फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया, 95 रन पर सिमटी टीम; जैक्स को मिले तीन विकेट

Sun, 22 Feb 2026 06:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले

खास बातें

Sri Lanka vs England T20 World Cup : इंग्लैंड ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में श्रीलंका को 51 रनों से हराया। इंग्लैंड ने इस तरह बड़ी जीत दर्ज की, जबकि सह-मेजबान श्रीलंका को करारा झटका लगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:12 PM, 22-Feb-2026

Live Score ENG vs SL: इंग्लैंड की बड़ी जीत

इंग्लैंड ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका को टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में 51 रन से हराया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 16.4 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने इस तरह श्रीलंका के खिलाफ टी20 में लगातार 12वीं जीत दर्ज की। श्रीलंका की बल्लेबाजी इस मैच में इस कदर खराब रही कि पांच बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सके और दो बल्लेबाज खाता खोले बिना ही आउट हुए।

श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान दासुन शनाका ने बनाए जो 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कामिंदु मेंडिस ने 13, दुनिथ वेलालागे ने 10 और महीश तीक्ष्णा ने नाबाद 10 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने तीन विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर, लियाम डावसन और आदिल राशिद को दो-दो विकेट मिले। वहीं जैमी ओवरटन को एक विकेट मिला।

06:10 PM, 22-Feb-2026

Live Score ENG vs SL: श्रीलंका को नौवां झटका

श्रीलंका ने नौ विकेट गंवा दिए हैं और दुश्मंता चमीरा पवेलियन लौट गए हैं। लियाम डावसन ने चमीरा को आउट किया जो छह रन बनाकर आउट हुए।

06:04 PM, 22-Feb-2026

Live Score ENG vs SL: श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई

श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई है और उसने 82 के स्कोर पर आठ विकेट गंवा दिए है। आदिल राशिद ने दासुन शनाका को आउट किया जो 24 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
05:52 PM, 22-Feb-2026

Live Score ENG vs SL: श्रीलंका को सातवां झटका

श्रीलंका को दुशान हेमंता के रूप में सातवां झटका लगा है। हेमंता ओवटरन की गेंद पर हिट विकेट हो गए। हेमंता पांच रन बनाकर आउट हुए।

05:44 PM, 22-Feb-2026

Live Score ENG vs SL: इंग्लैंड को छठी सफलता

इंग्लैंड को कामिंडु मेंडिस के रूप में छठी सफलता मिली है। मेंडिस 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
05:33 PM, 22-Feb-2026

Live Score ENG vs SL: श्रीलंका के 5 विकेट गिरे

श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। स्कोर 50 के करीब है।

04:47 PM, 22-Feb-2026

Live Score ENG vs SL: इंग्लैंड की पारी समाप्त

इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने अर्धशतक लगाया जिसके दम पर टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाने में सफल रही। इंग्लैंड की बल्लेबाजी इस मुकाबले में अच्छी नहीं रही है और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। इंग्लैंड के लिए सॉल्ट ने 40 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए।

इंग्लैंड की पारी की बात करें तो सॉल्ट के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने 21, हैरी ब्रूक ने 14, सैम करन ने 11, जोस बटलर ने 7, टॉम बेंटन ने 6, लियाम डेवसन ने 6 और जैकब बैथेल ने 3 रन बनाए, जबकि जैमी ओवरटन 10 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेलालागे को तीन विकेट मिले, जबकि दिलशान मादुशांका और महीश तीक्ष्णा को दो-दो सफलता मिली। वहीं, दुश्मंता चमीरा ने एक विकेट अपने नाम किया।

04:40 PM, 22-Feb-2026

Live Score ENG vs SL: आर्चर खाता खोले बिना आउट

मादुशांका ने दो गेंदों पर दो विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर खाता खोले बिना नौवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।

04:38 PM, 22-Feb-2026

Live Score ENG vs SL: इंग्लैंड को आठवां झटका

इंग्लैंड को विल जैक्स के रूप में आठवां झटका लगा है। जैक्स 14 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए।

04:17 PM, 22-Feb-2026

Live Score ENG vs SL: सॉल्ट पवेलियन लौटे

दुनिथ वेलालागे ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे फिल सॉल्ट की पारी का अंत कर दिया। सॉल्ट एक छोर से टिके हुए थे, लेकिन 40 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए।

04:09 PM, 22-Feb-2026

Live Score ENG vs SL: इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। दुश्मंता चमीरा ने सैम करन को अपना शिकार बनाया जो 11 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए।

03:53 PM, 22-Feb-2026

Live Score ENG vs SL: इंग्लैंड को चौथा झटका

इंग्लैंड को हैरी ब्रूक के रूप में चौथा झटका लगा है। ब्रूक सात गेंदों पर एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।

03:41 PM, 22-Feb-2026

Live Score ENG vs SL: इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई

श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई है। इंग्लैंड ने 50 से भी कम स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। टॉम बेंटन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। बेंटन छह रन बनाकर आउट हुए।

03:26 PM, 22-Feb-2026

SL vs ENG Live Score: श्रीलंका को दूसरी सफलता

श्रीलंका को महीश तीक्ष्णा ने दूसरी सफलता दिलाई है। तीक्ष्णा ने जैकब बैथेल को आउट किया जो तीन रन ही बना सके।

03:21 PM, 22-Feb-2026

SL vs ENG Live Score: इंग्लैंड को पहला झटका

इंग्लैंड को जोस बटलर के रूप में पहला झटका लगा है। दुनिथ वेलालागे ने बटलर को आउट किया जो 14 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए।

03:03 PM, 22-Feb-2026

SL vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू

श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर के साथ फिल सॉल्ट पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।

02:53 PM, 22-Feb-2026

SL vs ENG Live Score: स्टैट

इंग्लैंड ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में श्रीलंका पर दबदबा बनाए रखा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 17 मैचों में से इंग्लैंड ने 13 में जीत दर्ज की है, जिसमें लगातार पिछले 11 मुकाबले भी शामिल हैं। टूर्नामेंट से पहले इसी मैदान पर इंग्लैंड ने श्रीलंका को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। वहीं टी20 विश्व कप इतिहास में भी इंग्लैंड 5-1 से आगे है।

02:50 PM, 22-Feb-2026

SL vs ENG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
 

02:48 PM, 22-Feb-2026

SL vs ENG Live Score: श्रीलंका ने टॉस जीता

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। शनाका ने बताया कि उनकी प्लेइंग-11 में दो बदलाव हैं। दुष्मंथा चमीरा की वापसी हुई है। वहीं, कुसर परेरा की जगह कामिल मिशारा को जगह मिली है। प्रमोद मदुशन भी नहीं खेल रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि उनकी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है।  

02:44 PM, 22-Feb-2026

SL vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया, 95 रन पर सिमटी टीम; जैक्स को मिले तीन विकेट

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्वकप में रविवार को दो मुकाबले हैं। रविवार को पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जारी है। सुपर-8 का यह मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह टी20 विश्वकप का 42वां और सुपर-8 राउंड का दूसरा मैच है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें