टीम इंडिया बड़े उलटफेर से बाल बाल बच गई। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में सांसें तब अटक गई थीं, जब टीम इंडिया 32 रन ही बना सकी थी। बारिश के कारण यह मैच पांच-पांच ओवर का हुआ था। भारत ने पांच ओवर में चार विकेट पर 32 रन बनाए थे।
भारत को शुरुआती तीन ओवरों में तीन झटके लगे थे। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें चार्ली हारा हिंजे ने अभिषेक शर्मा को शोमा सुगाया के हाथों कैच कराया। वहीं, दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए। उन्हें इब्राहिम ताकाहाशी ने बेंजामिन के हाथों कैच कराया। सैमसन सात गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर में बेंजामिन इतो डेविस ने ईशान किशन को माकोतो के हाथों कैच कराया। ईशान तीन रन बना सके। श्रेयस अय्यर 12 गेंद में 16 रन बनाकर पांचवें ओवर में आउट हुए। तिलक वर्मा तीन गेंद में एक रन बनाकर नाबाद रहे। जापान की ओर से चार्ली ने दो विकेट लिए। वहीं, इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इतो डेविस को एक-एक विकेट मिला।
हालांकि, 33 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम में अनुभव की कमी दिखी। जापान ने चार ओवर में तीन विकेट पर 25 रन बना लिए थे। आखिरी छह गेंद में उसे आठ रन चाहिए थे। अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में गेंदबाजी की। पहली गेंद पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया, जबकि अगली गेंद पर एक रन आया। अगली गेंद वाइड रही। तीसरी ऑफिशियल गेंद पर कोई रन नहीं आया। चौथी, पांचवीं और आखिरी गेंद पर जापान के बल्लेबाजों ने एक-एक रन लिया। इस तरह आखिरी ओवर में जापान की टीम पांच रन बना सकी और दो रन से मैच गंवा दिया।
दूसरे ओवर में सात पर जापान को दूसरा झटका लगा। सुंदर ने इब्राहिम ताकाहाशी को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सके। दो ओवर के बाद जापान का स्कोर दो विकेट पर आठ रन है।
जापान को पहले ओवर में दो के स्कोर पर पहला झटका लगा। लाचलान यामामोटो लेक रन आउट हुए। वह एक रन बना सके। फिलहाल इब्राहिम ताकाहाशी और कप्तान केंडल काडोवाकी फ्लेमिंग क्रीज पर हैं।
भारतीय बल्लेबाजी जापान के गेंदबाजों के खिलाफ धराशाई हो गई। बारिश के कारण पांच-पांच ओवर का मुकाबला है। इसमें भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन बल्लेबाजों ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। भारतीय टीम पांच ओवर में चार विकेट पर केवल 32 रन ही बना सकी। भारतीय शीर्षक्रम विफल रहा।
भारत को शुरुआती तीन ओवरों में तीन झटके लगे थे। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें चार्ली हारा हिंजे ने अभिषेक शर्मा को शोमा सुगाया के हाथों कैच कराया। वहीं, दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए। उन्हें इब्राहिम ताकाहाशी ने बेंजामिन के हाथों कैच कराया। सैमसन सात गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर में बेंजामिन इतो डेविस ने ईशान किशन को माकोतो के हाथों कैच कराया। ईशान तीन रन बना सके। श्रेयस अय्यर 12 गेंद में 16 रन बनाकर पांचवें ओवर में आउट हुए। तिलक वर्मा तीन गेंद में एक रन बनाकर नाबाद रहे। जापान की ओर से चार्ली ने दो विकेट लिए। वहीं, इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इतो डेविस को एक-एक विकेट मिला।
अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। भारत के गेंदबाजों के सामने सिर्फ 33 रन बचाने की चुनौती है। अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई के रूप में भारत के पास तीन स्पिन विकल्प मौजूद हैं। जापान को लक्ष्य का पता है और उसने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है। उसके सामने सिर्फ 33 रन का लक्ष्य है और इसके लिए पांच ओवर मिलेंगे। क्या जापान 33 रन का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर क्रिकेट इतिहास का यादगार पल बना पाएगा? इसका जवाब जल्द मिलेगा।
भारत को 32 के स्कोर पर पांचवें ओवर में चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए।
भारत को शुरुआती तीन ओवरों में तीन झटके लगे हैं। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए। उन्हें इब्राहिम ताकाहाशी ने बेंजामिन के हाथों कैच कराया। सैमसन सात गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर में बेंजामिन इतो डेविस ने ईशान किशन को माकोतो के हाथों कैच कराया। ईशान तीन रन बना सके। फिलहाल तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 14 रन है।
भारत को शुरुआती दो ओवर में दो झटके लगे हैं। पहले ओवर में अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी आउट हो गए। उन्हें इब्राहिम ताकाहाशी ने बेंजामिन के हाथों कैच कराया। सैमसन सात गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बना सके। फिलहाल ईशान किशन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
भारत को पहले ही ओवर में झटका लगा। चार्ली हारा हिंजे ने अभिषेक शर्मा को शोमा सुगाया के हाथों कैच कराया। जापान की टीम ने इसके बाद क्या जश्न मनाया। अभिषेक खाता नहीं खोल सके और गोल्डन डक का शिकार हुए। फिलहाल संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर हैं।
फुल मेंबर टीमों ने कितने अलग-अलग देशों का सामना किया?
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
जापान: लैकलन यामामोटो-लेक, रियो सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातरू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लन सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर
जापान के खिलाफ भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। जापान की कप्तानी केंडल काडोवाकी फ्लेमिंग कर रहे हैं। मुकाबला भारतीय समयानुसार 12:30 बजे शुरू होगा। बारिश और गीले मैदान के कारण मुकाबला पांच-पांच ओवर का कर दिया गया है।
टॉस के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। जापान के कप्तान केंडल अपनी टीम की जर्सी पहनकर मैदान के पास पहुंच चुके हैं। स्थानीय समयानुसार 15:30 बजे (भारतीय समयानुसार 12:00 बजे) टॉस होगा। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर भी नीली भारतीय जर्सी में मैदान पर पहुंच गए हैं। मुकाबला स्थानीय समयानुसार 16:00 बजे (भारतीय समयानुसार 12:30 बजे) शुरू होगा। बारिश और गीले मैदान के कारण मुकाबला 5-5 ओवर का कर दिया गया है।
अंपायरों और मैच रेफरी ने दोनों कप्तानों के साथ लंबी बातचीत की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ नहीं मिलाया गया, जो अच्छी खबर है। अभी भी मैच होने की उम्मीद बनी हुई है। मैच रेफरी ने वीवीएस लक्ष्मण से भी जाकर बात की। बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, 'अगला निरीक्षण स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे) होगा।'
मैच रेफरी ग्राउंड स्टाफ के साथ चर्चा कर रहे हैं। मैदान पर अब भी कई जगहों पर परेशानी नजर आ रही है। कुछ हिस्सों में नमी होने के कारण खेल शुरू होने में और देरी हो रही है। फिलहाल न तो सुपर सॉपर और न ही ग्राउंड स्टाफ मैदान पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि मैदान अपने आप सूख जाएगा, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।
दोनों टीमें मैदान पर वॉर्म-अप कर रही हैं। भारतीय खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे हैं, जबकि जापान के खिलाड़ी गेंद से अभ्यास कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस समय मैदान का निरीक्षण किया जा रहा है। कुछ देर पहले धूप खिली हुई थी, लेकिन अब एक बार फिर आसमान में बादल छा गए हैं।
मौसम अभी भी थोड़ा बादलों वाला है और मैदान गीला बना हुआ है। ऐसे में मैच को लेकर इंतजार और बढ़ गया है। अब मैदान का अगला निरीक्षण स्थानीय समयानुसार दोपहर 15 मिनट बाद यानी 10:45 बजे होगा।
चार्ली हारा-हिंजे टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के ज्ञात खिलाड़ी हैं। उन्होंने 15 साल 244 दिन की उम्र में मई 2024 में सानो में मंगोलिया के खिलाफ 5/6 का शानदार प्रदर्शन किया था।
जापान के खिलाफ मुकाबला भारत के लिए एशियन गेम्स के लिए अच्छी तैयारी होगी। टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर को करेगा।
पहला निरीक्षण पूरा हो गया है। अब अगला निरीक्षण स्थानीय समयानुसार 45 मिनट बाद यानी भारतीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े 10 बजे होगा। मुकाबले की शुरुआत में और देरी हुई है और फिलहाल इंतजार जारी है।
खिलाड़ी मैदान पर वार्म-अप के लिए उतर चुके हैं और पांच मिनट में मैदान का निरीक्षण किया जाएगा। फिलहाल खिलाड़ी खेलने की सतह का जायजा ले रहे हैं। स्टंप्स लगाए जा चुके हैं और मौसम साफ व धूप खिली हुई नजर आ रही है।
बीसीसीआई ने एक्स पर बताया कि गीले आउटफील्ड के कारण भारत-जापान टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के टॉस में देरी हुई है। स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:15 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे) मैदान का निरीक्षण किया जाएगा।
🚨 Update 🚨
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
Toss for the #JPNvIND T20I has been delayed due to a wet outfield. An inspection will take place at 1:15 PM local time (9:45 AM IST).#TeamIndiaInJapan
जापान ने अक्तूबर 2022 में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। भारत के खिलाफ मैच किसी फुल मेंबर टीम के विरुद्ध उसका पहला मुकाबला है। उस ऐतिहासिक डेब्यू मैच में खेलने वाले जापान के आठ खिलाड़ी भारत के खिलाफ मौजूदा स्क्वॉड का हिस्सा हैं।
भारतीय स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी
जापान का स्क्वॉड: केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेटकीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रियो सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वातरू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लचलान यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकादा, चार्ली हारा-हिंजे, शोमा स्लेटर, जेक कुसुडा-नैर्न
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम एशियन गेम्स में 28 सितंबर को पहला मुकाबला खेलेगी। फोकस एक बार फिर 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी पर रहेगा जो एशियाई खेलों में भारतीय दल के सबसे युवा सदस्य हैं। वैभव को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था। भारत के दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन फॉर्म में हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वैभव के लिए ओपनिंग जोड़ी में छेड़छाड़ होता या है नहीं।
यह मैच टोक्यो से 100 किलोमीटर दूर सानो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा जहां भारतीय टीम रविवार को पहुंची। जापान के अधिकांश क्रिकेटर स्थानीय है और देश में खेल के विकास के लिए वे दक्षिण एशियाई मूल के लोगों पर निर्भर नहीं है। जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग ने कहा, यह बहुत बड़ा मौका है लेकिन हम जश्न मनाने के लिए ही नहीं खेल रहे हैं बल्कि यह दिखाना चाहते हैं कि जापान की पुरुष टीम क्या कर सकती है।
आंकड़ों से इतर बात करें तो इस मैच के जरिये जापान के क्रिकेटरों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों से खेलने का मौका मिलेगा। इस ऐतिहासिक मैच पर तूफान का खतरा मंडरा रहा है लेकिन अगर एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो भी तय मैच उस देश में असर डालेगा जहां क्रिकेट हाशिये से निकलकर बेसबॉल की तरह मुख्यधारा में शामिल होने की कोशिश कर रहा है।
जापान क्रिकेट संघ के सीओओ एलेन कर ने मैच से पहले कहा, जापान क्रिकेट की पृष्ठभूमि में कई वर्षों से बहुत कुछ चल रहा है और अब यह बहुत अच्छा है कि हम समुद्र तल से ऊपर है और हम असल में कुछ और लोगों को दिखाई दे रहे हैं। हम काफी सफलता अर्जित कर चुके हैं। भारतीय टीम खेलने को राजी हुई और यहां मैं आपसे बात कर रहा हूं और काफी जापानी मीडिया इस खेल के बारे में और जानने आ रहा है, इसके मायने हैं कि हम सफल हो चुके हैं।
जापान की क्रिकेट टीम ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में मंगलवार को मौजूदा चैंपियन भारत का सामना करेगी तो यही उम्मीद होगी कि इस मैच का असर बेसबॉल के दीवाने इस देश में मैदान से बाहर तक नजर आए। इस मैच की घोषणा हाल ही में की गई और यह भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में खेला जाएगा। भारत मौजूदा विश्व चैंपियन है और जापान 41वीं रैंकिंग पर है लिहाजा यह बेमेल सा ही मुकाबला है जिसे आइची नागोया में एशियन गेम्स के बीच आयोजित किया जा रहा है।
यह मुकाबला भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोहों की शुरुआत करेगा। इसके लिए 'स्पोर्ट 75' नाम की पहल शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य खेल के माध्यम से दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी संपर्क और सहयोग को बढ़ावा देना है।
यह पहल उस समझौते से जुड़ी है, जो जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई शिखर बैठक के दौरान सामने आया था। इसमें खेल के क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को बढ़ाने के साथ-साथ भारत की 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की महत्वाकांक्षा को भी ध्यान में रखा गया है।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबला कांतो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउं में खेला जा रहा है। भारत पहली बार जापान के खिलाफ खेल रहा है। यह मुकाबला भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोहों की शुरुआत कर रहा है।