फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM U19 Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रनों से हराया, विहान के बाद उद्धाव-म्हात्रे चमके

Tue, 27 Jan 2026 08:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलवायो

खास बातें

IND vs ZIM U19 Under-19 World Cup: विहान मल्होत्रा के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारतीय अंडर-19 टीम ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा लिए हैं।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:29 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: भारत की बड़ी जीत

उद्धाव मोहन और कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने भारतीय अंडर-19 टीम ने जिम्बाब्वे को सुपर सिक्स चरण के मुकाबले में 204 रनों के बड़े अंतर से हराया। भारत ने विहान मल्होत्रा के नाबाद शतक की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 352 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 37.4 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे के लिए लीरॉय चिवाला ने 77 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाए। हालांकि, लीरॉय की यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 24 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन लीरॉय ने फिर कियान के साथ मिलकर साझेदारी निभाई। कियान के आउट होने के बावजूद लीरॉय ने अपनी पारी जारी रखी और अर्धशतक लगाया। हालांकि, लीरॉय के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे की पारी ढेर होने में ज्यादा समय नहीं लगा। भारत के लिए उद्धाव और म्हात्रे ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आरएस अंबरीश को दो सफलता मिली। वहीं, हेनिल पटेल और खिलान पटेल ने एक-एक विकेट लिए।

08:13 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: जिम्बाब्वे को छठा झटका

आयुष म्हात्रे ने माइकल ब्लिगनोट को आउट कर जिम्बाब्वे को छठा झटका दिया है। ब्लिगनोट खाता खोले बिना आउट हुए हैं।

08:10 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौटी

उदय मोहन ने लीरॉय को आउट कर जिम्बाब्वे को पांचवां झटका दिया। लीरॉय 77 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
07:56 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: लीरॉय का पचासा

लीरॉय अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ टाटेंडा चिमुगोरो निभा रहे हैं। जिम्बाब्वे का स्कोर 130 रन के पार पहुंच गया है।

07:36 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: जिम्बाब्वे को चौथा झटका

खिलान पटेल ने कियान को आउट कर जिम्बाब्वे को चौथा झटका दिया है। कियान और लीरॉय के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी, लेकिन खिलान ने इस साझेदारी को तोड़ा। कियान 73 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। कियान और लीरॉय के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई।

विज्ञापन
07:23 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: लीरॉय और कियान की साझेदारी

शुरुआती झटकों के बाद कियान ब्लिगनोट और लीरॉय चिवआला ने जिम्बाब्वे की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है।

06:28 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: जिम्बाब्वे को शुरुआती झटके

भारत ने जिम्बाब्वे को शुरुआती झटके दिए हैं। आरएस अंबरीश ने ब्रेंडन सेनजेरे को आउट कर जिम्बाब्वे को तीसरा झटका दिया जो 20 गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए।

05:57 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: जिम्बाब्वे को दूसरा झटका

हेनिल पटेल ने ध्रुव पटेल को आउट कर जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दिया। ध्रुव नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए।

05:50 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: जिम्बाब्वे का पहला विकेट गिरा

आरएस अंबरीश ने जिम्बाब्वे को पहला झटका दिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज नथानिल हलाबांगाना खाता खोले बिना आउट हो गए हैं।

05:13 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: भारत की पारी समाप्त

भारतीय अंडर-19 टीम ने विहान मल्होत्रा के नाबाद शतक और वैभव सूर्यवंशी तथा अभिज्ञान कुंडू के अर्धशतकों की मदद से जिम्बाब्वे को 353 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 352 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विहान मल्होत्रा ने बनाए। विहान 107 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 109 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अभिज्ञान कुंडू ने 62 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 30 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों के सहारे 52 रन बनाए।

भारत के लिए आरोन जॉर्ज ने 23, कप्तान आयुष म्हात्रे ने 21, आरएस अंबरीश ने 21, वेदांत त्रिवेदी ने 15 और कनिष्क चौहान ने तीन रन बनाए। वहीं, हेनिल पटेल दो रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए टाटेंडा चिमुगोरो ने तीन विकेट लिए, जबकि सिम्बाराशे मुदजेंगेरे और पनाशे मजाई को दो-दो विकेट मिले। वहीं, ध्रुव पटेल को एक सफलता मिली। 

05:02 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: विहान ने जड़ा शतक

विहान मल्होत्रा ने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जड़ दिया है। विहान की शानदार बल्लेबाजी से भारत का स्कोर 330 रन के पार पहुंच गया है।

04:52 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: भारत को सातवां झटका

भारत को आरएस अंबरीश के रूप में सातवां झटका लगा है। अंबरीश 28 गेंदों पर एक चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

04:45 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: भारत का स्कोर 300 के पार

भारतीय अंडर-19 टीम ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत के लिए विहान मल्होत्रा शतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। विहान और आरएस अंबरीश के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई है।

04:16 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: भारत के छह विकेट गिरे

भारतीय अंडर-19 टीम ने छह विकेट गंवा दिए हैं। अभिज्ञान कुंडू 62 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। कुंडू और विहान मल्होत्रा के बीच पांचवें विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद कनिष्क चौहान छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए जिन्होंने आठ गेंदों पर तीन रन बनाए।

03:40 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: विहान-कुंडू के अर्धशतक

विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू ने अर्धशतक जड़े जिससे भारतीय अंडर-19 टीम का स्कोर 220 रन के पार पहुंच गया है। विहान और कुंडू के बीच पांचवें विकेट के लिए 90+ रनों की साझेदारी भी पूरी हो गई है।

03:18 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: भारत का स्कोर 190 के पार

अभिज्ञान कुंडू और विहान मल्होत्रा भारत के लिए क्रीज पर मौजूद हैं जिससे टीम का स्कोर 190 रन के पार पहुंच गया है। विहान अर्धशतक लगाने के करीब हैं।

02:48 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: भारत को चौथा झटका

भारत को वेदांत त्रिवेदी के रूप में चौथा झटका लगा है। वेदांत 18 गेंदों पर एक चौके की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू क्रीज पर मौजूद हैं।

02:08 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: वैभव पवेलियन लौटे

वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं। वैभव ने 30 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय अंडर-19 टीम ने इस तरह 101 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं।

02:06 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: म्हात्रे आउट हुए

भारत को आयुष म्हात्रे के रूप में दूसरा झटका लगा है। म्हात्रे 19 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। म्हात्रे और वैभव के बीच दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई।

01:57 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: वैभव का पचासा

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। वैभव और म्हात्रे के बीच दूसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी भी पूरी हो गई है।

01:40 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: भारत का स्कोर 60 के पार

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम का स्कोर 60 रन के पार पहुंच गया है। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे क्रीज पर मौजूद हैं।

01:27 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: भारत को शुरुआती झटका

भारतीय अंडर-19 टीम को आरोन जॉर्ज के रूप में शुरुआती झटका लगा है। आरोन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन 16 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हो गए।

12:56 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: एरॉन जॉर्ज , वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंब्रिश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन।
जिम्बाब्वे: नथैनियल लाबांगाना (विकेटकीपर), ध्रुव पटेल, कियान ब्लिगनॉट, वेबस्टर मधिधि, तकुदजावा मकोनी, लेरॉय चिवाउला, सिम्बाराशे मुदजेंगेरे (कप्तान), ब्रैंडन सेनजेरे, माइकल ब्लिगनॉट, ततेंदा चिमूगोरो, पनाशे मजाई।

12:55 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस

जिम्बाब्वे के कप्तान सिम्बाराशे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यानी भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

12:53 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Live: सेमीफाइनल पर है नजर

सुपर-6 चरण की शुरुआत हो चुकी है और आज भारत बनाम जिम्बाब्वे का बेहद अहम मुकाबला है। इस मैच में जीत भारत को सेमीफाइनल के बहुत करीब पहुंचा देगी। दूसरी ओर जिम्बाब्वे किसी तरह लीग चरण से आगे बढ़ पाया, वह भी किस्मत के सहारे। उन्होंने लीग चरण में एक भी मैच नहीं जीता और अब सुपर-6 में उनके सामने कठिन रास्ता है। आज के मैच में भारत स्पष्ट रूप से पसंदीदा रहेगा। वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं, आयुष म्हात्रे ने भी रन बनाए हैं और गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। इसके विपरीत जिम्बाब्वे के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं और गेंदबाजों का असर लगभग न के बराबर रहा है। पिछले हफ़्ते बुलावायो में खूब बारिश हुई थी, लेकिन आज मौसम साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है। 

12:49 PM, 27-Jan-2026

IND vs ZIM U19 Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रनों से हराया, विहान के बाद उद्धाव-म्हात्रे चमके

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज अंडर-19 विश्व कप में भारत का सामना जिम्बाब्वे से है। यह सुपर सिक्स का मुकाबला बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रही थी। ग्रुप बी में उसने तीनों मैच जीते थे। वहीं, जिम्बाब्वे अपने ग्रुप सी में तीसरे स्थान पर रहा था।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें