 02-Mar-2025

सैलानियों से तीन दिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा न करने की अपील

सीएम ने कहा कि अत्यधिक बर्फबारी के कारण हिमस्खलन की संभावनाओं के मद्देनजर औली, हर्षिल आदि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विभिन्न रिजॉर्ट में रह रहे सैलानियों को सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा। सीएम ने सैलानियों से अगले तीन दिन इन क्षेत्रों में यात्रा न करने की अपील की है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को सुरक्षा के दृष्टिगत सभी जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

08:18 AM, 02-Mar-2025

इलाज के लिए है पूरा बंदोबस्त

सीएम ने कहा कि घायल श्रमिकों के इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। माणा और ज्योतिर्मठ में सेना के अस्पताल में घायल श्रमिकों का उपचार हो रहा है। एम्स ऋषिकेश और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के साथ ही स्थानीय सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट पर रखा गया है।

Badrinath: हिमस्खलन के डर से जहां नहीं बजता है शंख, वहां चल रहे हथौड़े...माणा हादसे पर वैज्ञानिकों की चिंता

08:13 AM, 02-Mar-2025

पांच कंटेनर ट्रेस, तीन बर्फ में दबे

पांच कंटेनरों को ट्रेस कर श्रमिकों को सुरक्षित निकालने में राहत और बचाव दलों को सफलता मिली है। अत्यधिक बर्फ होने के कारण तीन कंटेनर ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं। आर्मी, आईटीबीपी द्वारा इन कंटेनरों का पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। कंटेनरों ने तलाश के लिए आर्मी के स्निफर डाग्स की तैनाती की गई है। सेना की तीन टीमों द्वारा सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। दिल्ली से सेना का ग्राउंड पेनीट्रेशन रडार (जीपीआर रडार) मंगाया गया है, जो बर्फ के अंदर कंटेनरों को ट्रेस करने में मदद करेगा।

08:10 AM, 02-Mar-2025

Uttarakhand Avalanche Live: लापता चारों श्रमिकों के शव बरामद, आठ की गई जान, 46 को बचाया

माणा के पास भारी हिमस्खलन की चपेट में आए 17 अन्य श्रमिकों का शनिवार सुबह रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। अब तक कुल 50 श्रमिकों का रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें से चार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआर और वायु सेना के बचाव दल पांच अन्य श्रमिकों की तलाश में युद्ध स्तर पर अभियान छेड़े हुए हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें