या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 159 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 16 रन और केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 29 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अब 209 रन पीछे है।
भारत को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह शतक से चूक गए। यशस्वी ने 89 गेंद पर 16 चौके की मदद से 85 रन की तेज पारी खेली। यशस्वी ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। यशस्वी ने पहले विकेट के लिए राहुल के साथ 130 रन जोड़े। इसके बाद राहुल ने भी टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी को मैट हेनरी ने विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों कैच कराया।
न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी
इससे पहले दूसरे दिन मेजबान टीम की पहली पारी 368 रन पर समाप्त हो गई थी। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 243 रन से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 125 रन जोड़े और बाकी के पांच विकेट गंवा किए। हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन की शानदार पारी खेली। एक वक्त न्यूजीलैंड ने 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
निकोल्स ने खेली 175 रन की नाबाद पारी
हेनरी निकोल्स ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। उन्होंने 335 गेंदों पर 175 रन बनाए। उनकी पारी में 21 चौके शामिल रहे। निकोल्स ने पहले दिन अपना शतक पूरा किया था और दूसरे दिन भी अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। ग्लेन फिलिप्स ने 216 गेंदों पर 118 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे। दोनों के बीच 394 गेंदों में 216 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स दूसरे दिन आकाश दीप की गेंद पर बोल्ड हुए।
फिलिप्स का विकेट आज भारत का मिला पहला विकेट रहा। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने नाथन स्मिथ (14) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिर आकाश दीप ने काइल जेमीसन को 11 रन के निजी स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। बुमराह ने मैट हेनरी (1) को पवेलियन भेजकर अपना चौथा विकेट हासिल किया। जबकि अंशुल कंबोज ने जैकब डफी (4) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी समेट दी।
बुमराह ने झटके चार विकेट, आकाश दीप को तीन सफलता
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 ओवर में 92 रन देकर चार विकेट लिए। आकाश दीप ने 23 ओवर में 53 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अंशुल कंबोज को दो सफलताएं मिलीं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। पहले दिन टॉम लाथम खाता खोले बिना आउट हुए थे। वहीं, डेवोन कॉनवे चार रन, रचिन रवींद्र 15 रन, डेरिल मिचेल एक रन और टॉम ब्लंडेल पांच रन बनाकर आउट हुए थे।
केएल राहुल ने 99 गेंद में टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। भारत ने एक विकेट गंवाकर 140 से ज्यादा रन बना लिए हैं। राहुल के साथ देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल 89 गेंद में 16 चौके की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें मैट हेनरी ने विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों कैच कराया था। भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 220+ रन पीछे है।
भारत को 28वें ओवर में 130 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मैट हेनरी ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। यशस्वी शतक से चूक गए। उन्होंने 89 गेंद में 16 चौके की मदद से 85 रन की तूफानी पारी खेली। फिलहाल केएल राहुल 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।
भारत ने 25 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 116 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 76 रन और केएल राहुल 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत चार के ऊपर की रन गति से रन बना रहा है।
भारत ने 23 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 97 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 66 गेंद में चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल यशस्वी 58 रन और केएल राहुल 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत फिलहाल 4 के ऊपर के रन रेट से रन बना रहा है। टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड से 271 रन पीछे है।
भारत ने अपनी पहली पारी में 20 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 79 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 43 रन और केएल राहुल 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 289 रन पीछे है।
तीसरे सत्र का खेल जारी है। भारत ने बिना विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 14 रन और यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारत ने दूसरे दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 16 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल पांच रन और यशस्वी जायसवाल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत अब भी न्यूजीलैंड से 352 रन पीछे है। टीम इंडिया के दोनों ही ओपनर्स को छह गेंद के अंदर एक-एक जीवनदान मिला।
राहुल को किस तरह जीवनदान मिला?
राहुल को अंपायर के गलत फैसले और न्यूजीलैंड के रिव्यू लेने में देरी के कारण जीवनदान मिला। भारतीय पारी के सातवें ओवर (चौथी गेंद पर) में मैट हेनरी की गेंद पर राहुल के खिलाफ जोरदार एल्बीडब्ल्यू अपील हुई थी। गेंद उनके पैड पर लगी थी और दो आवाजें सुनाई दी थीं। हेनरी काफी आश्वस्त थे, लेकिन कप्तान टॉम लाथम ने रिव्यू लेने में आखिरी सेकंड तक इंतजार किया। उन्हें लगा कि एक आवाज बल्ले की है। जब उन्होंने रिव्यू लिया, तब तक समय समाप्त हो चुका था। बाद में बॉल ट्रैकर में दिखा कि गेंद पहले आगे के पैड पर और फिर पीछे के पैड पर लगी थी। इससे न्यूजीलैंड के कप्तान समेत सभी खिलाड़ी डीआरएस को लेकर भ्रम में थे और समय से डीआरएस नहीं ले सके। बॉल ट्रैकर में गेंद स्टंप्स पर लग रही थी और अगर रिव्यू लिया गया होता तो राहुल आउट होते। यानी न्यूजीलैंड के पास रिव्यू लेने का मौका था, लेकिन देरी के कारण राहुल बच गए। तब राहुल पांच रन बना सके थे।
यशस्वी को कैसे मिला जीवनदान?
इसके बाद आठवें ओवर में (तीसरी गेंद पर) काइल जेमीसन की गेंद पर यशस्वी जायसवाल को जीवनदान मिला। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर जायसवाल ने चौका लगाने के इरादे से ड्राइव किया, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गली में खड़े ग्लेन फिलिप्स के पास पहुंची। फिलिप्स के पास आसान कैच पकड़ने का मौका था, लेकिन गेंद उनकी अंगुलियों से लगकर चार रन के लिए बाउंड्री पार चली गई। जेमीसन इस मौके को गंवाने से काफी निराश दिखे।
न्यूजीलैंड 368 रन पर ऑलआउट
इससे पहले दूसरे दिन मेजबान टीम की पहली पारी 368 रन पर समाप्त हो गई। न्यूजीलैंड ने पहले दिन पांच विकेट पर 243 रन बनाए थे। दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 125 रन जोड़े और बाकी के पांच विकेट गंवा किए। हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन की शानदार पारी खेली। एक वक्त न्यूजीलैंड ने 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
भारत की पारी की शुरुआत हो चुकी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। इन दोनों से भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद है। मैट हेनरी का पहला ओवर मेडन रहा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान टीम की पहली पारी 368 रन पर समाप्त हो गई। न्यूजीलैंड ने पहले दिन पांच विकेट पर 243 रन बनाए थे। दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 125 रन जोड़े और बाकी के पांच विकेट गंवा किए। हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन की शानदार पारी खेली। एक वक्त न्यूजीलैंड ने 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
निकोल्स ने खेली 175 रन की नाबाद पारी
हेनरी निकोल्स ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। उन्होंने 335 गेंदों पर 175 रन बनाए। उनकी पारी में 21 चौके शामिल रहे। निकोल्स ने पहले दिन अपना शतक पूरा किया था और दूसरे दिन भी अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। ग्लेन फिलिप्स ने 216 गेंदों पर 118 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे। दोनों के बीच 394 गेंदों में 216 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स दूसरे दिन आकाश दीप की गेंद पर बोल्ड हुए।
फिलिप्स का विकेट आज भारत का मिला पहला विकेट रहा। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने नाथन स्मिथ (14) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिर आकाश दीप ने काइल जेमीसन को 11 रन के निजी स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। बुमराह ने मैट हेनरी (1) को पवेलियन भेजकर अपना चौथा विकेट हासिल किया। जबकि अंशुल कंबोज ने जैकब डफी (4) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी समेट दी।
बुमराह ने झटके चार विकेट, आकाश दीप को तीन सफलता
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 ओवर में 92 रन देकर चार विकेट लिए। आकाश दीप ने 23 ओवर में 53 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अंशुल कंबोज को दो सफलताएं मिलीं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया।
Innings Break! Anshul Kamboj gets the final wicket! New Zealand are all out for 368 runs. @Jaspritbumrah93 was the pick of the bowlers with 4 wickets to his name. Scorecard - https://t.co/SaMcNXtAVG #NZvIND https://t.co/WVbgkvKJbl
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
न्यूजीलैंड को 348 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने मैट हेनरी को अपना चौथा शिकार बनाया। बुमराह ने मैट को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह एक रन बना सके। फिलहाल हेनरी निकोल्स 159 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ जैकब डफी क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड को 343 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। आकाश दीप ने काइल जेमीसन को शॉर्ट गेंद पर विकेट के पीछे फंसाया। 115वें ओवर की पहली गेंद पर आकाश दीप ने 139 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली। गेंद अचानक उछली और जेमीसन उसे समझ नहीं पाए। वह बचने की कोशिश में गेंद से नजरें हटा बैठे और गेंद उनके दस्तानों से लगकर दूसरी स्लिप में खड़े केएल राहुल के हाथों में चली गई। जेमीसन 21 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में एक चौका शामिल रहा। आकाश दीप का यह तीसरा विकेट है। फिलहाल हेनरी निकोल्स 159 रन और मैट हेनरी एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर आठ विकेट पर 348 रन है।
न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 325 रन बना लिए हैं। हेनरी निकोल्स ने 152 रन बना लिए हैं। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका लगाकर 150 रन पूरे किए। निकोल्स ने अब तक 12 अर्धशतक और 12 शतक लगाए हैं। 12 शतक में से छह बार उन्होंने 150 का आंकड़ा पार किया है। फिलहाल उनके साथ काइल जेमीसन क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड को 318 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने नाथन स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। नाथन 14 रन बना सके। उन्होंने हेनरी निकोल्स के साथ 32 रन की साझेदारी निभाई। इससे पहले आकाश दीप ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया था। वह 118 रन बना सके थे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 317 रन बना लिए हैं। हेनरी निकोल्स 146 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, ग्लेन फिलिप्स 118 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 394 गेंदों में 216 रन की साझेदारी की। पहले दिन पांच विकेट पर 243 रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे दिन भी भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। भारत को दिन के पहले सत्र में सिर्फ एक सफलता मिली।
फिलिप्स ने जड़ा शानदार शतक
दूसरे दिन ग्लेन फिलिप्स ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए शतक पूरा किया। वह 216 गेंदों पर 118 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे। उन्हें आकाश दीप ने बोल्ड किया। फिलिप्स ने निकोल्स के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को शुरुआती झटकों से उबारते हुए मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
निकोल्स 150 रन के करीब
दूसरे छोर पर हेनरी निकोल्स ने भी भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। वह 302 गेंदों पर 146 रन बनाकर नाबाद हैं। उनकी पारी में 16 चौके शामिल हैं। वहीं, नाथन स्मिथ 41 गेंदों पर 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 84 गेंदों में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अब तक तीन विकेट लिए हैं। आकाश दीप को दो और अंशुल कंबोज को एक सफलता मिली है। प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को अब तक कोई विकेट नहीं मिला है। भारत की कोशिश दूसरे सत्र में बाकी चार विकेट जल्द हासिल करने की होगी।
न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 310 रन बना लिए हैं। फिलहाल नाथन स्मिथ 11 रन और हेनरी निकोल्स 141 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों के बीच 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। ग्लेन फिलिप्स 118 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आकाश दीप ने बोल्ड किया।
न्यूजीलैंड को 286 के स्कोर पर छठा झटका लगा। आकाश दीप ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड किया। वह 216 गेंद में 14 चौके की मदद से 118 रन बना सके। आकाश काफी देर से एंगल बनाकर गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें इसका फायदा मिला। फिलिप्स ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने हेनरी निकोल्स के साथ 216 रन की साझेदारी निभाई। न्यूजीलैंड को 70 पर पांचवां झटका लगा था। फिलहाल निकोल्स के साथ नाथन स्मिथ क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 274 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स और हेनरी निकोल्स के बीच अब तक 204 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड को 70 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा था। उसके बाद से इन दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया है। फिलिप्स 110 रन और निकोल्स 124 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ दिया है। वह पहले दिन 94 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन उन्होंने शतक पूरा कर लिया। इससे पहले हेनरी निकोल्स भी शतक जड़ चुके हैं। फिलहाल फिलिप्स 101 रन और निकोल्स 117 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 184 रन की अब तक साझेदारी हो चुकी है। फिलिप्स जब मैदान पर उतरे थे, तो स्कोर पांच विकेट पर 70 रन था। तब से इन दोनों ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया है। 101 रन टेस्ट में फिलिप्स का सर्वोच्च स्कोर भी है। उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर का अपना पहला शतक लगाया था। तब उन्होंने 100 रन की पारी खेली थी। न्यूजीलैंड का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 254 रन है।
दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। हेनरी निकोल्स 113 रन और ग्लेन फिलिप्स 94 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड आज पांच विकेट पर 243 रन से आगे खेल रहा है। फिलिप्स की नजर अपने दूसरे टेस्ट शतक पर है। वहीं, हेनरी निकोल्स ने अपना 12वां टेस्ट शतक लगाया।
जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में विकेट लेकर यह संकेत दे दिया था कि शुभमन गिल का टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने का फैसला सही साबित हो रहा है। चौथे ओवर के भीतर न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने से भारत की स्थिति और मजबूत हो गई। इसके बाद जब न्यूजीलैंड ने 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए, तब भारतीय टीम पूरी तरह मैच पर पकड़ बनाती दिख रही थी।
हालांकि, दिन का खेल खत्म होने तक तस्वीर बदल चुकी थी। हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने छठे विकेट के लिए 173 रन की अटूट साझेदारी कर न्यूजीलैंड की वापसी करा दी। अब दूसरे दिन दोनों बल्लेबाज इस साझेदारी को आगे बढ़ाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाना चाहेंगे, जबकि भारतीय गेंदबाज जल्द विकेट लेकर मैच पर दोबारा नियंत्रण बनाने की कोशिश करेंगे। दूसरे दिन के खेल में आपका स्वागत है।
Hello and welcome to Day 2 at the Basin Reserve. #TeamIndia bowlers will look to create early inroads as New Zealand resume their innings of 243/5 #NZvIND https://t.co/k4IXrJkFp0
— BCCI (@BCCI) November 19, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारत ने न्यूजीलैंड के पांच विकेट सिर्फ 70 रन पर गिरा दिए थे। हालांकि, इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल से निकाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 173 रन की अटूट साझेदारी हुई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में पांच विकेट पर 243 रन बना लिए थे। निकोल्स 113 और फिलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जसप्रीत बुमराह ने पारी की तीसरी ही गेंद पर टॉम लाथम (0) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अंशुल कंबोज ने डेवोन कॉनवे (4) को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। आकाश दीप ने रचिन रवींद्र (15) को पंत के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया।
बुमराह ने डेरिल मिचेल (1) को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने टॉम ब्लंडेल (5) को शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड का स्कोर 70 रन पर पांच विकेट कर दिया। बुमराह ने पहले दिन तीन विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज और आकाश दीप को एक-एक सफलता मिली।
पांच विकेट गिरने के बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और छठे विकेट के लिए 322 गेंदों में 173 रन जोड़कर न्यूजीलैंड की पारी को संभाल लिया। निकोल्स ने 221 गेंदों पर 113 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे। वहीं, फिलिप्स 182 गेंदों पर 94 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके लगाए।
इस साझेदारी के दौरान भारतीय टीम को निकोल्स का विकेट लेने का मौका भी मिला, लेकिन वह इसे भुना नहीं सकी। 74वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत के बीच तालमेल की कमी के कारण निकोल्स का आसान कैच छूट गया। उस समय वह 102 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने दिन का खेल समाप्त होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आज दूसरा दिन है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। फिलहाल न्यूजीलैंड की पहली पारी जारी है।