फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Live Score: पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी, यश का डेब्यू

Sun, 15 Nov 2026 07:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई

खास बातें

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में खेला जा रहा है। सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। टीम इंडिया की नजर आज मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी।
विज्ञापन
यश को डेब्यू कैप सौंपते अक्षर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:09 AM, 15-Nov-2026

ND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और यश ठाकुर।

न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिश्चियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर।
 

07:05 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कीवी टीम में दो फोर्स्ड बदलाव हैं। पिछले मैच में कहर बरपाने वाले मैट हेनरी और काइल जेमीसन के टेस्ट तैयारियों के लिए चले जाने से जगह खाली हुई थी। उनकी जगह जैकब डफी की वापसी हुई है। कीवी टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है।

वहीं, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। पिछला प्रदर्शन निराशाजनक था, लेकिन उससे यह भी पता चला कि आज हमें किस तरह खेलना होगा। यश देश के लिए खेलना चाहते हैं और मुझे खुशी है कि आज वह डेब्यू कर रहे हैं। सिराज भी काफी समय से इस मौके का इंतजार कर रहे हैं और लंबे समय से टीम के साथ हैं। मैं उनके लिए भी बेहद उत्साहित हूं।

06:55 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: यश ठाकुर को मिला वनडे डेब्यू का मौका

अक्षर पटेल ने यश ठाकुर को उनकी पहली वनडे कैप सौंपी। इसके बाद भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगाकर और हाथ मिलाकर बधाई दी।


विज्ञापन
06:54 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: टॉस की किस्मत ने छिपाई बल्लेबाजी की कमजोरियां

भारत को सीरीज में टॉस की किस्मत का भी फायदा मिला है। पहले वनडे में विराट कोहली के 51 गेंदों पर 74 रन की बदौलत टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में 143 रन का संशोधित लक्ष्य हासिल किया। दूसरे वनडे में 134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 113/7 तक पहुंचा, लेकिन बारिश के कारण डीएलएस से चार रन से जीत मिली।

बल्लेबाजों की खराब फॉर्म बनी चिंता
कोहली और दूसरे मैच में केएल राहुल (नाबाद 26) को छोड़कर कोई बल्लेबाज भरोसा नहीं जगा सका। सीरीज में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का औसत 27 से ज्यादा नहीं है। रोहित, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल संघर्ष कर रहे हैं। अय्यर की चिंता ज्यादा है, जिनका 2023 विश्व कप के बाद SENA देशों में औसत 30 और दक्षिण अफ्रीका में सिर्फ 25.66 रहा है।

06:53 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: हेनरी के तूफान में ढहा भारत का शीर्ष क्रम

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में चौथे वनडे में भारतीय टीम का बिखरना पूरी तरह अप्रत्याशित नहीं था, लेकिन हार का अंतर चौंकाने वाला रहा। मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को शून्य पर आउट कर भारत का स्कोर तीन विकेट पर शून्य कर दिया।

244 रन से मिली शर्मनाक हार
334 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 89 रन पर सिमट गई और 244 रन से हार गई। वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार थी। हालांकि, सीरीज पर नजर रखने वालों के लिए इस प्रदर्शन के संकेत पहले से ही मिलने लगे थे।

विज्ञापन
06:52 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारतीय बल्लेबाजी कर रही संघर्ष

भारत भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में 2-1 से आगे है और एक मैच बाकी रहते सीरीज जीतने की स्थिति में पहुंच चुका है, लेकिन यह स्कोरलाइन टीम की कुछ बड़ी चिंताओं को छिपा रही है। भारतीय बल्लेबाजों को ऐसी परिस्थितियों में संघर्ष करते देखा गया है, जिन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर के मुताबिक, 'विश्व कप के दौरान मिलने वाली परिस्थितियों के सबसे करीब' माना जा सकता है। अगर भारत 2027 विश्व कप का खिताब जीतने की गंभीर चुनौती पेश करना चाहता है, तो उसे इन कमजोरियों को समय रहते दूर करना होगा। वरना बड़े मंच पर ये कमियां टीम के लिए भारी पड़ सकती हैं।

06:50 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: क्या 2027 विश्व कप से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारी पूरी कर पाएगी?

क्या भारतीय टीम 2027 वनडे विश्व कप से पहले उस स्तर तक पहुंच पाई है, जिसकी उससे उम्मीद की जा रही है? दक्षिण अफ्रीका में होने वाले इस टूर्नामेंट के शुरू होने में एक साल से भी कम समय बचा है, लेकिन भारतीय टीम के सामने अभी भी जवाबों से ज्यादा सवाल हैं।

गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दिख रही कमजोरी
2025 की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद से भारतीय टीम ने विश्व कप के प्रबल दावेदार के रूप में अपना भरोसा पूरी तरह मजबूत करने वाला प्रदर्शन नहीं किया है। गेंदबाजों को उन पिचों पर प्रभाव छोड़ने में संघर्ष करना पड़ा है, जहां गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं होती। वहीं, जब पिच से गेंदबाजों को थोड़ी भी सहायता मिलती है, तो भारतीय बल्लेबाज भी मुश्किल में नजर आए हैं।

06:49 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: टीम न्यूज भारत

बराड़ टेस्ट की तैयारियों के लिए टीम से जुड़ने के कारण इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। इसके अलावा, पिछले मैच में कुलदीप यादव का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा था। ऐसे में टीम उनकी जगह तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भी आजमा सकती है।

06:49 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: टीम न्यूज न्यूजीलैंड

मैट हेनरी और काइल जैमीसन इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।

06:38 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी, यश का डेब्यू

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में खेला जा रहा है। सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। टीम इंडिया की नजर आज मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें