फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2027 Retention Live: सभी 10 टीमें आज जारी करेंगी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, क्या होंगे चौंकाने वाले फैसले?

Tue, 17 Nov 2026 03:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

IPL 2027 Players Retention Live Updates in Hindi: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2027 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी आज रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी। देखना दिलचस्प होगा कि कोई बड़ा नाम रिलीज होता या है नहीं। आइए जानते हैं पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
आईपीएल रिटेंशन - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:00 PM, 17-Nov-2026

IPL 2027 Retention Live: धोनी का आईपीएल से संन्यास

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले सीएसके ने धोनी की नई भूमिका का खुलासा किया है। धोनी अब सीएसके के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन वह आईपीएल में खेलते थे। धोनी चोट के कारण आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके थे, लेकिन उन्होंने अगले सीजन से पहले आईपीएल भी छोड़ने का फैसला कर लिया। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को पांच बार खिताब जिताया है। माही के फैंस के लिए निराशा की बात यह है कि अब वह उन्हें मैदान पर खेलते हुए नहीं देख सकेंगे। धोनी आईपीएल की शुरुआत से यानी 2008 से ही इस लीग का हिस्सा थे। 

02:46 PM, 17-Nov-2026

IPL 2027 Retention Live: कब होनी है नीलामी

आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा। इससे पहले रिटेंशन, प्लेयर रजिस्ट्रेशन और ऑक्शन लिस्ट से जुड़ी कई अहम तारीखें निर्धारित की गई हैं।

02:46 PM, 17-Nov-2026

IPL 2027 Retention Live: ट्रेड विंडो खुला

इस बार रिटेंशन को लेकर खासा रोमांच है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में कई बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी बदल ली है। ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन सी टीम अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताती है और किन खिलाड़ियों को रिलीज करती है।

विज्ञापन
02:45 PM, 17-Nov-2026

IPL 2027 Retention Live: आज के डेडलाइन

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। यानी मंगलवार को सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी होगी।

02:38 PM, 17-Nov-2026

IPL 2027 Retention Live: सभी 10 टीमें आज जारी करेंगी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, क्या होंगे चौंकाने वाले फैसले?

IPL 2027 Players Retention Live Updates in Hindi: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2027 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी आज रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी। देखना दिलचस्प होगा कि कोई बड़ा नाम रिलीज होता या है नहीं। आइए जानते हैं पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें