फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDW vs BANW Highlight: भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में, 22 सितंबर को श्रीलंका से स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला

Sun, 20 Sep 2026 01:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन

खास बातें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाड 2026 के सेमीफाइनल में 114 रन से रौंद दिया। यह मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। भारत के 196 रन के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की टीम 81 रन पर सिमट गई।
 
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:24 PM, 20-Sep-2026

भारतीय टीम फाइनल में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से रौंद दिया। इस जीत के साथ भारत का एक और पदक पक्का हो गया है। भारत ने कम से कम रजत तो पक्का कर लिया है। अब 22 सितंबर को भारत का मुकाबला फाइनल में श्रीलंका से होगा। वहीं, बांग्लादेश की टीम 22 को ही पाकिस्तान के खिलाफ कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेगी। भारत ने 2023 में हांगझोउ एशियाई खेलों में भी स्वर्ण जीता था। टीम इंडिया इस बार भी स्वर्ण जीतना चाहेगी। श्रीलंका ने आज सुबह दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया था। भारत और श्रीलंका की टीमें हाल ही में एशिया कप के फाइनल में भी आमने-सामने आई थीं। उसमें टीम इंडिया ने आसानी से जीत हासिल की थी।

सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो भारत ने शेफाली के शतक की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए थे। शेफाली ने 49 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद में 40 रन की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 19 गेंद में 37 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। दिलारा अख्तर ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। वहीं, शर्मिन अख्तर ने 10 रन और सुल्ताना खातून ने 12 रन बनाए। इनके अलावा बांग्लादेश की कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। भारत की ओर से नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, श्री चरणी को दो विकेट मिला। क्रांति गौड़ और श्रेयांका पाटिल को एक-एक विकेट मिला।

01:02 PM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: बांग्लादेश ने गंवाए सात विकेट

बांग्लादेश को 11वें ओवर में नंदिनी शर्मा ने लगातार दो गेंदों पर दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर नाहिदा अख्तर का कैच अपनी गेंद पर लिया। नाहिदा ने चार रन बनाए। इसके बाद अगली गेंद पर राबेया खान को बोल्ड किया। राबेया खाता नहीं खोल सकीं। फिलहाल शर्मिन अख्तर और सुल्ताना खातून क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट पर 58 रन है।

12:51 PM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: बांग्लादेश को पांचवां झटका

बांग्लादेश को 10वें ओवर में 49 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने दिलारा अख्तर को श्रेयांका के हाथों कैच कराया। वह 23 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल शर्मिन अख्तर और नाहिद अख्तर क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
12:41 PM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: बांग्लादेश को चौथा झटका

बांग्लादेश को 38 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। श्रीचरणी ने निगार सुल्ताना को क्रांति के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सकीं। वहीं, 43 के स्कोर पर बांग्लादेश को चौथा झटका लगा। श्रेयांका पाटिल ने शोर्ना अख्तर को हरमनप्रीत के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बना सकीं। सात ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 43 रन है। फिलहाल दिलारा अख्तर और शर्मिन अख्तर क्रीज पर हैं।

12:39 PM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: बांग्लादेश को तीसरा झटका

बांग्लादेश को 38 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। श्रीचरणी ने निगार सुल्ताना को क्रांति के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सकीं।

विज्ञापन
12:23 PM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: बांग्लादेश को दो झटके

बांग्लादेश ने तीन ओवर के बाद दो विकेट पर नौ रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान निगार सुल्ताना और दिलारा अख्तर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश को पहला झटका चार के स्कोर पर लगा। पारी के दूसरे ओवर में नंदिनी शर्मा ने जुएरिया फिरदौस को कमालिनी के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सकीं। इसके बाद क्रांति गौड़ ने पारी के तीसरे ओवर में शोभना मिस्त्री को फुलमाली के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सकीं।

12:10 PM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: बांग्लादेश की पारी शुरू

बांग्लादेश की पारी की शुरुआत हो चुकी है। ओपनर्स दिलारा अख्तर और जुएरिया फिरदौस क्रीज पर हैं।

11:58 AM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: शेफाली वर्मा ने जड़ा शानदार शतक

भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। मुकाबले की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर शेफाली ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने महज 49 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली। अपनी तूफानी पारी के दौरान शेफाली ने तीन चौके और नौ छक्के लगाए। यह शेफाली का व्हाइट-बॉल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक है। इसके साथ ही वह एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं। 

भारत की ओर से स्मृति मंधाना 19 गेंद में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। वहीं, कमालिनी तीन रन बना सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद में छह चौके की मदद से 40 रन बनाए। वहीं, ऋचा घोष दो रन बना सकीं। भारती फुलमाली नौ रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश की ओर से मारूफा अख्तर, शंजीदा अख्तर, राबेया खान और नाहिदा अख्तर को एक-एक विकेट मिला।

11:54 AM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: ऋचा घोष 2 रन बनाकर आउट

भारत को चौथा झटका लगा है। ऋचा घोष 2 रन बनाकर आउट हो गईं। मरुफा अख्तर ने धीमी गेंद पर उन्हें फंसाया। ऋचा ने गेंद को हवा में खेल दिया और लॉन्ग ऑन पर शोर्ना अख्तर ने आसान कैच पकड़ लिया। ऋचा ने चार गेंदों का सामना किया और सिर्फ दो रन बनाए। उनके आउट होने के बाद भारती फुलमाली क्रीज पर आई हैं। दूसरे छोर पर शेफाली वर्मा 98 रन बनाकर खेल रही हैं और अपने शतक से सिर्फ दो रन दूर हैं। भारत को अब उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है।

11:49 AM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: भारत को तीसरा झटका

भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच मुकाबले में भारत को तीसरा झटका लगा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें राबेया खान ने स्टंप आउट कराया और निगार सुल्ताना ने विकेट के पीछे कैच पूरा किया। हरमनप्रीत ने अपनी पारी में 33 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल रहे।

हरमनप्रीत के आउट होने के बाद ऋचा घोष क्रीज पर आई हैं। वहीं, शेफाली वर्मा 95 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं और अपने शतक से महज पांच रन दूर हैं।

11:41 AM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: 15 ओवर में भारत का स्कोर 150/2

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 150 रन बना लिए हैं और उसके दो विकेट गिरे हैं। शेफाली वर्मा 38 गेंदों में 79 रन बनाकर तूफानी पारी खेल रही हैं। उन्होंने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ा। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 23 गेंदों में 27 रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं। 15वें ओवर से भारत के खाते में 22 रन जुड़े।

11:12 AM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: 10 ओवर का खेल समाप्त

भारत ने 10 ओवर के बाद दो विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। फिलहाल शेफाली वर्मा 26 गेंद में 53 रन और हरमनप्रीत कौर दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा था। वह 19 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, दूसरा झटका नौवें ओवर में गुणालन कमालिनी के रूप में लगा। उनका खराब फॉर्म जारी है और वह तीन रन बना सकीं। बांग्लादेश की ओर से शंजीदा अख्तर और नाहिदा अख्तर को एक-एक विकेट मिला है।

10:59 AM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: मंधाना आउट

भारत को पावरप्ले के आखिरी ओवर में 72 के स्कोर पर पहला झटका लगा। स्मृति मंधाना 19 गेंद में 37 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। फिलहाल कमालिनी और शेफाली क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 75 रन है।

10:37 AM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: भारतीय पारी शुरू

भारतीय टीम की ओपनर्स स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 30 रन है।

10:04 AM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुणालन कमालिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

बांग्लादेश: दिलीरा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तारी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शांजिदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मरूफा अख्तर, सुल्ताना खातून।

10:03 AM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश की कप्तानी निगार सुल्ताना कर रही हैं।

10:02 AM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Live: एक और सेमीफाइनल में श्रीलंका जीता

भारत-बांग्लादेश मैच से पहले श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसे श्रीलंका ने आठ विकेट से जीत लिया और फाइनल में जगह बनाई। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान अब 22 सितंबर को कांस्य पदक मुकाबले में भारत-बांग्लादेश के बीच हारने वाली टीम का सामना करेगी। वहीं, जीतने वाली टीम 22 सितबर को ही श्रीलंका से सामना करेगी। 

09:56 AM, 20-Sep-2026

INDW vs BANW Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में, 22 सितंबर को श्रीलंका से स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना करेगी। यह मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें