फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल रद्द, टीम इंडिया सेमीफाइनल में क्यों पहुंची?

Mon, 28 Sep 2026 09:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन

खास बातें

India Afghanistan Highlights, 2nd Quarter-Final, Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला बिना टॉस के रद्द हो गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले ही स्वर्ण जीत चुकी है। अब पुरुष टीम भी गोल्ड अपने नाम करना चाहेगी। सेमीफाइनल में भारत का सामना किससे होगा, जानने के लिए खबर पढ़ें...
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:46 AM, 28-Sep-2026

भारत सेमीफाइनल में

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट का क्वार्टर फाइनल बारिश की वजह से बिना टॉस हुए रद्द हो गया। लगातार खराब मौसम और मैदान की स्थिति के कारण मैच को रद्द करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। 

बारिश ने धोया भारत-अफगानिस्तान मुकाबला
यह क्वार्टर फाइनल निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था। मैच से पहले ही लगातार बारिश के कारण मैदान पर कवर्स लगे हुए थे और हालात लगातार खराब बने रहे। इससे पहले भी इस वेन्यू पर पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला बिना टॉस के रद्द हुआ था। मैदान की स्थिति ऐसी नहीं थी कि मैच शुरू कराया जा सके। अधिकारियों के पास मुकाबले को छोटा करके कराने का भी कोई व्यावहारिक मौका नहीं बचा और आखिरकार मैच को रद्द करने का फैसला किया गया।

बिना खेले भारत कैसे पहुंचा सेमीफाइनल?
दरअसल, एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट मुकाबलों में नॉकआउट मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर बारिश या किसी अन्य कारण से क्वार्टर फाइनल का कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो बेहतर आईसीसी टी20 रैंकिंग वाली टीम को विजेता माना जाता है। भारत इस समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। यही वजह रही कि मैच रद्द होने के बाद भारत को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।

सेमीफाइनल में भारत का सामना किससे होगा? जानने के लिए यहां क्लिक करें...

09:40 AM, 28-Sep-2026

IND vs AFG Live: मौसम खराब

मैदान से आ रही लाइव तस्वीरें बिल्कुल भी उत्साह बढ़ाने वाली नहीं हैं। कवर्स अभी भी पूरी तरह मैदान पर हैं और ऊपर काले, घने बादल छाए हुए हैं। कुछ खिलाड़ी मैदान पर मौजूद हैं, लेकिन ग्राउंड स्टाफ या कवर्स को लेकर अभी कोई एक्टिविटी नजर नहीं आ रही है। ऐसा लग रहा है कि हमें लंबी देरी का सामना करना पड़ सकता है।

09:37 AM, 28-Sep-2026

IND vs AFG Live: टॉस में देरी

खबर मिल रही है कि निशिन में आसमान में अभी भी काले बादल मंडरा रहे हैं। इससे भारत अफगानिस्तान मैच पर भी संकट के बादल हैं। इससे पहले पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश से धुल गया था। उसमें टॉस भी नहीं हो पाया था। पाकिस्तान की टीम बेहतर रैंक की वजह से सेमीफाइनल में पहुंच गई। कवर्स पूरी तरह मैदान पर हैं और टॉस में देरी हो गई है।

विज्ञापन
09:32 AM, 28-Sep-2026

IND vs AFG Live: दोनों स्क्वॉड

अफगानिस्तान: मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखेल, करीम जनत, फैसल शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), दरविश रसूली (कप्तान), नांगेयालिया खारोटी, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, अरब गुल मोमंद, इस्मत आलम, फरमानुल्लाह सफी, खालिद तनीवाल, इमरान मीर।

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम।

09:26 AM, 28-Sep-2026

IND vs AFG Live: कहां देख सकेंगे मैच?

एशियन गेम्स का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
09:25 AM, 28-Sep-2026

IND vs AFG Live: नागोया में बारिश रुकी, लेकिन भारत-अफगानिस्तान मैच पर संकट

नागोया में बारिश रुक गई है, लेकिन हालात अभी भी अच्छे नहीं हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले मैदान के पूरी तरह सूखने की संभावना कम नजर आ रही है। ऐसे में आशंका है कि मैच शुरू होने के समय तक मैदान से पानी पूरी तरह नहीं निकल पाएगा। अगर मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाता है, तो भारत के सीधे सेमीफाइनल में पहुंचने और पदक पक्का करने की संभावना बन जाएगी। इस बीच, बारिश से भीगे दिन में भारतीय टीम ने किस तरह अभ्यास किया, इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

09:24 AM, 28-Sep-2026

IND vs AFG Live: मैच पर बारिश का साया

सोमवार को निशिन में भारी बारिश की संभावना है, जिससे यह मैच रद्द हो सकता है। ऐसी स्थिति में आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर बेहतर सीडिंग होने के कारण भारत अगले दौर में पहुंच जाएगा। शुक्रवार को इस मैदान पर खेले गए पिछले दो मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गए थे। हालांकि, क्रिकेट फैंस यही उम्मीद करेंगे कि बारिश का साया मैच पर नहीं पड़े और भारत जीत दर्ज करे। 

09:24 AM, 28-Sep-2026

IND vs AFG Live: अभिषेक-संजू को मौका मिलने की उम्मीद 

भारत अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल से करेगा, जबकि अफगानिस्तान नेपाल के खिलाफ एक मैच खेल चुका है जिसमें उसे पराजय मिली। पहले मैच में उसने जापान को हराया था। सभी की नजरें 15 बरस के वैभव सूर्यवंशी पर लगी है लेकिन अभिषेक और संजू सैमसन के फॉर्म को देखते हुए उन्हें मौका मिलने की उम्मीद कम ही है। भारत को स्वर्ण जीतने के लिए सिर्फ तीन जीत की जरूरत है।

09:24 AM, 28-Sep-2026

IND vs AFG Live: भारत ने भेजी है मजबूत टीम

भारतीय क्रिकेटर टोक्यो से नागोया बुलेट ट्रेन से पहुंचे हैं और सफर का पूरा मजा लिया। भारत यहां पूरी मजबूत टीम लेकर आया है जिसमें अय्यर के अलावा जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल हैं। इस प्रारूप में भारतीय क्रिकेट की गहराई को देखते हुए इस फैसले पर सवाल भी उठे थे क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि फोकस 2027 वनडे विश्व कप पर होना चाहिए। भारतीय टीम के लिए स्वर्ण से इतर कोई भी पदक निराशाजनक होगा। हाल ही में दिल्ली में भारत के हाथों सीरीज में बुरी तरह पराजित हुई अफगानिस्तान टीम डारविश रसूली की कप्तानी में नए खिलाड़ियों को लेकर आई है। टीम में छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार खेलेंगे।

09:23 AM, 28-Sep-2026

IND vs AFG Live: भारत बनाम अफगानिस्तान

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का सामना एशियन गेम्स के पहले मैच में सोमवार को अफगानिस्तान से होगा। जापान के हालात में जल्दी ढलने की चुनौती दोनों टीमों के सामने रहेगी। कोरोगी स्पोटर्स पार्क पर ही महिला वर्ग की स्पर्धा हुई थी जिसमें भारत ने स्वर्ण पदक जीता था। महिलाओं के मुकाबलों में बड़े स्कोर बने लेकिन अभी तक पुरुष टीम के मैचों में बड़े स्कोर नहीं देखे गए हैं। जापान के खिलाफ मंगलवार को सानो में हुए मुकाबले में टर्निंग पिच पर भारतीय टीम को कड़ी चुनौती मिली थी।

09:17 AM, 28-Sep-2026

IND vs AFG Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल रद्द, टीम इंडिया सेमीफाइनल में क्यों पहुंची?

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने हैं। इस मुकाबले से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स, स्कोर और अहम घटनाक्रम यहां जानें।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें